Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: Aaj Ka Rashifal 12 August 2023: आज शनि देव की कृपा से इन 4 राशियों को मिलने वाला है लाभ ही लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राशिफल > Aaj Ka Rashifal 12 August 2023: आज शनि देव की कृपा से इन 4 राशियों को मिलने वाला है लाभ ही लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल
राशिफल

Aaj Ka Rashifal 12 August 2023: आज शनि देव की कृपा से इन 4 राशियों को मिलने वाला है लाभ ही लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

editor
editor Published August 12, 2023
Last updated: 2023/08/12 at 10:43 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

मेष राशि

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। स्किन की समस्या को आज अच्छे डॉक्टर से सलाह लेंगे। कोई बिजनेस डील आप फाइनल करेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने का विचार बनाएंगे। लाइब्रेरियन की सैलरी में इंक्रीमेंट होने के योग हैं। सोशल मीडिया पर आपकी रुचि बढ़ेगी। शिक्षकों के ट्रांसफर में आ रही रुकावटें आज समाप्त होंगी, ट्रांसफर आपकी मनपसंद जगह पर होगा।

लकी रंग – ब्लू

लकी नंबर – 1

- Advertisement -

वृष राशि

आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। स्पोर्ट्स से जुड़े लोग अपनी ट्रेनिग में पूरी मेहनत लगाएंगे। कूरियर का बिजनेस कर रहे कारोबारियों को आज रोज की अपेक्षा ज्यादा फायदा होगा। विद्यार्थी आज प्रैक्टिकल को पूरा करने में सीनियर्स की मदद लेंगे। ब्यूटी पार्लर का काम कर रहे लोगों को अपने कस्टमर से प्रशंसा मिलेगी। परिवार में सुख-समृद्धि की वृद्धि होगी। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा। नवविवाहित दंपत्ति आज धार्मिक स्थल पर जाने का विचार करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में दबदबा बना रहेगा।

लकी रंग – काला

लकी नंबर – 2

मिथुन राशि

आपका दिन शानदार रहने वाला है। रुके हुए कार्यों को पूरा करने में आज आप सफल होंगे। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे परिणाम हासिल होंगे। यूट्यूब ब्लॉगर के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी कोई वीडियो लोगों को ज्यादा पसंद आएगी। ड्राईफ्रूट्स का काम कर रहे लोगों को अच्छी सेल से लाभ मिलेगा। आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, जिससे आपको बहुत ख़ुशी होगी। किसी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से आज आपको राहत मिलेगा। व्यापार को बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान बनाएंगे।

लकी रंग – पीला

लकी नंबर – 9

कर्क राशि

आज आप का दिन नई उमंगों के साथ शुरू होने वाला है। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिलेगी। ऑफिस में बॉस आपको जरूरी काम की जिम्मेदार देंगे। आपके ऊपर परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ेगी, जिसे निभाने में आप सफल होंगे। नवविवाहित दंपत्ति के रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। इलेक्ट्रीशियन का काम कर रहे लोगों की इनकम में आज वृद्धि होगी। लवमेट्स आज एक दूसरे को उपहार देंगे। इससे रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। परीक्षा के बेहतर परिणाम हासिल होंगे।

लकी रंग – काला

लकी नंबर – 2

सिंह राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। सोशल मीडिया पर आपके नए दोस्त बनेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के राजकाज की समाज में प्रशंसा होगी। ज्यादा से ज्यादा समय अपने कार्य पर लगाएंगे। आपके दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा। विज्ञान जगत से जुड़े लोगों को सम्मानित किया जाएगा। आप दूसरों से अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। आप धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। परिवार सहित भगवान के दर्शन करने किसी मंदिर जाएंगे। बच्चे खेल-कूद में व्यस्त रहेंगे।

लकी रंग – हरा

लकी नंबर – 1

कन्या राशि

आज आपका दिन रोज की अपेक्षा बेहतरीन रहने वाला है। ऑफिस के कार्य को पूरा करने के लिए आपको कुछ अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। नया बिजनेस शुरू करने की योजना सफल रहेगी। विद्यार्थी वर्ग पिछले दिनों के छूटे कार्यों को आज पूरा करेंगे। दांपत्य जीवन में चली आ रही अनबन आज ख़त्म होगी, जीवनसाथी खुश होने की वजह देंगे। सिंगर्स को उनके अच्छे परफोर्मेंस के लिए सम्मानित किया जाएगा। लेखक आज कुछ नया लिखने की कोशिश करेंगे। आपकी लेखनी लोगों को प्रभावित करेगी।

लकी रंग – ब्लू

लकी नंबर – 8

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। मोबाइल एसेसरीज का काम कर रहे लोग अपना काम बढ़ाने का प्लान बनाएंगे। बेहतर होगा किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। इंजीनिरिंग कर रहे छात्रों को परीक्षा के अच्छे अंक हासिल होंगे। नवविवाहित दंपत्ति आज शॉपिंग पर जाएंगे। जॉब की तालाश ख़त्म होगी, किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आएगा। सोशल मीडिया पर आपकी कोई पोस्ट लोग ज्यादा पसंद करेंगे। आय को बढ़ाने का प्रयास सफल होगा, फिजूल के खर्चों पर रोक लगाने की आवश्यकता है।

