Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अचानक पीबीएम में डेेगू के रोगी बढ़े, प्रशासन आया अलर्ट मोड़ पर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Health > अचानक पीबीएम में डेेगू के रोगी बढ़े, प्रशासन आया अलर्ट मोड़ पर
Healthबीकानेर

अचानक पीबीएम में डेेगू के रोगी बढ़े, प्रशासन आया अलर्ट मोड़ पर

editor
editor Published August 31, 2023
Last updated: 2023/08/31 at 1:00 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। मच्छरों की बढ़ती तादाद से डेंगू-मलेरिया के फैलाव की जताई जा रही आशंका अब सही साबित होती दिख रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच आदि भले की जा रही हो, लेकिन नगर निगम प्रशासन की तरफ से अभी मच्छरों की वंशवृद्धि रोकने और मच्छरनाशी छिडक़ाव जैसे कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। नतीजन डेंगू बड़ों के साथ अब बच्चों पर भी हमलावर हो गया है। बुधवार को 24 घंटे के दौरान अकेले पीबीएम अस्पताल में भारी संख्या में बुखार पीडि़त पहुंचे। इनमें से 221 मरीजों के रक्त के नमूनों की जांच की गई। जिसमें 19 में डेंगू पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। डेंगू के इन मरीजों में से 14 की हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। चिंताजनक पहलू यह भी है कि इन 19 मरीजों में पांच बच्चे भी शामिल हैं। पीबीएम में भर्ती डेंगू के अधिकांश मरीजों में प्लेटलेट की कमी होना सामने आया है। अब तक पीबीएम हॉस्पिटल में 68 डेंगू-मलेरिया के रोगी रिपोर्ट हो चुके हैं। इनमें से 47 को भर्ती कर इलाज दिया गया है या दिया जा रहा है। पीबीएम में अभी अलग से डेंगू वार्ड नहीं है। मेडिसिन विभाग के अधीन मरीजों का उपचार चल रहा है। गंभीर मरीज को आईसीयू में भर्ती किया जा रहा है। पीबीएम के ब्लड बैंक ने भी प्लेटलेट्स की जरूरत को देखते हुए 24 घंटे की व्यवस्था रखी है। ग्रामीण क्षेत्र में भी डेंगू-मलेरिया के रोगी बढ़ रहे हैं। ऐसे में सीएचसी-पीएचसी में भी पुख्ता इंतजार किए जा रहे हैं। वहां भी मरीजों का दबाव बढऩे की खबर है।


Share News

editor August 31, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

लाली बाई पार्क योग शिविर में उमड़ी भीड़, बच्चों को सिखाए जा रहे योग और ध्यान
बीकानेर
असम विमान हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत, जांच के आदेश
बीकानेर
अनाज मंडी में दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत
बीकानेर
श्रीमद्भागवत कथा में गूंजी कृष्ण बाल लीलाएं, श्रद्धालुओं ने किए छप्पन भोग के दर्शन
बीकानेर
राजस्थान में फिर बदला मौसम, बीकानेर समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
बीकानेर
रिहायशी इलाके में धंसी जमीन, 40 फीट गहरे गड्ढे से दहशत
बीकानेर
पहली बारिश में डूबा बीकानेर, जलभराव ने खोली व्यवस्थाओं की पोल
बीकानेर
ऑपरेशन नीलकंठ के तहत हिस्ट्रीशीटर के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

लाली बाई पार्क योग शिविर में उमड़ी भीड़, बच्चों को सिखाए जा रहे योग और ध्यान

Published June 13, 2026
बीकानेर

असम विमान हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत, जांच के आदेश

Published June 13, 2026
बीकानेर

अनाज मंडी में दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

Published June 13, 2026
बीकानेर

श्रीमद्भागवत कथा में गूंजी कृष्ण बाल लीलाएं, श्रद्धालुओं ने किए छप्पन भोग के दर्शन

Published June 13, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?