Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण कार्यक्रम
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण कार्यक्रम
बीकानेरराजस्थान

मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण कार्यक्रम

editor
editor Published August 25, 2023
Last updated: 2023/08/25 at 5:45 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर, । मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में शुक्रवार को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित हुई।कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने सभी राजनैतिक दलों से बूथ लेवल एजेंटों की नियुक्ति 31 अगस्त तक करने का आह्वान किया और कहा कि इनकी सूची उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने बताया कि मतदाता सूचियों के प्रारूप प्रकाशन के साथ 21 अगस्त को अभियान शुरू हुआ। मतदाता सूची से संबंधित दावे और आपत्तियां 19 सितंबर तक प्राप्त की जाएंगी। इसी श्रंखला में 26 अगस्त और 9 सितंबर को वार्ड सभाओं और ग्राम सभाओं में मतदाता सूचियों का पठन किया जाएगा। इसी प्रकार 27 अगस्त और 10 सितंबर को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित होंगे। दावों और आपत्तियों का निस्तारण 28 सितंबर तक किया जाएगा। हेल्थ पैरामीटरों की जांच, डेटाबेस अद्यतन और पूर्व सूची का मुद्रण 1 अक्टूबर तक किया जाएगा तथा 4 अक्टूबर को मतदाता सूचियां का अंतिम प्रकाशन होगा।जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार जिले में कुल 1627 मतदान केंद्रों का निर्धारण किया गया है। पूर्व में मतदान केंद्रों की संख्या 1589 थी। इस प्रकार जिले में 48 नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं दो विलोपित हुए हैं। उन्होंने कहा कि नए केंद्रों का प्रचार प्रसार किया जाए। कलाल ने कहा कि जिले में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित नहीं रहे, राजनैतिक दल इसमें सहयोग करें। महिला मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने में सहयोग का आह्वान भी किया। उन्होंने 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग तथा 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग के लिए पहली बार दी जाने वाली होम वोटिंग व्यवस्था के बारे में बताया।इस दौरान कांग्रेस के प्रहलाद सिंह मार्शल, भाजपा के मोहम्मद रमजान अब्बासी, आप के पुनीत ढाल, रालोपा के धनाराम काकड़, उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिभा देवठिया सहित निर्वाचन से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।


Share News

editor August 25, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

फर्जी दस्तावेजों से किसान की बीमा राशि हड़पने का मामला दर्ज
बीकानेर
कोटगेट में टैक्सी चालक से मारपीट, दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
बीकानेर
श्रीडूंगरगढ़ में बेटे पर मां की हत्या का आरोप, पुलिस ने किया डिटेन
बीकानेर
सीसीटीवी में कैद हुई चोरी, भुजिया दुकान से नकदी और सामान पार
बीकानेर
बीकानेर के औद्योगिक विकास और भविष्य की संभावनाओं पर हुआ मंथन
बीकानेर
बीकानेर पर्यटन को नई पहचान दिलाने का लिया संकल्प, नई कार्यकारिणी ने संभाला दायित्व
बीकानेर
15 अगस्त तक बीकानेर की सड़कों पर दौड़ेंगी 75 इलेक्ट्रिक बसें
बीकानेर
बीकानेर में विदेशी नागरिकों के ड्रग्स नेटवर्क पर कोर्ट का फैसला
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

फर्जी दस्तावेजों से किसान की बीमा राशि हड़पने का मामला दर्ज

Published July 12, 2026
बीकानेर

कोटगेट में टैक्सी चालक से मारपीट, दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

Published July 12, 2026
बीकानेर

श्रीडूंगरगढ़ में बेटे पर मां की हत्या का आरोप, पुलिस ने किया डिटेन

Published July 12, 2026
बीकानेर

सीसीटीवी में कैद हुई चोरी, भुजिया दुकान से नकदी और सामान पार

Published July 12, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?