Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: Aaj Ka Rashifal 31 July 2023: सावन का सोमवार इन राशियों के लिए रहेगा बेहद ही शुभ, पढ़िए अपना आज का दैनिक राशिफल
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राशिफल > Aaj Ka Rashifal 31 July 2023: सावन का सोमवार इन राशियों के लिए रहेगा बेहद ही शुभ, पढ़िए अपना आज का दैनिक राशिफल
राशिफल

Aaj Ka Rashifal 31 July 2023: सावन का सोमवार इन राशियों के लिए रहेगा बेहद ही शुभ, पढ़िए अपना आज का दैनिक राशिफल

editor
editor Published July 31, 2023
Last updated: 2023/07/31 at 9:59 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

मेष राशि-

आज आपका दिन बेहद खुशहाल रहने वाला है। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कुछ स्पेशल कर सकते हैं, जिससे आपका रिश्ता और मजबूत बनेगा। आज बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। कोई महत्वपूर्ण कार्य करने की योजना बना रहे लोगों की योजना सफल होगी। आज आपकी आय में वृद्धि होगी। आज दांपत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। स्वास्थ्य से परेशान लोग आज खुद को बेहतर महसूस करेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मिला जुला रहने वाला है।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 4

- Advertisement -

वृष राशि-

आज आप अपने कार्यक्षेत्र में व्यस्त रहेंगे। दांपत्य जीवन में हो रही अनबन आज समाप्त होगी। बिजनेसमैन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके परिश्रम से कारोबार में काफी बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा। आज आपकी जान पहचान नए लोगों से होगी। सोशल मीडिया के माध्यम से आज आपकी बात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से आप चुस्त दुरस्त बने रहेंगे। कई दिनों से चल रहे किसी कोर्ट केस का फैसला आपके पक्ष में आएगा।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 5

मिथुन राशि-

आज आपकी मुलाकात किसी पुराने दोस्त से होगी, जिससे आपको बहुत खुशी होगी। आज आपका बिजनेस बेहतर ढंग से आगे बढ़ेगा। आपके कामों में आ रही रुकावट आज खत्म होगी। पारिवारिक सुख समृद्धि बनी रहेगी। आज आपको कोई भी जरूरी काम करने से पहले अपने बड़ों का आशीर्वाद जरूर लेना चाहिए, जिससे आपको कामयाबी हासिल होगी। घर खरीदने का विचार बना रहे लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। दांपत्य जीवन की डोर और मजबूत होगी। आज आपको अपने स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 8

कर्क राशि-

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को और मेहनत की जरूरत है। आज आप जीवनसाथी को कुछ गिफ्ट दे सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के लिए आज आप किसी डॉक्टर को दिखा सकते हैं। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका पाएंगे। आपके ट्रान्सफर में आ रही रुकावटें खत्म होंगी, मनचाही जगह ट्रान्सफर हो पाएगा। आज लवमेट से फोन पर काफी लंबी बात होगी। ऑफिस में सीनियर से आपको मदद मिलेगी, जिससे आपके कार्य समय पर पूरा हो जाएगा।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 3

सिंह राशि-

राजनीति के क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आपका व्यापार और आगे बढ़ेगा, जिससे आपको अच्छा मुनाफा होगा। सरकारी विभाग के लोगों को पदोन्नति मिलने के योग बन रहे हैं। आज आपका स्वास्थ्य तरोताजा रहने वाला है। आज अधूरे कार्यों को पूरा करने में आप सक्षम रहेंगे। नव विवाहित दंपत्ति आज जीवनसाथी को सरप्राइज दे सकते हैं। प्राइवेट ऑफिस में काम कर रहे कर्मचारियों की इनकम में वृद्धि होगी। आज परिवार में आपसे कोई सलाह लेगा, आपकी सलाह कारगर साबित होगी।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 4

कन्या राशि-

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। स्पोर्ट से जुड़े लोगों को आज किसी प्रतोयोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से आज आपको छुटकारा मिलेगा। परिवार के साथ आज धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं। छात्रों के लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा लोगों आपसे जुड़ेंगे। आज आपकी आर्थिक स्तिथि और मजबूत होगी। लवमेट के रिश्ते में हो रही नोक झोंक आज खत्म होगी। आज आपकी सैलरी में इन्क्रीमेंट होने के योग बने हुए है। नन्हें मेहमान के आने से घर में खुशी का माहौल बना रहेगा।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 3

