Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: झुग्गी-झौंपड़ियों में रहने वाले लोगों का सुरक्षित एवं सम्मानजनक पुनर्वास
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > झुग्गी-झौंपड़ियों में रहने वाले लोगों का सुरक्षित एवं सम्मानजनक पुनर्वास
बीकानेरराजस्थान

झुग्गी-झौंपड़ियों में रहने वाले लोगों का सुरक्षित एवं सम्मानजनक पुनर्वास

editor
editor Published August 8, 2023
Last updated: 2023/08/08 at 4:13 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की रजिस्ट्रार सुश्री अनु चौधरी ने श्रीगंगानगर रोड सहित विभिन्न स्थानों पर वर्षों से झुग्गी-झौंपड़ियां बनाकर रहने वाले लगभग आठ सौ परिवारों के सुरक्षित और सम्मानजनक पुर्नवास को सराहा। मंगलवार को चकगर्बी क्षेत्र के विजिट के दौरान उन्होंने कहा कि पूरे देश में यह अभिनव पहल है। ऐसा माॅडल अन्य प्रदेशों और जिलों में लागू करने का प्रयास किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिले। रजिस्ट्रार चौधरी ने जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल के साथ चकगर्बी क्षेत्र का दौरान किया। उन्होंने कहा कि प्रषासन द्वारा झुग्गी-झौंपड़ियों में रहने वाले लोगों के लिए प्रभावी व्यवस्था कर दी है। अब स्थानीय लोगों को चाहिए कि वे इनका लाभ उठाएं, जिससे उनके जीवन में और अधिक सुधार आ सके। उन्होंने बच्चों को अधिक से अधिक पढ़ाने और स्थानीय नागरिकों को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। जिला कलक्टर ने बताया कि इन लोगों को जीवन यापन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके मद्देनजर यहां पानी, बिजली, सड़क, शौचालय जैसी आधारभूत व्यवस्थाएं की। सामुदायिक भवन बनवाया गया। स्कूल स्वीकृत करवाया गया। वर्तमान में सामुदायिक भवन में इसका अस्थाई संचालन शुरू कर दिया गया है। जल्दी ही दानदाताओं की मदद से यहां भव्य भवन बनाया जाएगा। जिला कलक्टर ने कहा कि यहां के शत-प्रतिशत बच्चों का स्कूल में दाखिला सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए डोर-टू-डोर सर्वे किया जाए। इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी के तहत महिलाओं को रोजगार के लिए आवेदन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दस पक्के मकानों का निर्माण पूर्णता की ओर है। शेष सभी पात्र आवेदन भारत सरकार को भिजवा दिए गए हैं। इनकी स्वीकृति जल्दी ही आने की संभावना है। बच्चों के आवष्यक दस्तावेज बनवाने वाली संस्था को यह कार्य अतिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देष दिए। इस दौरान रजिस्ट्रार चौधरी और जिला कलक्टर कलाल ने स्कूल में अध्ययनरत बच्चों से मुलाकात की और पढ़ाई से संबंधित फीडबैक लिया। उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी। श्रीगंगानगर रोड स्थित झुग्गी-झौंपड़ियों में रहने वाली काजल और षिवानी ने यहां पुनर्वास के बाद जीवन स्तर में आए सकारात्मक बदलाव के बारे में बताया।इस अवसर पर नगर विकास न्यास सचिव मुकेश बारठ, बाल अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक कविता स्वामी, जय भारत संस्थान के दिनेश पांडे, मोनिका गौड़, अधिशाषी अभियंता राजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।


Share News

editor August 8, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर के पूर्व सांसद को मरणोपरांत पद्म विभूषण, पत्नी ने ग्रहण किया
बीकानेर
राजस्थान स्कूलों में छात्रों के मोबाइल उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध
बीकानेर
बीकानेर हाईवे पर नाकाबंदी में डोडा-पोस्त छोड़ फरार हुआ तस्कर
बीकानेर
अमित शाह के दौरे से बीकानेर में जाम और परेशानी बढ़ी
बीकानेर
सांचू बॉर्डर पहुंचे अमित शाह, जवानों का बढ़ाया हौसला
बीकानेर
फर्जी ज्योतिष अकाउंट से ठगी करने वाला आरोपी जयपुर से गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर बॉर्डर से अमित शाह करेंगे वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम की शुरुआत
बीकानेर
बीकानेर से दिल्ली फ्लाइट जून से नए समय पर शुरू
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर के पूर्व सांसद को मरणोपरांत पद्म विभूषण, पत्नी ने ग्रहण किया

Published May 26, 2026
बीकानेर

राजस्थान स्कूलों में छात्रों के मोबाइल उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध

Published May 26, 2026
बीकानेर

बीकानेर हाईवे पर नाकाबंदी में डोडा-पोस्त छोड़ फरार हुआ तस्कर

Published May 26, 2026
बीकानेर

अमित शाह के दौरे से बीकानेर में जाम और परेशानी बढ़ी

Published May 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?