Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: शिक्षा मंत्री ने किया गंगाशहर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > शिक्षा मंत्री ने किया गंगाशहर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण
बीकानेरराजस्थान

शिक्षा मंत्री ने किया गंगाशहर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण

editor
editor Published August 17, 2023
Last updated: 2023/08/17 at 4:09 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर, । शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने गंगाशहर में नवनिर्मित शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का बुधवार देर शाम लोकार्पण किया। एनएचएम द्वारा 4 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से ट्रक यूनियन एसोसिएशन की जमीन पर इसका निर्माण किया गया है।इस दौरान डॉ. कल्ला ने कहा कि ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन द्वारा करीब साढे तीन बीघा जमीन अस्पताल निर्माण के लिए दी है। अस्पताल में डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से चिकित्सकीय उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। अब यहां 24 घंटे चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध रहेंगी तथा 30 बेडेड अस्पताल के रूप में काम करेगा। इससे गंगाशहर, भीनासर, किसमीदेसर, सुजानदेसर, श्रीरामसर और इसकी आसपास की कॉलोनियों के हजारों लोगों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर होने से सड़क दुर्घटना की स्थिति में पीड़ितों को त्वरित इलाज मिल सकेगा।इस अवसर पर डॉ कल्ला ने शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत विकास के लिए करवाए गए कार्यो की जानकारी दी ।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहम्मद अबरार पंवार ने कहा कि यहां 24 घंटे इंडोर-आउटडोर इलाज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यहां लेबर रूम, महिला -पुरुष वार्ड, ऑपरेशन थिएटर, ओपीडी सहित विभिन्न कक्ष नॉर्म्स के अनुसार बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि दो चिकित्सक और दो चिकित्सा कर्मी तत्काल सेवाएं देना शुरू कर देंगे।
इस मौके पर डॉ. कल्ला ने पूर्व पार्षद नंदराम गोदारा, मोहम्मद शरीफ समेजा, राजकुमार गोदारा ,भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष रामनिवास गोदारा, ट्रक यूनियन के जस्सी राम डूडी, सोहनलाल चौधरी, गिरिराज सेवग को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में त्रिलोकी नाथ कल्ला, मुख्य जिशिअ सुरेंद्र सिंह भाटी, एनएचएम के अधिशासी अभियंता जेपी अरोड़ा, सहायक अभियंता पीके शर्मा, उदयरामसर सरपंच हेमंत सिंह यादव, दिलीप बांठिया, पार्षद नंदकिशोर गहलोत, पार्षद सुशील सुधार, लालचंद गहलोत, गिरिराज खैरीवाल, अखाराम चौधरी, नवरत्न ओझा, नंदलाल जावा, मनोज तंवर, हजारीमल देवड़ा, मुजीब खिलजी, अकबर, गुरुबालक ओझा और रतन लाल ओझा आदि मौजूद रहे।


Share News

editor August 17, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

फर्जी दस्तावेजों से किसान की बीमा राशि हड़पने का मामला दर्ज
बीकानेर
कोटगेट में टैक्सी चालक से मारपीट, दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
बीकानेर
श्रीडूंगरगढ़ में बेटे पर मां की हत्या का आरोप, पुलिस ने किया डिटेन
बीकानेर
सीसीटीवी में कैद हुई चोरी, भुजिया दुकान से नकदी और सामान पार
बीकानेर
बीकानेर के औद्योगिक विकास और भविष्य की संभावनाओं पर हुआ मंथन
बीकानेर
बीकानेर पर्यटन को नई पहचान दिलाने का लिया संकल्प, नई कार्यकारिणी ने संभाला दायित्व
बीकानेर
15 अगस्त तक बीकानेर की सड़कों पर दौड़ेंगी 75 इलेक्ट्रिक बसें
बीकानेर
बीकानेर में विदेशी नागरिकों के ड्रग्स नेटवर्क पर कोर्ट का फैसला
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

फर्जी दस्तावेजों से किसान की बीमा राशि हड़पने का मामला दर्ज

Published July 12, 2026
बीकानेर

कोटगेट में टैक्सी चालक से मारपीट, दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

Published July 12, 2026
बीकानेर

श्रीडूंगरगढ़ में बेटे पर मां की हत्या का आरोप, पुलिस ने किया डिटेन

Published July 12, 2026
बीकानेर

सीसीटीवी में कैद हुई चोरी, भुजिया दुकान से नकदी और सामान पार

Published July 12, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?