तुला राशि-

आज का दिन शानदार रहने वाला है आपके दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। आज आप अपने कारोबार को बढ़ाने का नया प्लान बनाएंगे, प्लान सफल भी रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य फिट एंड फाइन रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम हासिल होगा। ऑफिस में काम ज्यादा होने की वजह से आप उलझे रहेंगे। दांपत्य जीवन में चल रही समस्याएं आज दूर होगी, जिससे आपके रिश्ते में और मजबूती आएगी। अधूरी कार्य योजनाओं को पूरा करने के लिए आज दिन बेहतरीन रहेगा। रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि-

आपके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी को दिया हुआ पैसा आज आपको वापस मिलेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कठिन कार्यों को पूरा करने में आज आप सफल होंगे, लोग आपकी तारीफ करेंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से आज कुछ हद तक राहत का एहसास होगा। नवविवाहित दंपत्ति आज कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। किसी प्रोजेक्ट में उलझे विद्यार्थी आज उसे क्लियर कर पाएंगे। छोटा मोटा कारोबार शुरू करने के लिए आज का दिन बेहद लाभदायक रहेगा। आज घर के सजावट का सामान खरीदने मार्केट जाएंगे।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 8

धनु राशि-

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। जॉब की तलाश खत्म होगी, किसी दोस्त की मदद से जॉब मिल पाएगी। राजनीति से जुड़े लोग आज उच्च अधिकारीयों से मिलने का मौका पाएंगे। आज रुके हुए कार्यों को पूरा करने में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज वाहन खरीदने का मन बनाएंगे। मेडिकल की तैयारी में लगे लोगों को अच्छे परिणाम हासिल होंगे। आज आपसे कोई अपना मदद मांगेगा। किसी काम में आ रही बाधा आज समाप्त होगी। दांपत्य जीवन में और मधुरता आयेगी। लवमेट्स से आज उपहार मिलेगा।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 2

मकर राशि-

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके क्लासमेट आपसे किसी टॉपिक पर सहायता लेंगे। नवविवाहित दंपत्ति के लिए आज बाहर घूमने जाने का अच्छा अवसर है। अपने बिजनेस को बढ़ाने का नया प्लान बनाएंगे, इससे आपको अच्छी सफलता मिलेगी। ऑफिस में आपके काम से सब काफी ज्यादा प्रभावित होंगे। आज सोशल मीडिया के क्षेत्र में आपकी पहचान नए लोगों से होगी। कान से जुड़ी परेशानी के लिए आज किसी अच्छे डॉक्टर से मिल सकते हैं। आज आपको परिवार का फुल सपोर्ट मिलेगा। ज्वेलरी का कारोबार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ होने के योग हैं।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 5

कुंभ राशि-

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। दांपत्य जीवन में हो रही नोक झोंक से आज छुटकारा मिलेगा, रिश्ते में और मधुरता आएगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर फोकस करने की जरूरत है। आज लवमेट्स अपने रिश्ते की बात घर पर कर सकते हैं, घरवाले आपकी बात पर विचार करेंगे। आज बिजनेस में अच्छा मुनाफा होगा, परिवार के साथ कहीं घूमने जायेंगे। प्रतियोगी परिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता जरूर मिलेगी। वकीलों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, नये क्लाइंट मिलेंगे। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 5

मीन राशि-

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप किसी जरूरी कार्य में व्यस्त रहेंगे। सोशल वर्कर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आज आपका स्वास्थ्य फिट रहने वाला है। आज घर में कोई शुभ कार्य होने का योग बन रहा है। ऑफिस में आपकी नए-नए लोगों से जान पहचान बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी। आपका राजनीति में पद बढ़ेगा। शिक्षकों के लिए आज का दिन उर्जा से भरपूर रहने वाला है। विद्यार्थी आज कुछ नया सीख पायेंगे।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 6


Share News

editor July 31, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सिंथेसिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ प्रभावशाली सेमिनार
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता
बीकानेर
ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा
बीकानेर
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का बीकानेर में शुभारम्भ
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में जटिल हार्ट ब्लॉकेज का सफल इलाज
बीकानेर
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बीकानेर में भव्य स्वागत
बीकानेर
सुजानदेसर में घर के अंदर युवक का शव मिला, जांच शुरू
बीकानेर
अमित शाह के बीकानेर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा कड़ी
बीकानेर

You Might Also Like

राशिफल

आर्द्र नक्षत्र में शुक्र प्रवेश, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Published May 21, 2026
राशिफल

शनि जयंती पर करें ये उपाय, मिलेगा शनि दोष से छुटकारा

Published May 16, 2026
राशिफल

अक्टूबर तक इन राशियों पर शनि का असर, बढ़ेंगी परेशानियां

Published May 12, 2026
राशिफल

शनि जयंती 2026 पर बनेगा केदार योग, 4 राशियों को लाभ

Published May 8, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?