Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: कत्ल के आरोपी ने रिहाई से पहले कर डाला फिर संगीन जुर्म
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > कत्ल के आरोपी ने रिहाई से पहले कर डाला फिर संगीन जुर्म
बीकानेरराजस्थान

कत्ल के आरोपी ने रिहाई से पहले कर डाला फिर संगीन जुर्म

editor
editor Published May 27, 2023
Last updated: 2023/05/27 at 9:08 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। सैंट्रल जेल बीकानेर में कत्ल के जुर्म में विचाराधीन बंदी ने जेल से रिहाई के वक्त एक ओर संगीन जुर्म कर दिया। इस घटना जेल में हडक़ंप सा मच गया । इस घटना को लेकर जेल प्रहरी ने आरोपी बंदी के खिलाफ बीछवाल थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खाजूवाला इलाके में हुए एक हत्याकांड के विचाराधीन मुलजिम अजमल खां पुत्र बीरबल खां की जमानत मंजूर होने पर न्यायालय के आदेश पर उसे रिहा किया जा रहा था। इस दौरान एनडीपीएस एक्ट मामले के बंदी बबलू खां पुत्र अन्नू खां निवासी भुट्टो का बास की जमानत मंजूर होने पर उसे भी रिहा करने की प्रक्रिया चल रही थी। तभी अजमल खां ने अपने पास खड़े बबलू खां पर किसी नुकीले हथियार से वार कर उसे लहुलुहान कर दिया। जेल परिसर के अंदर हुई इस खूनी वारदात के दौरान मौके पर मौजूद जेल प्रहरियों ने बीच बचाव कर बबलू खां को बचाया। उसके सिर और पेट में नुकीले हथियार की चोट लगने से खून बहने लगा। वारदात का मामला दर्ज होने पर बीछवाल पुलिस ने देर शाम चोटिल बंदी बबलू खां का मेडिकल मुआयना कराया। पुलिस ने वारदात को लेकर जेल प्रहरी अरूण मीणा की रिपोर्ट पर आरोपी बंदी अजमल खां के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच पड़ताल में पता चला है कि जेल में न्यायिक अभिरक्षा के दौरान अजमल खां और बबलू खां के बीच किसी मामले को लेकर रंजिश हो गई थी। इसी रंजिश के चलते अजमल खां ने उस पर नुकीले हथियार से हमला कर दिया। इस वारदात को लेकर बड़ा सवाल यह सामने आया है कि अजमल खां को जेल में नुकीला हथियार किसने मुहैया कराया था। फिलहाल पुलिस इस वारदात से जुड़े तथ्यों की गहनता से जांच कर रही है।


Share News

editor May 27, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

निर्माणाधीन मकान में हादसा, प्लास्टर करते समय गिरा मजदूर, मौत
बीकानेर
लंबे समय से अनुपस्थित शिक्षकों का रिकॉर्ड तलब, शिक्षा विभाग करेगा कार्रवाई
बीकानेर
मुक्ताप्रसाद के सेक्टर 12-13 में कल चार घंटे बिजली रहेगी बंद
बीकानेर
17 ग्राम पंचायतों में आज लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर, मौके पर होगा समाधान
बीकानेर
कांग्रेस ने श्याम सिंह भाटी को जिला उपाध्यक्ष पद से हटाया
बीकानेर
पोक्सो मामले का पांच हजार का इनामी आरोपी नापासर पुलिस के हत्थे चढ़ा
बीकानेर
बीकानेर रेंज पुलिस ने 100 गुम मोबाइल खोजकर मालिकों को लौटाए
बीकानेर
सोनगिरी कुएं के पास दुकान में चोरी, डेढ़ लाख रुपये गायब
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

निर्माणाधीन मकान में हादसा, प्लास्टर करते समय गिरा मजदूर, मौत

Published July 14, 2026
बीकानेर

लंबे समय से अनुपस्थित शिक्षकों का रिकॉर्ड तलब, शिक्षा विभाग करेगा कार्रवाई

Published July 14, 2026
बीकानेर

मुक्ताप्रसाद के सेक्टर 12-13 में कल चार घंटे बिजली रहेगी बंद

Published July 14, 2026
बीकानेर

17 ग्राम पंचायतों में आज लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर, मौके पर होगा समाधान

Published July 14, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?