Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर सहित इन जिलो मे जमकर हुई ओलावृष्टि, आज फिर अलर्ट
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Weather > बीकानेर सहित इन जिलो मे जमकर हुई ओलावृष्टि, आज फिर अलर्ट
Weatherबीकानेरराजस्थान

बीकानेर सहित इन जिलो मे जमकर हुई ओलावृष्टि, आज फिर अलर्ट

editor
editor Published June 4, 2023
Last updated: 2023/06/04 at 1:59 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राजस्थान में एक बार फिर मौसम बदलने के बाद तेज आंधी के साथ ओलों की बारिश हुई। बीकानेर, गंगानगर, जोधपुर, जयपुर समेत कई जगह धूलभरी हवा चली। गंगानगर में बारिश के बाद श्रीविजयनगर इलाके में एक मिट्‌टी का टीला ढह गया, जिससे उसके पास खड़ी दो कारें पलटी गई। बाड़मेर में तूफानी बारिश के साथ आकाशीय बिजली कड़की। बीकानेर में ओलो की जबरदस्त बारिश के बाद जमीन सफेद चादर से ढकी नजर आई। राज्य के उत्तर-पश्चिम जिलों के अलावा दक्षिण-पूर्वी जिलों में भी कई जगह 82KM स्पीड से तेज अंधड़ आया और भारी बारिश हुई। चित्तौड़गढ़, सवाई माधोपुर, राजसमंद एरिया में 2 से लेकर 3 इंच तक बरसात हुई।जयपुर के ग्रामीण इलाकों में भी कल देर रात आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। इससे पहले रात करीब 9 बजे जयपुर शहर में तेज धूलभरी हवा चली। इससे गाड़ियों और पैदल आने-जाने वालों को परेशानी हुई।गानगर जिले के श्रीविजयनगर एरिया में कल देर रात हुई तेज बारिश के बाद खेतों में भरा पानी।दक्षिणी राजस्थान में भी चली तेज हवाउत्तर-पश्चिमी जिलों के अलावा मौसम का असर देर रात दक्षिण राजस्थान के जिलों में भी देखने को मिला। पाली, सिरोही, जालौर, राजसमंद सहित कई इलाकों में कल देर शाम आंधी आई उसके बाद बारिश हुई। जालौर में 40MM और राजसमंद के कुंभलगढ़ में 41MM बरसात दर्ज हुई। इसके अलावा चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, बारां में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई।82KM स्पीड से आया अंधड़ दक्षिण राजस्थान के चित्तौड़गढ़ और जालौर एरिया में कल शाम को 82KM की स्पीड से तेज अंधड़ भी चला। मौसम केन्द्र जयपुर के ऑटोमेटिक वेदर सिस्टम पर दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक जालौर, चित्तौड़गढ़ के अलावा बारां, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर जिलों में भी करीब 60KM की स्पीड से तेज आंधी चली।बीकानेर के नोखा में देर रात बारिश के साथ जमकर ओले गिरे।आज भी कई जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट मौसम केन्द्र जयपुर ने आज भी प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश होने के साथ आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है। विभाग की ओर से आज जैसलमेर, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि जोधपुर, सिरोही, टोंक, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों ने इन जिलों में आज 50 से लेकर 80KM स्पीड से तेज आंधी चलने के साथ कई इलाकों में मेघगजर्ना होने और बारिश के साथ कुछ जगहों पर ओले गिरने की आशंका जताई है।


Share News

editor June 4, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

20 लाख की सोना चोरी का दो माह बाद भी सुराग नहीं
बीकानेर
जूनागढ़ किले में योगाभ्यास कर दिया स्वास्थ्य का संदेश
बीकानेर
टीईटी विवाद पर शिक्षकों का हल्ला बोल, केंद्र से राहत की मांग
बीकानेर
लक्ष्मीनाथ मंदिर मेले की तैयारियों में जुटी विकास समिति
बीकानेर
हाईटेंशन लाइन पर करंट लगने से युवक की मौत
बीकानेर
बीकानेर में 2026 के लिए दो स्थानीय अवकाश घोषित
बीकानेर
युवा सम्बल योजना के लिए नया EEMS 2.0 पोर्टल शुरू
बीकानेर
किसान की ढाणी से 35 लाख नकद चोरी, हड़कंप
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

20 लाख की सोना चोरी का दो माह बाद भी सुराग नहीं

Published June 18, 2026
बीकानेर

जूनागढ़ किले में योगाभ्यास कर दिया स्वास्थ्य का संदेश

Published June 18, 2026
बीकानेर

टीईटी विवाद पर शिक्षकों का हल्ला बोल, केंद्र से राहत की मांग

Published June 18, 2026
बीकानेर

लक्ष्मीनाथ मंदिर मेले की तैयारियों में जुटी विकास समिति

Published June 18, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?