Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: ट्रैफिक पुलिस का साथी बना अभय कमांड, सीसीटीवी कैमरों से काट रहा वाहनों के चालान
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > ट्रैफिक पुलिस का साथी बना अभय कमांड, सीसीटीवी कैमरों से काट रहा वाहनों के चालान
बीकानेरराजस्थान

ट्रैफिक पुलिस का साथी बना अभय कमांड, सीसीटीवी कैमरों से काट रहा वाहनों के चालान

editor
editor Published May 25, 2023
Last updated: 2023/05/25 at 4:48 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। पुलिस का अभय कमांड सेंटर अपराधों पर निगरानी के साथ-साथ सरकार का खजाना भी भर रहा है। अभय कमांड सेंटर के सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पुलिस ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काट रही है। अब तक अभय कमांड सेंटर की ओर से काटे गए चालानों से सरकार के खजाने में लाखों रुपए जमा हो चुके हैं।
जानकारी के अनुसार बीकानेर शहर में करीब 589 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिनमें 87 पीटीजेड कैमरे शामिल हैं। इनमें से करीब 589 सीसीटीवी कैमरे पुलिस कंट्रोल रूम में बने अभय कमांड सेंटर से सीधे जुड़े हुए हैं। यानि कि इन सीसीटीवी कैमरों की लाइव रेकॉर्डिंग अभय कमांड सेंटर में बैठकर स्क्रीन पर देखी जा सकती है।पुलिस की ओर से इन सीसीटीवी कैमरों का इस्तेमाल अपराधों पर निगरानी के साथ-साथ शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने में भी लिया जा रहा है। अभय कमांड सेंटर के सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पुलिस रोजाना शहर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।अभय कमांड सेंटर के माध्यम से अब तक 500 से ज्यादा चालान काटे जा चुके हैं। जिनसे करीब 5 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना वसूला जा चुका है।
यूं कर रहे कार्रवाई शहर के मुख्य बाजारों और चौराहों से निकलने के दौरान काफी दुपहिया और चौपहिया वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करते चलते हैं। दुपहिया वाहन पर कोई बिना हेलमेट चलता है तो कोई तीन सवारी तथा कोई मोबाइल पर बात करता चलता है।
इसके अलावा चौपहिया वाहनों में भी चालक बिना सीट बेल्ट और मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे वाहन चालकों को सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से अभय कमांड सेंटर में फोटो खींची जाती है और फिर वाहन चालक के नाम-पते पर ऑनलाइन चालान भेजा जाता है और उनसे चालान राशि की वसूली की जाती है।83 जगह लगे हैं पीटीजेड कैमरे यातायात प्रभारी रमेश सर्वटा ने बताया कि शहर के श्रीगंगानगर सर्किल, श्रीगंगानगर रोड़, चूंगी चौकी, जस्सूसर गेट, केईएम रोड, जूनागढ़, सार्दुलसिंह सर्किल, स्टेशन रोड, रानीबाजार, जयपुर रोड, हल्दीराम प्याऊ, नोखा रोड, गंगाशहर,गोगागेट,आंबेडकर सर्किल, वीर दुर्गादास सर्किल, म्यूजियम सर्किल, मॉर्डन मार्केट, पब्लिक पार्क, सर्किट हाउस, भ्रमण पथ, जेएनवीसी कॉलोनी, शिवबाड़ी, नत्थूसर गेट, करमीसर तिराहा सहित 87 जगहों पर पीटीजेड कैमरे लगे हुए हैं, जिनसे ऑनलाइन चालान बनाए जा रहे हैं।
शहर में आठ मई से ऑनलाइन चालान बनाने शुरू किए थे। अब तक 17 दिनों में पीटीजेड कैमरों से हेलमेट, नो-पार्किंग, नो-एंट्री, पिकअप-बोलेरा जिनके गाटर का बम्फर लगा हुआ था ऐसे 507 वाहनों के चालान किए जा चुके हैं। चालान से पांच लाख से अधिक का जुर्माना वसूल किया जा चुका हैं।
चालान काट रहे शहर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का अभय कमांड सेंटर के माध्यम से चालान काटे जा रहे हैं। आमजन से अपील है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन कर चालान से बचें।
– तेजस्वनी गौतम, जिला पुलिस अधीक्षक


Share News

editor May 25, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

फर्जी ज्योतिष अकाउंट से ठगी करने वाला आरोपी जयपुर से गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर बॉर्डर से अमित शाह करेंगे वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम की शुरुआत
बीकानेर
बीकानेर से दिल्ली फ्लाइट जून से नए समय पर शुरू
बीकानेर
संविदा शिक्षकों को अब उच्च अध्ययन के लिए मिलेगी एनओसी
बीकानेर
सीएनजी के दाम फिर बढ़े, पेट्रोल-डीजल पहले से महंगे
बीकानेर
सिंथेसिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ प्रभावशाली सेमिनार
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता
बीकानेर
ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

फर्जी ज्योतिष अकाउंट से ठगी करने वाला आरोपी जयपुर से गिरफ्तार

Published May 26, 2026
बीकानेर

बीकानेर बॉर्डर से अमित शाह करेंगे वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम की शुरुआत

Published May 26, 2026
बीकानेर

बीकानेर से दिल्ली फ्लाइट जून से नए समय पर शुरू

Published May 26, 2026
बीकानेर

संविदा शिक्षकों को अब उच्च अध्ययन के लिए मिलेगी एनओसी

Published May 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?