Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: जिला कलेक्टर ने की स्वतंत्रता दिवस समारोह की पूर्व तैयारियों की समीक्षा देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कार्यक्रमों का करें आयोजन-जिला कलेक्टर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > जिला कलेक्टर ने की स्वतंत्रता दिवस समारोह की पूर्व तैयारियों की समीक्षा देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कार्यक्रमों का करें आयोजन-जिला कलेक्टर
बीकानेरराजस्थान

जिला कलेक्टर ने की स्वतंत्रता दिवस समारोह की पूर्व तैयारियों की समीक्षा देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कार्यक्रमों का करें आयोजन-जिला कलेक्टर

editor
editor Published August 11, 2023
Last updated: 2023/08/11 at 4:07 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी उन्हें दिए गए दायित्वों का निर्वहन पूर्ण गंभीरता एवं जिम्मेदारी से करें, जिससे राष्ट्रीय पर्व को पूर्ण गरिमा और परंपरागत तरीके से मनाया जा सके। जिला कलेक्टर ने डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में झंडारोहण, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा पैरासेलिंग सहित विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों के बारे में जाना और कहा कि कार्यक्रम देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हों, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होने स्टेडियम में प्रवेश-निकास, सुरक्षा, बैठक, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, माइक सहित सभी व्यवस्थाओं के बारे में संबंधित अधिकारियों से फीडबैक लिया। पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम, एट होम तथा स्काउट गाइड रैली के संबंध में दिए गए निर्देशों की समीक्षा की। जिला कलेक्टर ने कहा कि मुख्य समारोह में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी हो, ऐसे प्रयास किए जाएं। सभी कार्यालयों में प्रातः 7 से 8 बजे तक ध्वजारोहण के पश्चात सभी अधिकारियों को मुख्य समारोह में आने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी 13 अगस्त तक समस्त तैयारियां पूर्ण करते हुए सूचना उपलब्ध करवाएं। इस दौरान प्रशिक्षु आईएएस यक्ष चौधरी, नगर निगम आयुक्त केसर लाल मीणा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) प्रतिभा देवठिया, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) जगदीश गौड़, नगर विकास न्यास सचिव मुकेश बारठ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी गण मौजूद रहे।


Share News

editor August 11, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

खेजड़ी पौधारोपण कर अमित शाह ने बिश्नोई समाज को किया नमन
बीकानेर
भेड़-बकरियों से भरा ट्रक पलटा, एक दर्जन जानवरों की मौत
बीकानेर
बीकानेर के नमकीन उद्योगों को अब मिलेगा अनुदान लाभ
बीकानेर
बीकानेर के इस क्षेत्र में कल दो घंटे बिजली रहेगी बंद
बीकानेर
राजघराना ट्रस्ट विवाद में कोर्ट का बड़ा आदेश जारी
बीकानेर
बीकानेर के पूर्व सांसद को मरणोपरांत पद्म विभूषण, पत्नी ने ग्रहण किया
बीकानेर
राजस्थान स्कूलों में छात्रों के मोबाइल उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध
बीकानेर
बीकानेर हाईवे पर नाकाबंदी में डोडा-पोस्त छोड़ फरार हुआ तस्कर
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

खेजड़ी पौधारोपण कर अमित शाह ने बिश्नोई समाज को किया नमन

Published May 26, 2026
बीकानेर

भेड़-बकरियों से भरा ट्रक पलटा, एक दर्जन जानवरों की मौत

Published May 26, 2026
बीकानेर

बीकानेर के नमकीन उद्योगों को अब मिलेगा अनुदान लाभ

Published May 26, 2026
बीकानेर

बीकानेर के इस क्षेत्र में कल दो घंटे बिजली रहेगी बंद

Published May 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?