बीकानेर। सवेरे से गर्मी के तीखे तेवर के बाद दोपहर होते-होते आसमां से पहले मिट्टी तो बाद में पानी के छींटे बरसे। दोपहर एक बजे अचानक तेज हवा के साथ वातावरण में घुला मिट्टी का गुब्बार से एकबारगी दिन में ही शाम जैसा माहौल हो गया। तेज अंधड़ के बाद आसमां से मिट्टी के साथ मामूली बूंदाबांदी भी हुई।
