Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पत्नी से हुए झगड़े में पिता ने अपने तीन साल के मासूम बेटे को कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर डाली
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > पत्नी से हुए झगड़े में पिता ने अपने तीन साल के मासूम बेटे को कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर डाली
बीकानेरराजस्थान

पत्नी से हुए झगड़े में पिता ने अपने तीन साल के मासूम बेटे को कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर डाली

editor
editor Published June 8, 2023
Last updated: 2023/06/08 at 2:53 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। पत्नी से हुए झगड़े के बाद एक पिता ने अपने 3 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। मां ने जब मासूम बेटे को खून से लथपथ देखा तो वह चिल्लाई। इस पर पड़ोस में रहने वाला देवर दौडक़र आया और भतीजे को अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टर ने उसको मृ त घोषित कर दिया। मामला चूरू जिले के राजलदेसर थाना इलाके का है। थानाधिकारी रतनलाल ने बताया कि प्रेमनगर निवासी किशोर कुमार पुत्र सुगनाराम जाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि उसका बड़ा भाई प्रहलाद (25) अपने परिवार के‎ साथ ढाणी में अलग से मकान‎ बनाकर रहता है। बाकी भाई एक साथ‎ रहते हैं। बड़े भाई प्रहलाद के 2 बेटे‎ लोकेश (3) और भरत (1) है। उसका भाई मंगलवार को‎ किसी काम से घर से बाहर गया था,‎ जो बुधवार सुबह 7 बजे लौटा।‎ घर आने पर उसकी भाभी रजनी ने बड़े भाई से कहा कि आप थोड़ा भी ध्यान नहीं रखते की ढाणी में आपके बच्चे अकेले हैं। रात भर घर से‎ बाहर क्यों रहते हो। इस बात पर दोनों में झगड़ा हो गया। किशोर ने बताया कि झगड़ा होने पर प्रहलाद गुस्से में आ गया और घर में रखी कुल्हाड़ी उठाकर अपने 3 साल के बेटे लोकेश पर वार कर दिया, जो उसकी गर्दन पर लगा। कुल्हाड़ी का वार लगते ही लोकेश मौके पर ही ढेर हो गया। उसकी भाभी जोर से चिल्लाई तो वह दौडक़र भाई के घर पहुंचा तो लोकेश खून से लथपथ पड़ा था और प्रहलाद के हाथ में कुल्हाड़ी थी। इसके बाद उसने लोकेश को गोद में उठाया और रतनगढ़ अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। थानाधिकारी ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया और आरोपी पिता को डिटेन कर लिया है।
घटना की पहली रात घर नहीं आया था प्रहलाद
प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि मंगलवार रात को प्रहलाद घर नहीं आया था। बुधवार सुबह जब वह घर आया तो पत्नी रजनी ने रात को घर नहीं लौटने का उलाहना दिया। इसको लेकर पर दोनों में कहासुनी हो गई और फिर झगड़ा हो गया। इस दौरान एक ने कहा एक बेटे को तुम रखो दूसरे को मैं। इस दौरान झगड़ा इतना बढ़ गया कि गुस्से में प्रहलाद ने घर में रखी कुल्हाड़ी से अपने बड़े बेटे पर हमला कर दिया। इस दौरान उसका छोटा बेटा भरत भी वहीं पर था।


Share News

editor June 8, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सिंथेसिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ प्रभावशाली सेमिनार
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता
बीकानेर
ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा
बीकानेर
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का बीकानेर में शुभारम्भ
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में जटिल हार्ट ब्लॉकेज का सफल इलाज
बीकानेर
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बीकानेर में भव्य स्वागत
बीकानेर
सुजानदेसर में घर के अंदर युवक का शव मिला, जांच शुरू
बीकानेर
अमित शाह के बीकानेर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा कड़ी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरशिक्षा

सिंथेसिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ प्रभावशाली सेमिनार

Published May 25, 2026
बीकानेर

बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता

Published May 25, 2026
बीकानेर

ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा

Published May 25, 2026
बीकानेर

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का बीकानेर में शुभारम्भ

Published May 25, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?