


बीकानेर। बीकानेर मार्ग पर मोटर साइकिल पर पीछे बैठा व्यक्ति अचानक नीचे सडक़ गिर गया। इससे वह घायल हो गया। उसको अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसको पीबीएम रैफर कर दिया गया। दरअसल, यह हादसा सरदारशहर में बीकानेर मार्ग पर हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक भोजासर का रतन सिंह पुत्र हरी सिंह और उसका भाई दोनों सरदारशहर से बाइक पर अपने गांव जा रहे थे। इसी बीच छोटी सवाई के पास बाइक पर पीछे बैठा रतनसिंह बाइक से नीचे गिर गया। जिससे उसको गंभीर चोट आई। राजकीय अस्पताल में उपचार के बाद गंभीर घायल को हाई सेंटर रेफर कर दिया।
