Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: नारकीय जीवन जीने को मजबूर मोहल्लेवासियों ने लगाई नीरज के पवन से गुहार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > नारकीय जीवन जीने को मजबूर मोहल्लेवासियों ने लगाई नीरज के पवन से गुहार
बीकानेरराजस्थान

नारकीय जीवन जीने को मजबूर मोहल्लेवासियों ने लगाई नीरज के पवन से गुहार

editor
editor Published May 25, 2023
Last updated: 2023/05/25 at 4:25 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। नयाशहर पाबूबारी के मोहल्लेवासियों के प्रतिनिधिमंडल ने नारायण पारीक के नेतृत्व में कई दशकों से चली आ रही नाले की समस्या से निजात दिलाने हेतु संभागीय आयुक्त नीरज के पवन से गुहार लगाई । प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सेटेलाईट अस्पताल नया शहर पाबूबारी के अंदर पिछले कई दशकों से नाले की दुर्दशा हो रखी है जिसके कारण नाले का पानी सुगमता से बह नहीं पाता है और आस पास गंदगी का आलम बना रहता है। पूरे शहर का पानी इसी नाले में आता है और बारिश के दिनों में यह नाला इतना उफान मारता है कि इस नाले का पानी आस पास के घरों में चला जाता है और घरों को व घरों में रखे सामान को काफी नुकसान पहुंचता है । दिन भर इस स्थान पर गंदगी पड़ी रहती है जिससे बीमारी फैलाने वाले मच्छर यहाँ आस पास रहने वाले नागरिकों को काटते हैं जिससे क्षेत्र में बीमारियाँ फ़ैल रही है । मोहल्ले के बुजुर्ग, महिला एवं बच्चों का घर से निकलना दूभर हो रहा है और आने वाली पीढ़ी के लिए भी यह अभिशाप साबित हो रहा है । साथ ही इस नाले के पास सेटेलाईट अस्पताल भी है जिसमें बुजुर्ग व महिलाएं अपने इलाज के लिए आवागमन के आभाव में काफी लंबा सफऱ कर इलाज लेने इस अस्पताल तक पहुंच पाते हैं । वर्तमान में आपके अटूट प्रयासों से बीकानेर की छवि एवं वातावरण काफी सुधरने लगा है लेकिन नया शहर पाबूबारी के क्षेत्रवासी आज भी नारकीय जीवन जीने को मजबूर है । नारायण पारीक ने बताया कि आपने अपने अथक प्रयासों से बीकानेर का काया पलट किया है और आपकी कार्यशैली को देखते हुए मोहल्लेवासी आपसे अपेक्षा रखते हैं कि आप निश्चय ही हमारे इस कष्ट का निवारण करेंगे । प्रतिनिधिमंडल ने संभागीय आयुक्त से निवेदन किया कि आप स्वयं क्षेत्र का निरीक्षण करें व संबंधित विभाग को निर्देश प्रदान कर चली आ रही इस चिरकालीन समस्या का हल करवावें ताकि मोहल्लेवासी इस नारकीय जीवन से छुटकारा प्राप्त कर खुशहाल व स्वस्थ जीवन यापन कर सके । इस अवसर पर शिवप्रसाद जोशी, रमेश सुथार, इन्द्रचंद पारीक, प्रकाश मारू, गजेंद्र सोनी, मदन सोनी, नवरत्न सोनी, लोकेश सोनी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित हुए ।


Share News

editor May 25, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

फर्जी ज्योतिष अकाउंट से ठगी करने वाला आरोपी जयपुर से गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर बॉर्डर से अमित शाह करेंगे वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम की शुरुआत
बीकानेर
बीकानेर से दिल्ली फ्लाइट जून से नए समय पर शुरू
बीकानेर
संविदा शिक्षकों को अब उच्च अध्ययन के लिए मिलेगी एनओसी
बीकानेर
सीएनजी के दाम फिर बढ़े, पेट्रोल-डीजल पहले से महंगे
बीकानेर
सिंथेसिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ प्रभावशाली सेमिनार
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता
बीकानेर
ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

फर्जी ज्योतिष अकाउंट से ठगी करने वाला आरोपी जयपुर से गिरफ्तार

Published May 26, 2026
बीकानेर

बीकानेर बॉर्डर से अमित शाह करेंगे वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम की शुरुआत

Published May 26, 2026
बीकानेर

बीकानेर से दिल्ली फ्लाइट जून से नए समय पर शुरू

Published May 26, 2026
बीकानेर

संविदा शिक्षकों को अब उच्च अध्ययन के लिए मिलेगी एनओसी

Published May 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?