Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस: जिलेभर में हुई मतदाता जागरूकता गतिविधियां
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस: जिलेभर में हुई मतदाता जागरूकता गतिविधियां
बीकानेरराजस्थान

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस: जिलेभर में हुई मतदाता जागरूकता गतिविधियां

editor
editor Published August 12, 2023
Last updated: 2023/08/12 at 5:16 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

बीकानेर। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर शनिवार को ‘यूथ चला बूथ’ कार्यक्रम के तहत जिले भर में विभिन्न गतिविधियां हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशानुसार स्वीप से जुड़े विभागों ने यह कार्यक्रम आयोजित किए। युवाओं की इन गतिविधियों में प्रभावी भूमिका रही।इस दौरान राजकीय डूंगर महाविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्राचार्य प्रो. पुष्पेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को प्रजातांत्रिक व्यवस्था में मतदान के महत्व पर बताया। कॉलेज ईएलसी प्रभारी डॉ. नंदिता सिंघवी ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में पहले स्थान पर विशाल सारण, दूसरे स्थान पर यश सिंह और तीसरे स्थान पर पलक व सुरेश बरार रहे। डॉ असमां मसूद, डॉ विश्वप्रभा गुप्ता, डॉ प्रभा शेखावत ने निर्णायक की भूमिका निभाई। स्वीप प्रकोष्ठ के गोपाल जोशी ने मतदाता जागरूकता अभियान के बारे में बताया और इसके तहत होने वाली गतिविधियों से जुड़ने की अपील की। डॉ साधना भंडारी ने आभार जताया। इस अवसर पर डॉ. नीलमणि, डॉ. केसरमल ,डॉ. सुनीता, हरिराम गोदारा आदि उपस्थित रहे। राज्य स्तरीय प्रशिक्षक वाई बी माथुर ने विद्यार्थियों को मतदान प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी दी। विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत मतदान की शपथ ली। इस दौरान ‘मैं भारत हूं’ गीत लिए प्रसारित किया गया।  उधर, मंडा इंजीनियरिंग कॉलेज में तकनीकी शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों को वोटर हेल्पलाइन ऐप के बारे में बताया गया एवं शत-प्रतिशत मतदान के लिए शपथ दिलाई गई। शिक्षा विभाग में स्वीप के नोडल अधिकारी सुनील बोड़ा ने बताया कि शनिवार को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर पूरे जिले में मतदाता जागरूकता को लेकर कई तरह की गतिविधियां आयोजित हुई ।राजकीय बोथरा बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं ने मतदान संबंधी कई रंगोलियां बनाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। बोथरा स्कूल की प्रधानाचार्य भारती शर्मा भी इस दौरान मौजूद रही। राजकीय मेजर जेम्स थॉमस उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य नाजिमा अजीज ने बताया कि ऐसा माना जाता है कि अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर विद्यालय के छात्रों ने भी रंगों के माध्यम से कलाकृतियां उकेरी और मतदान से जुड़े स्लोगन लिखे। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों में ईवीएम एवं वीवीपेट मशीनों का प्रदर्शन किया गया। एएलएमटी सुभाष चौधरी ने विद्यार्थियों की ओर से पूछे गए सवालों का जवाब दिया। विद्यार्थियों ने मॉक पोलिंग के माध्यम से मतदान प्रक्रिया समझी।


Share News

editor August 12, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

खेजड़ी पौधारोपण कर अमित शाह ने बिश्नोई समाज को किया नमन
बीकानेर
भेड़-बकरियों से भरा ट्रक पलटा, एक दर्जन जानवरों की मौत
बीकानेर
बीकानेर के नमकीन उद्योगों को अब मिलेगा अनुदान लाभ
बीकानेर
बीकानेर के इस क्षेत्र में कल दो घंटे बिजली रहेगी बंद
बीकानेर
राजघराना ट्रस्ट विवाद में कोर्ट का बड़ा आदेश जारी
बीकानेर
बीकानेर के पूर्व सांसद को मरणोपरांत पद्म विभूषण, पत्नी ने ग्रहण किया
बीकानेर
राजस्थान स्कूलों में छात्रों के मोबाइल उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध
बीकानेर
बीकानेर हाईवे पर नाकाबंदी में डोडा-पोस्त छोड़ फरार हुआ तस्कर
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

खेजड़ी पौधारोपण कर अमित शाह ने बिश्नोई समाज को किया नमन

Published May 26, 2026
बीकानेर

भेड़-बकरियों से भरा ट्रक पलटा, एक दर्जन जानवरों की मौत

Published May 26, 2026
बीकानेर

बीकानेर के नमकीन उद्योगों को अब मिलेगा अनुदान लाभ

Published May 26, 2026
बीकानेर

बीकानेर के इस क्षेत्र में कल दो घंटे बिजली रहेगी बंद

Published May 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?