Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पहले टूटने वाले मकान और दुकान पर कब्जा करें, इसके बाद ही निर्माण की परमिशन के बाद ही अंडर ब्रिज का काम शुरु होगा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > पहले टूटने वाले मकान और दुकान पर कब्जा करें, इसके बाद ही निर्माण की परमिशन के बाद ही अंडर ब्रिज का काम शुरु होगा
बीकानेरराजस्थान

पहले टूटने वाले मकान और दुकान पर कब्जा करें, इसके बाद ही निर्माण की परमिशन के बाद ही अंडर ब्रिज का काम शुरु होगा

editor
editor Published August 31, 2023
Last updated: 2023/08/31 at 4:55 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। बीकानेर की दशकों पुरानी रेल फाटक समस्या का समाधान करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार एक दूसरे पर टाल मटोल करती रही है। पहले एलिवेटेड रोड का काम स्वीकृत होकर भी सिरे नहीं चढ़ पाया और अब अंडरपास की योजना भी ठंडे बस्ते में जाती नजर आ रही है। दरअसल, रेलवे ने शर्त लगा दी है कि जब तक भूमि अवाप्ति की कार्रवाई नहीं हो, तब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं होना चाहिए। भूमि अवाप्ति में काफी वक्त लगेगा, ऐसे में ये काम फिर से अटक सकता है।बीकानेर शहर में सांखला फाटक रेलवे क्रॉसिंग के समीप अंडरपास और कोटगेट फाटक पर रेलवे अंडर ब्रिज के निर्माण कार्य की स्वीकृति को दो भागों में विभाजित करने की अनुशंसा को स्वीकृत किया गया है।शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने बताया कि बजट घोषणा 2023-24 की बिंदु संख्या 364.01 के तहत स्वीकृत कोटगेट आरयूबी और सांखला फाटक अंडरपास निर्माण को विभाजित करने की अनुशंसा को स्वीकृत किया गया है। इसके तहत दोनों कार्यों को दो भागों में विभाजित करने और दोनों कार्यों की पृथक-पृथक निविदाएं आमंत्रित करने की स्वीकृति दी गई है। इसके अनुसार कोटगेट फाटक पर अंडरब्रिज निर्माण कार्यके लिए 10 करोड़ और सांखला फाटक अंडरब्रिज निर्माण कार्य के लिए 25 करोड़ रुपए की अलग-अलग स्वीकृति प्रदान की गई है। दोनों निविदाएं अलग-अलग होने से कार्य अधिक गति से किए जा सकेंगे।

पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता (भवन/ब्रिज) सुबोध कुमार मलिक ने बीकानेर वृत्त के अधीक्षण अभियंता को इस संबंध में पत्र भेजकर यह अनुमति दी है।
कहां से कहां तक बनेगा अंडर पास
कोटगेट और सांखला फाटक पर अंडर बाइपास बनना है। कोटगेट पर बनने वाला अंडर पास फड़ बाजार के पास शुरू होगा और आगे जाकर कोटगेट से कुछ पहले खुले जाएगा। ऐसे में इस पूरे क्षेत्र में काम चलनाहै। यहां ज्यादा तोडफ़ोड़ नहीं है। वहीं सांखला फाटक के पास बनने वाला अंडर पास तोडफ़ोड़ वाला होगा। ये कोयला गली से तौलियासर गली के पास से शुरू होगा। एक दर्जन से ज्यादा मकानों और दुकानों को तोड़ता हुआ ये अंडर पास वर्तमान सांखला फाटक से कुछ दूरी पर खुल जाएगा।

रेलवे की शर्तें
इस काम के लिए रेलवे की कई शर्तें है। इसमें एक शर्त ये है कि निर्माण कार्य तब तक शुरू नहीं किया जाए, जब तक कि भूमि अवाप्ति की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाए। भूमि अवाप्ति के लिए प्रशासन को नोटिस देना होगा। इसके बाद मकान मालिक को अवसर दिया जाएगा। इतने समय में अगर काम शुरू नहीं होगा तो अंडरपास बनाने का काम भी साल भर भी लग सकता है।रानी बाजार का भी विरोध उधर, रानी बाजार में बन रहे अंडर ब्रिज का भी विरोध शुरू हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ब्रिज के दोनों तरफ जगह नहीं छोड़ी गई है। ऐसे में आपात काल में एम्बुलेंस या फिर फायर ब्रिगेड भी नहीं निकल सकती। ये लोग अब कलक्टरी पर धरने पर बैठ गए हैं।


Share News

editor August 31, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

खेजड़ी पौधारोपण कर अमित शाह ने बिश्नोई समाज को किया नमन
बीकानेर
भेड़-बकरियों से भरा ट्रक पलटा, एक दर्जन जानवरों की मौत
बीकानेर
बीकानेर के नमकीन उद्योगों को अब मिलेगा अनुदान लाभ
बीकानेर
बीकानेर के इस क्षेत्र में कल दो घंटे बिजली रहेगी बंद
बीकानेर
राजघराना ट्रस्ट विवाद में कोर्ट का बड़ा आदेश जारी
बीकानेर
बीकानेर के पूर्व सांसद को मरणोपरांत पद्म विभूषण, पत्नी ने ग्रहण किया
बीकानेर
राजस्थान स्कूलों में छात्रों के मोबाइल उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध
बीकानेर
बीकानेर हाईवे पर नाकाबंदी में डोडा-पोस्त छोड़ फरार हुआ तस्कर
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

खेजड़ी पौधारोपण कर अमित शाह ने बिश्नोई समाज को किया नमन

Published May 26, 2026
बीकानेर

भेड़-बकरियों से भरा ट्रक पलटा, एक दर्जन जानवरों की मौत

Published May 26, 2026
बीकानेर

बीकानेर के नमकीन उद्योगों को अब मिलेगा अनुदान लाभ

Published May 26, 2026
बीकानेर

बीकानेर के इस क्षेत्र में कल दो घंटे बिजली रहेगी बंद

Published May 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?