Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: महिलाओं पर बढते अपराध को लेकर भाजपा युवा मोर्चा शहर व देहात ने अशोक गहलोत का पुतला फूंका
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > महिलाओं पर बढते अपराध को लेकर भाजपा युवा मोर्चा शहर व देहात ने अशोक गहलोत का पुतला फूंका
बीकानेरराजस्थान

महिलाओं पर बढते अपराध को लेकर भाजपा युवा मोर्चा शहर व देहात ने अशोक गहलोत का पुतला फूंका

editor
editor Published June 24, 2023
Last updated: 2023/06/24 at 5:55 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। प्रदेश में बढ़ते महिला अपराध के विरोध में आज भाजपा युवा मोर्चा शहर और देहात बीकानेर द्वारा कोटगेट पर सीएम अशोक गहलोत का पुतला जलाकर विरोध-प्रदर्शन किया। इस मौके पर मोर्चा शहर अध्यक्ष वेद व्यास ने कहा कि कांग्रेस के पिछले चार साल के कार्यकाल में प्रदेश में महिला के प्रति अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ा और इतना बढ़ा कि प्रदेश को पहले स्थान पर लाकर खड़ा कर दिया। यह प्रदेश की जनता के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। व्यास ने बताया कि पिछले दस में दिनों में प्रदेश के अल- अलग जिलों में पांच से छह ऐसी घटनाएं हुई है जिसमें महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी। जिनमें दो घटनाएं तो ऐसी भी है जिसमें पुलिसकर्मी भी शामिल है। मानवता को शर्मसार करने वाली इन घटनाओं से प्रदेश की बहन-बेटियां डरी हुई है, घर से बाहर निकलने से पहले सौ बार सोचती है कि उसके साथ कहीं कोई अनहोनी नहीं हो जाए। व्यास ने कहा कि तीन दिन पूर्व कार जिले के खाजूवाला में एक दलित छात्रा के साथ रेप किया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई, जिसमें दो पुलिसकर्मियों का नाम भी सामने आया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसी कई घटनाएं सामने आई है जिसमें रक्षक ही भक्षक बनते नजर आ रहे है। इस प्रकार की घटनाओं से आमजन में रोष व भय का माहौल बना है, जिसके विरोध में आज युवा मोर्चा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला जलाकर विरोध-प्रदर्शन किया। देहात अध्यक्ष जसराज सिंवर ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में प्रदेश में अपराध बढ़ा है, बहन-बेटियां खुद को कहीं पर सुरक्षित महसूस नहीं कर रही। लूट, हत्या-डकैती व चोरी की घटनाओं से आमजन परेशान है। लॉ एंड ऑर्डर की धज्जियां उड़ी। जिससे प्रदेश की जनता इन सबसे काफी परेशान और हताश है। पुतला दहन कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजाराम बिश्रोई किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्याम चौधरी अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष सोहनलाल पार्षद सुधा आचार्य जितेंद्र सिंह भाटी, जिला महामंत्री महिला मोर्चा विमला उपाध्याय, झमकू देवी भारती अरोड़ा, मंडल अध्यक्ष नर्सिंग सेवक गंगाशहर मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गहलोत, पुराना शहर कमल आचार्य, उपाध्यक्ष हेमंत कच्छवा जिला मंत्री गजेंद्र सिंह भाटी, रामदेव भादू, मनोज भाटी धीरज पंडित, गोविंद सारस्वत ,मुकेश सारस्वत, भव्य दत्त भाटी, गोपाल चौधरी, हिमांशु गुप्ता, ओबीसी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मदन सियाग, हुलास भाटी, शिव सिंवर पवन सुथार, शुभम शर्मा, लाखारा गुरु, शिव बच्छ, सुरेंद्र गहलोत, जयदयाल गोदारा, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र स्वामी, पंकज पिपलवा, रोहित खडग़वात, सुनील रामावत, भगवती स्वामी, देव शर्मा सहित बड़ी संख्या कार्यकर्ता शामिल थे।


Share News

editor June 24, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सुजानदेसर में घर के अंदर युवक का शव मिला, जांच शुरू
बीकानेर
अमित शाह के बीकानेर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा कड़ी
बीकानेर
तेज रफ्तार टैक्सी दुकान में घुसी, महिला गंभीर रूप से घायल
बीकानेर
बीकानेर मंडी आ रही सब्जी पिकअप का एक्सीडेंट, चालक अस्पताल में
बीकानेर
शिक्षा विभाग में वेतन जांच का बड़ा आदेश, 2.94 लाख कार्मिकों पर असर
बीकानेर
अमित शाह-भजनलाल का बीकानेर दौरा, ये रहेगा कार्यक्रम
बीकानेर
कोड़मदेसर घूमने गए युवक की नहर में डूबने से मौत
बीकानेर
श्रीअन्नपूर्णा रसोई के खाने से श्रमिक बीमार, उठे गुणवत्ता पर सवाल
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

सुजानदेसर में घर के अंदर युवक का शव मिला, जांच शुरू

Published May 25, 2026
बीकानेर

अमित शाह के बीकानेर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा कड़ी

Published May 25, 2026
बीकानेर

तेज रफ्तार टैक्सी दुकान में घुसी, महिला गंभीर रूप से घायल

Published May 25, 2026
बीकानेर

बीकानेर मंडी आ रही सब्जी पिकअप का एक्सीडेंट, चालक अस्पताल में

Published May 25, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?