बीकानेर। पुलिस प्रशासन के नव पद पर स्थानांतरित हुए सी.ओ. सिटी पवन भदौरिया का नरसिंहदास जीवणी देवी सेवग चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से नागरिक अभिनंदन, सम्मान किया गया। ट्रस्ट की ओर से श्री भदौरिया को पुष्पगुच्छ, श्रीफल, शॉल, साफा, स्मृति चिह्न के साथ श्री गणेश भगवान की फोटो भेंट कर अभिनंदन किया गया। सम्मान ग्रहण करते हुए सी.ओ. सिटी श्री भदौरिया ने कहा कि अपराधियों में भय और आमजन का पुलिस के प्रति विश्वास कायम रखने का पूरा प्रयास किया जायेगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष शंकर सेवग ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का कत्र्तव्य है कि पुलिस प्रशासन के हरेक कार्य में हरसंभव सहायता की जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस बल चौबीसों घंटे आम नागरिक की सुरक्षा के लिए तत्पर रहती है, उसी प्रकार नागरिकों को भी पुलिस की यथासंभव मदद करनी चाहिए। सम्मान समारोह में शंकर सेवग, मनीष भोजक, ऋतुध्वज शर्मा, तरुण भोजक आदि शामिल थे।
