बीकानेर। पूगल रोड़ स्थित पुल पर चल रहे तैराकी प्रशिक्षण शिविर का आज दिनाक 6/6/2023 को समापन समारोह रखा गया। शिविर के प्रशिक्षक राजा व्यास ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि उप जिला शिक्षा अधिकारी खेलकूद अनिल जी बोड़ा रहे। शिविर के विशिष्ट अतिथि रामजी व्यास और राजेश जी गोस्वामी रहे समारोह की अध्यक्षता चंद्र गहलोत ने की। वरिष्ठ तैराकी प्रशिक्षक मदन मोहन व्यास ने सभी अतिथियों का स्वागत किया । इस अवसर पर अथितियो ने सभी 40 बच्चो को मेडल पहनाकर बच्चो की हौसला अफजाई की ।इस शिविर में ढाई साल से दस साल तक के दस बच्चो को तैराकी सिखाते हुए आगे और तैयार किया गया जो की बहुत ही बड़ी उपलब्धि रही ।कोई समय में पानी के ऊपर बिना तेरे रहने का अद्भुत समझे जाने वाले प्रदर्शन को कई होनहार तैराकों ने करके दिखाया।
