Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: शहर के इस थाना इलाके में रहने वाले युवक ने लगाया फांसी का फंदा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > शहर के इस थाना इलाके में रहने वाले युवक ने लगाया फांसी का फंदा
बीकानेरराजस्थान

शहर के इस थाना इलाके में रहने वाले युवक ने लगाया फांसी का फंदा

editor
editor Published June 21, 2023
Last updated: 2023/06/21 at 8:46 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक कल्ला पेट्रोल पंप के पीछे मुरलीधर कॉलोनी निवासी अशोक पुत्र सुखसिंह है। जिसके शव को फिलहाल पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मोर्चरी के सामने बड़ी संख्या में लोग इक_े हुए है, जो सुसाइड के लिए उकसाने वालों को गिरफ्तारी कर मांग कर रहे है। देवीसिंह भाटी के पौते अंशुमान सिंह भी मौके पर पहुंचे हुए है, हालांकि पुलिस ने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, मृतक के पिता सुखसिंह ने पुलिस को रिपोर्ट दी है, जिसमें कुछ लोगों पर ब्लैकमेल व तंग-परेशान करने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट में परिवादी ने बताया कि उसके द्वारा 20 अप्रैल 2023 को नयाशहर पुलिस थाने में कल्ला पेट्रोल पंप के पीछे रहने वाला संजय धारणिया के खिलाफ उसके बेटे अशोक को तंग-परेशान व ब्लैकमेल करने का मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसके बाद संजय धारणिया, उसका पिता बृजलाल व उसकी मां ने उसके पुत्र अशोक पर मुकदमा उठाने का दबाव बनाना तथा तंग परेशान करना शुरू कर दिया। आरोप है कि संजय ने पूर्व में उसके पुत्र से आइफोन मोबाइल ब्लैकमेल कर ले लिया जो उसके पास ही है जिसमें वह अपने नाम की सिम का उपयोग कर रहा है। तब अशोक ने बताया कि संजय ने अपने आप को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताकर धमकाया व 50 हजार रुपए ले लिये। इसके बाद 22 मार्च 2023 को 87 हजार रुपए और लिये। परिवादी का आरोप है कि संजय उसके लडक़े को जान से मारने की धमकी देकर मुकदमा उठा लेने का दबाव बनाता था तथा रुपए की मांग करता था। जिससे तंग-परेशान होकर बुधवार सुबह साढ़े सात बजे घर के ऊपर वाले कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवादी का आरोप है कि उसके पुत्र को आरोपियों ने तंग-परेशान, ब्लैकमेल कर आत्महत्या के लिए मजबूर किया, जिसकी वजह से उसके पुत्र ने यह कदम उठाया।


Share News

editor June 21, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा
बीकानेर
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का बीकानेर में शुभारम्भ
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में जटिल हार्ट ब्लॉकेज का सफल इलाज
बीकानेर
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बीकानेर में भव्य स्वागत
बीकानेर
सुजानदेसर में घर के अंदर युवक का शव मिला, जांच शुरू
बीकानेर
अमित शाह के बीकानेर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा कड़ी
बीकानेर
तेज रफ्तार टैक्सी दुकान में घुसी, महिला गंभीर रूप से घायल
बीकानेर
बीकानेर मंडी आ रही सब्जी पिकअप का एक्सीडेंट, चालक अस्पताल में
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा

Published May 25, 2026
बीकानेर

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का बीकानेर में शुभारम्भ

Published May 25, 2026
बीकानेर

पीबीएम अस्पताल में जटिल हार्ट ब्लॉकेज का सफल इलाज

Published May 25, 2026
बीकानेर

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बीकानेर में भव्य स्वागत

Published May 25, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?