लकी रंग – ब्राउन

लकी नंबर – 2

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। सजावट का कारोबार कर रहे लोगों को कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा। कार्य के प्रति आत्मविश्वास आपको तरक्की की ओर ले जाएगा। मार्केट मे नए प्रॉडक्ट आने से यूथ खुश होंगे। इंटर्नशिप कर रहे छात्रों को सीनियर्स से कुछ नया सीखने को मिलेगा। लेखकों की किताब आज पब्लिश होगी, जो लोगों को काफी पसंद आएगी। आज के दिन आप रुके हुए कार्यों को पूरा करने का मन बनाएंगे। घर में नन्हें मेहमान के आने से ख़ुशी का माहौल बनेगा।

लकी रंग – गुलाबी

लकी नंबर – 4

धनु राशि

आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लाने वाला है। ग्रॉसरी के कारोबारी आज किसी बड़े प्रोडक्ट की फ्रेंचाइजी लेने का मन बनाएंगे। ऑफिस के कार्यों में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। जिससे कार्य समय से पूरे हो जाएंगे। आपको किसी कार्य में बड़ों की सलाह मिलेगी, जो आपके लिए कारगर साबित होगी। बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें उन्हें दवाइयां समय पर दें। आपको कुछ धार्मिक कार्य करने का मौका मिल सकता है, पूरे दिन मन अध्यात्म में लगा रहेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

लकी रंग – ऑरेंज

लकी नंबर – 2

मकर राशि

आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। कई दिनों से रुका हुआ कार्य आज पूरा करने में सफल होंगे। ऑफिस में आपके कार्यों से खुश होकर बॉस जरूरत का सामान गिफ्ट करेंगे। साथ ही आज आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आर्थिक लाभ होने की संभावना है। शिक्षकों के वेतन में बढ़ोत्तरी होगी। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा आर्डर मिलने के योग बने हुए है। सेहत सम्बन्धी समस्याओं से आज आपको आराम मिलेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, दोस्तों के साथ किसी धार्मिक अनुष्ठान में जाएंगे।

लकी रंग – ब्लू

लकी नंबर – 9

कुंभ राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। वाहन लेने का विचार परिवारवालों के साथ करेंगे। आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। जीवनसाथी कोई जरूरत का सामान आपको गिफ्ट करेंगे। घर के कार्यों में बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा। क्रॉकरी का कारोबार कर रहे लोगों की इनकम में वृद्धि होगी। राजनीति से जुड़े लोगों के कार्यों की प्रशंसा होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। लवमेट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी।

लकी रंग – ऑरेंज

लकी नंबर – 2

मीन राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। व्यापार में उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। स्टेशनरी का कारोबार कर रहे लोगों का काम अच्छा चलेगा। अगर लंबे समय से किसी बात को लेकर परेशान हैं तो उसे जीवनसाथी के साथ शेयर कर सकते हैं, मन को शांति मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में दबदबा कायम रहेगा। नया व्यापार शुरू करने की योजना सफल होगी। आपको कोई सामाजिक कार्य करने का मौका मिल सकता है। अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

लकी रंग – ब्लू

लकी नंबर – 1


Share News

editor August 12, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

खेजड़ी पौधारोपण कर अमित शाह ने बिश्नोई समाज को किया नमन
बीकानेर
भेड़-बकरियों से भरा ट्रक पलटा, एक दर्जन जानवरों की मौत
बीकानेर
बीकानेर के नमकीन उद्योगों को अब मिलेगा अनुदान लाभ
बीकानेर
बीकानेर के इस क्षेत्र में कल दो घंटे बिजली रहेगी बंद
बीकानेर
राजघराना ट्रस्ट विवाद में कोर्ट का बड़ा आदेश जारी
बीकानेर
बीकानेर के पूर्व सांसद को मरणोपरांत पद्म विभूषण, पत्नी ने ग्रहण किया
बीकानेर
राजस्थान स्कूलों में छात्रों के मोबाइल उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध
बीकानेर
बीकानेर हाईवे पर नाकाबंदी में डोडा-पोस्त छोड़ फरार हुआ तस्कर
बीकानेर

You Might Also Like

राशिफल

आर्द्र नक्षत्र में शुक्र प्रवेश, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Published May 21, 2026
राशिफल

शनि जयंती पर करें ये उपाय, मिलेगा शनि दोष से छुटकारा

Published May 16, 2026
राशिफल

अक्टूबर तक इन राशियों पर शनि का असर, बढ़ेंगी परेशानियां

Published May 12, 2026
राशिफल

शनि जयंती 2026 पर बनेगा केदार योग, 4 राशियों को लाभ

Published May 8, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?