Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: महिला परिचालकों का बस में ड्यूटी करने से परहेज
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > महिला परिचालकों का बस में ड्यूटी करने से परहेज
बीकानेरराजस्थान

महिला परिचालकों का बस में ड्यूटी करने से परहेज

editor
editor Published September 8, 2023
Last updated: 2023/09/08 at 5:49 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। बीकानेर. प्रदेश में हर क्षेत्र में महिलाएं तेजी से कदम बढ़ा रही हैं, लेकिन राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम में परिचालक के पद पर कार्यरत महिला कर्मचारी अपनी वास्तविक ड्यूटी करने से कतरा रही हैं। प्रदेश के विभिन्न आगारों में महिला परिचालक बसों को रूट पर ले जाकर अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रही हैं, लेकिन बीकानेर आगार में परिचालक के पद पर भर्ती होने के बावजूद महिला कर्मचारी परिचालक का काम नहीं कर रहीं। अधिकारियों व ऊंचे रसूखात का इस्तेमाल कर वे कार्यालय में बाबू का काम ही संभाल रही हैं।

छह परिचालक, एक भी बस पर नहीं
बीकानेर आगार में छह महिला कर्मचारी परिचालक के पद पर भर्ती हुईं, लेकिन इनमें से एक भी बस के रूट पर तैनात नहीं हैं। सभी या तो ऑफिस कार्य या बुकिंग पर बैठी हैं। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों सीकर, चूरू, झुंझुनूं, सरदारशहर, नागौर, जोधपुर, जयपुर, फलौदी में महिला परिचालक बसों को रूट पर लेकर जा रही हैं। मुख्यालय के स्पष्ट आदेश हैं कि पद के विरुद्ध किसी भी कर्मचारी से काम नहीं करवाया जाए, लेकिन बीकानेर में इन आदेशों की धज्जियां उड़ रही हैं। बीकानेर में 17 चालक और 9 परिचालक पद के विरुद्ध काम कर रहे हैं।
बीकानेर रोडवेज एक नजर चालक 108 परिचालक 127
महिला परिचालक 6 बस सारथी 55 एजेंसी चालक 7
अन्य कर्मचारी 20

जानते सब हैं, बोलता कोई नहीं
बीकानेर रोडवेज में वरिष्ठता को लेकर लंबे समय से धांधली चल रही है। अधिकारी व कर्मचारी जानते सब हैं, लेकिन बोलता कोई नहीं। उच्चाधिकारियों के समक्ष यह मुद्दा कई बार उठा, लेकिन हुआ कुछ नहीं। रोडवेज सूत्रों की मानें, तो बीकानेर आगार में वरिष्ठता दरकिनार है। राजनीतिक संरक्षण व ऊंचे रसूखात वाले कार्मिक मनचाही पोस्टिंग ले रहे हैं।


Share News

editor September 8, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर के पूर्व सांसद को मरणोपरांत पद्म विभूषण, पत्नी ने ग्रहण किया
बीकानेर
राजस्थान स्कूलों में छात्रों के मोबाइल उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध
बीकानेर
बीकानेर हाईवे पर नाकाबंदी में डोडा-पोस्त छोड़ फरार हुआ तस्कर
बीकानेर
अमित शाह के दौरे से बीकानेर में जाम और परेशानी बढ़ी
बीकानेर
सांचू बॉर्डर पहुंचे अमित शाह, जवानों का बढ़ाया हौसला
बीकानेर
फर्जी ज्योतिष अकाउंट से ठगी करने वाला आरोपी जयपुर से गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर बॉर्डर से अमित शाह करेंगे वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम की शुरुआत
बीकानेर
बीकानेर से दिल्ली फ्लाइट जून से नए समय पर शुरू
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर के पूर्व सांसद को मरणोपरांत पद्म विभूषण, पत्नी ने ग्रहण किया

Published May 26, 2026
बीकानेर

राजस्थान स्कूलों में छात्रों के मोबाइल उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध

Published May 26, 2026
बीकानेर

बीकानेर हाईवे पर नाकाबंदी में डोडा-पोस्त छोड़ फरार हुआ तस्कर

Published May 26, 2026
बीकानेर

अमित शाह के दौरे से बीकानेर में जाम और परेशानी बढ़ी

Published May 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?