बीकानेर। हत्या के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज लोगों ने बीछवाल थाने के बाहर धरना लगाया है। दरअसल, घटना गांव पेमासर की है। जहां आपसी झगड़े में सात मई को पुरखाराम मेघवाल को गंभीर चोट लगने के कारण पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन 13 मई को इलाज के दौरान मौत हो गई। इस पर हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ। अब धरनार्थियों की मांग है कि इस मामले में पुलिस ने अभी तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपी खुल्लेआम बाहर घूम रहे है। धरने को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा पूर्ण रूप से समर्थन किया है और मांग की गई है कि हत्या के मामले में नामजद अन्य सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।
