Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: भूमि विवाद मे कुछ लोगो ने एक युवक को पीटा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > भूमि विवाद मे कुछ लोगो ने एक युवक को पीटा
बीकानेरराजस्थान

भूमि विवाद मे कुछ लोगो ने एक युवक को पीटा

editor
editor Published August 28, 2023
Last updated: 2023/08/28 at 3:43 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। बीकानेर के नोखा पुलिस थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के चलते कुछ लोगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला बोल दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको पीबीएम के ट्रोमा सेन्टर में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। दरअसल, मामला नोखा के अणखीसर गांव का है। जहां जमीन विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला बोल दिया गया। स्थानीय निवासी महावीरदास पुत्र टीकूराम साध ने इस आशय की रिपोर्ट थाने में दी है। रिपोर्ट में बताया कि रविवार सुबह करीब छह बजे उसका भाई सुरजनदास बाइक पर और वह स्वयं व उसकी भतीजी सरस्वती स्कूटी पर गांव से खेत जा रहे थे। जैसे ही वे रामदेव मंदिर के पास पहुंचे, तो पीछे से पिकअप लेकर आया भजनगिरी पुत्र ओम गिरी ने उसके भाई को जान से मारने की नीयत से पिकअप से टक्कर मारी। उसका भाई नीचे गिर गया। इतने में पिकअप में से भजनगिरी, श्रवणगिरी, मनोजगिरी, आसगिरी, महावीर गिरी, महेंद्रगिरी, मालगिरी, अमरगिरी आदि हाथों में लोहे के सरिए व लाठियां लेकर आए एवं उसके भाई को घेर लिया। आरोपियों ने कहा कि तेरे भतीजे प्रकाशगिरी और तूने कुर्कशुदा भूखंड पर सफाई कर हमारे द्वारा जागरण व समारोह किए जाने की शिकायत की इसका उसे सबक सिखाकर जान से मारे बिना नहीं छोड़ेंगे। आरोपियों ने सुरजनदास के साथ हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। शोरगुल मचाने पर आरोपी भाग गए। बाद में घायल सुरजनदास को इलाज के लिए नोखा जिला अस्पताल लेकर आए। वहां से उसे बीकानेर रेफर कर दिया।


Share News

editor August 28, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

फर्जी दस्तावेजों से किसान की बीमा राशि हड़पने का मामला दर्ज
बीकानेर
कोटगेट में टैक्सी चालक से मारपीट, दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
बीकानेर
श्रीडूंगरगढ़ में बेटे पर मां की हत्या का आरोप, पुलिस ने किया डिटेन
बीकानेर
सीसीटीवी में कैद हुई चोरी, भुजिया दुकान से नकदी और सामान पार
बीकानेर
बीकानेर के औद्योगिक विकास और भविष्य की संभावनाओं पर हुआ मंथन
बीकानेर
बीकानेर पर्यटन को नई पहचान दिलाने का लिया संकल्प, नई कार्यकारिणी ने संभाला दायित्व
बीकानेर
15 अगस्त तक बीकानेर की सड़कों पर दौड़ेंगी 75 इलेक्ट्रिक बसें
बीकानेर
बीकानेर में विदेशी नागरिकों के ड्रग्स नेटवर्क पर कोर्ट का फैसला
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

फर्जी दस्तावेजों से किसान की बीमा राशि हड़पने का मामला दर्ज

Published July 12, 2026
बीकानेर

कोटगेट में टैक्सी चालक से मारपीट, दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

Published July 12, 2026
बीकानेर

श्रीडूंगरगढ़ में बेटे पर मां की हत्या का आरोप, पुलिस ने किया डिटेन

Published July 12, 2026
बीकानेर

सीसीटीवी में कैद हुई चोरी, भुजिया दुकान से नकदी और सामान पार

Published July 12, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?