Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अस्पताल:महिला स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल के ग्रामीण अस्पताल बंद
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Health > अस्पताल:महिला स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल के ग्रामीण अस्पताल बंद
Healthhospitalबीकानेर

अस्पताल:महिला स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल के ग्रामीण अस्पताल बंद

editor
editor Published May 21, 2023
Last updated: 2023/05/21 at 12:58 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। जिलेभर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और उप स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यरत एएनएम, एलएचबी की महिला स्वास्थ्य कर्मियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य संबंधी सभी सरकारी योजनाएं व सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। हड़ताल के कारण उप स्वास्थ्य केन्द्रों में ताला लटक रहा है। इससे गर्भवती महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी का करना पड़ रहा है, उन्हें डिलिवरी घर में ही करानी पड़ रही है। बामनवाली, ,सोढवाली,हाफासर,राजपुरा हुड्डान,,धीरेरा, खिलेरिया आदि गांवों में लोग अब परेशान हो गए हैं।

लूणकरनसर के बामनवाली में बंद पड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र।

जिलेभर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और उप स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यरत एएनएम,एलएचबी की महिला स्वास्थ्य कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से ग्रामीणों क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हो गई हैं। एक मई से उनकी हड़ताल शुरू हुई है जिससे ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है।कई उप-स्वास्थ्य केन्द्र में गर्भवती महिलाएं पहुंची, जिन्हें उल्टे पांव लौटना पड़ा। महिला स्वास्थ्य कर्मियों के आंदोलन में चले जाने के 20 दिन बाद भी स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की ओर से कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई जिसके कारण स्थिति और ज्यादा खराब हो गई है।
राहत शिविर भी प्रभावित
राज्य सरकार की 10 कल्याणकारी योजनाओं के लिए मंहगाई राहत कैम्प,प्रशासन गांवों के संघ अभियान शिविर भी महिला स्वास्थ्य कर्मियों की हङताल से प्रभावित हो रहे है।हालांकि यह शिविरों में स्वास्थ्य विभाग वैकल्पिक व्यवस्था कर रहा है लेकिन यह व्यवस्था कागजी साबित हो रही हैं।
70 केंद्र पूरी तरह बंद
अकेले लूणकरनसर में सत्तर के करीब उप स्वास्थ्य केंद्र बंद पड़े हैं। यहां कुल 90 महिला स्वास्थ्य कर्मी है, जिनमें अधिकांश इन दिनों हड़ताल पर है। यहां संस्थागत प्रसव, संपूर्ण टीकाकरण, राष्ट्रीय कार्यक्रम सहित अनेक योजनाओं पर इसका विपरीत असर पड़ रहा है।
महिला कर्मी ही है, वो ही हड़ताल पर
इन अस्पतालों में सिर्फ महिला स्वास्थ्य कर्मचारी ही काम कर रही है, ऐसे में यहां ताला लग गया। इन केंद्रों पर डॉक्टर तो पहले से नहीं है। महिला स्वास्थ्य कर्मी ही गांव के लोगों के टीके, डिलीवरी सहित काम करती है। अब इन्हीं के हड़ताल पर जाने से ग्रामीण व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा गई है।


Share News

editor May 21, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए बीकानेर के स्काउट-गाइड चयनित
बीकानेर
सूटकेस से सोने के आभूषण चोरी, गजनेर थाने में मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में उधार रुपये नहीं देने पर भड़के युवक ने महिला पर किया जानलेवा हमला
बीकानेर
औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल ने कलेक्टर से की मुलाकात
बीकानेर
लॉरेंस गैंग से जुड़ा आरोपी बीकानेर में गिरफ्तार
बीकानेर
अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सम्मेलन में डॉ. श्वेत गोस्वामी ने दिया प्रभावशाली मुख्य वक्तव्य…
बीकानेर राजस्थान
कोटगेट पर गरजा कांग्रेस का विरोध, माफी की मांग तेज
बीकानेर
राजस्थान में मुफ्त सोलर योजना, 150 यूनिट तक बिजली फ्री
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए बीकानेर के स्काउट-गाइड चयनित

Published April 29, 2026
बीकानेर

सूटकेस से सोने के आभूषण चोरी, गजनेर थाने में मामला दर्ज

Published April 29, 2026
बीकानेर

बीकानेर में उधार रुपये नहीं देने पर भड़के युवक ने महिला पर किया जानलेवा हमला

Published April 29, 2026
बीकानेर

औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल ने कलेक्टर से की मुलाकात

Published April 29, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?