Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: नशे के सौदागरों ने कर डाला युवाओं का जीवन खत्म,देर रात शहर के अंदरुनी हिस्सों में बड़े स्तर पर बिकता है नशा, पुलिस बेखबर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > नशे के सौदागरों ने कर डाला युवाओं का जीवन खत्म,देर रात शहर के अंदरुनी हिस्सों में बड़े स्तर पर बिकता है नशा, पुलिस बेखबर
बीकानेरराजस्थान

नशे के सौदागरों ने कर डाला युवाओं का जीवन खत्म,देर रात शहर के अंदरुनी हिस्सों में बड़े स्तर पर बिकता है नशा, पुलिस बेखबर

editor
editor Published July 31, 2023
Last updated: 2023/07/31 at 2:39 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

डिम्पल
बीकानेर। पिछले काफी सालों से शहर में नशे करने का प्रचलन बढ़ा है जिसकी जकड़ में आज का युवा आ गया और अब यही नशा फैशन बन गया है। शाम गहराते ही अच्छे घराने के लडक़े नशा बिकने वाली जगहों पर पहुंच जाते है। जहां पहले से मौजूद सौदागरों से खरीदते है एमडी, गांजा, चरस, नशे की गाोलियां, कफ शीरप आदि। नाम ना छापने के शर्त एक जने ने पुख्ता बताया कि शहर में नशे का सबसे बड़ा अड्डा नयाशहर, कोतवाली व सदर थाना क्षेत्र है जहां नशे के सौदागरों ने अपना ठिकाना बना रखे है। नयाशहर थाना क्षेत्र के मुरलीधर व्यास कॉलोनी, अग्निशमन रोड़ आदि सुनसान जगहों पर शाम होते ही आपको उस सडक़ पर काफी युवा नजर आयेंगे वो सभी उन्हीं सौदागरों का इंतजार करते है जो मौके पर आकर उनको एमडी चरस देकर चले जाते है। करमीसर चौराहे के आस पास इलाका पूरा नशे का बड़ा अड्डा है। इसके अलावा जस्सूसर गेट, डूडी पेट्रोल पम्प के पीछे, बंगलानगर, बड़ा बाजार आदि स्थानों पर नशा का सामान आराम से मिल जाता है। वहीं कोतवाली थाना इलाके में कई ऐसी जगह है जहां पर शाम होते ही तस्कर पहुंच जाते है क्योकि शहर की कई ऐसी छोटी गलियां है जहां पुलिस नहीं पहुंच सकती है और अंधेरा होने के कारण तस्कर आराम से नशा बेचकर चला जाता है।
वाटसअप के जरिये मिलता है नशा
तस्कर अब धीरे-धीरे हाईटेक होते जा रहे है अब नशा करने वाला सीधे तस्कर को मैसेज करता है कि शाम को इतनी पूडी चाहिए और पैसा सीधा ऑनलाइन भेज दिये जाते है। तस्कर का कोई भी एक आदमी आता है और पुडिया देकर रवाना। पुख्ता खबर ऐसी भी मिली है कई ऐसी चाय की दुकानें है जहां पर रात गहराते ही तस्करों व बदमाशों का जमावाड़ा लग जाता है जहां पर आराम से नशे का सामान मिल जाता है। प्राय: देखा जाता है देर रात तक शहर के मोहता चौक, नत्थुसर गेट, तेलीवाड़ा चौक, लक्ष्मीनाथ मंदिर के आस पा बिना नंबर की गाड़ी आती है और मौके पर किसी भी व्यक्ति को कुछ देकर रवाना हो जाती है जबकि पुलिस अपनी गश्त करती है लेकिन पुलिस कभी यह नहीं देखती कि बिना नंबर की गाड़ी शहर में क्यों घूम रही है कोई वारदात तो करने नहीं आई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर के बाहरी क्षेत्र मुक्ता प्रसाद, भुट्टों का चौराहा आदि तस्कारों का बड़ा ठिकाना है यह शाम होते खुल्लेआम नशे की पुडिया बेची जा रही है। नशा खरीदने वालों में सबसे ज्यादा मजदूर वर्ग है जो शाम होते ही गांजे की पुडिया खरीदकर नशा करते है। तो वहीं पैसे वाले एमडी का नशा करते है। शहर के अंदर रहने वाले युवा ज्यादात्तर एमडी नशे के शिकार हो गये है उनको शाम होते ही नशा चाहिए इसके लिए वो कुछ हद तक जा सकते है वो हम ओर आप नहीं सोच सकते है। अगर समय रहते इन नशे के तस्कारों को नहीं रोका गया तो आने वाले समय बड़े खतरनाक परिणाम सामने आने वाले है।
चाय की दुकानें है सबसे बड़ा अड्डा
अगर देखा जाये तो नशा का सबसे बड़ा अड्डा चाय की दुकानें है जो देर रात तक खुली रहती है वहीं पर बाहरी लोग आते है और नशा बेचते है लेकिन पुलिस की नजरों से दूर रहते है। शहर का एक स्थान तो ऐसा है जहां पर एक गली के अंदर तस्कर माला लेकर आता है और उसको छिपा देता है बाद में बाहर सडक़ पर एक चाय की दुकान पर खड़ा हो जाता है जहां पर नशा खरीदने वाला आता है और पैसे दे देता है तो वह गली मे जाकर नशा लाकर उसको दे देता है। इस कारण पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहे है। मजे की बात है चाय की दुकान पर पुलिस का चाय पीने का बड़ा ठिकाना है। उस दुकान पर कोतवाली थाने का स्टाफ रात को गश्त करने वाले पहुंचते है। मजे की बात है उस जगह पर खड़े होते ही गांजे व अन्य नशे की बुदबू आती है लेकिन पुलिस को नहीं आती है। इतना सब कुछ होने के बाद पुलिस किसके दबाब में तस्कारों के ठिकानों पर रेड क्यों नहीं मार रही है।


Share News

editor July 31, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सीएनजी के दाम फिर बढ़े, पेट्रोल-डीजल पहले से महंगे
बीकानेर
सिंथेसिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ प्रभावशाली सेमिनार
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता
बीकानेर
ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा
बीकानेर
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का बीकानेर में शुभारम्भ
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में जटिल हार्ट ब्लॉकेज का सफल इलाज
बीकानेर
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बीकानेर में भव्य स्वागत
बीकानेर
सुजानदेसर में घर के अंदर युवक का शव मिला, जांच शुरू
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

सीएनजी के दाम फिर बढ़े, पेट्रोल-डीजल पहले से महंगे

Published May 26, 2026
बीकानेरशिक्षा

सिंथेसिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ प्रभावशाली सेमिनार

Published May 25, 2026
बीकानेर

बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता

Published May 25, 2026
बीकानेर

ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा

Published May 25, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?