Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: आखिर इस जगह पर क्यों लग रही है बार बार आग, जनप्रतिनिधि भी गंभीर नहीं
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > आखिर इस जगह पर क्यों लग रही है बार बार आग, जनप्रतिनिधि भी गंभीर नहीं
बीकानेरराजस्थान

आखिर इस जगह पर क्यों लग रही है बार बार आग, जनप्रतिनिधि भी गंभीर नहीं

editor
editor Published May 21, 2023
Last updated: 2023/05/21 at 4:40 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। जिले के बज्जू उपखंड क्षेत्र में तेज गर्मी के दौरान आग की घटनाओं का दौर थमने का नाम नहीं ले रही है और गरीब के झोपड़े से लेकर जंगल तक जल रहा है, लेकिन फिर भी सरकार के नुमाइंदे व प्रशासन केअधिकारी आंखें मूंदे हैं। यहां तक कि ऊर्जा मंत्री भी दमकल उपलब्ध करवाने के वादे को भूल चुके है।बज्जू उपखंड लंबे चौड़े क्षेत्र में फैला है और यहां पिछले कई वर्षों से आग की बड़ी घटनाएं हो चुकी है। इससे बड़े स्तर पर नुकसान हो जाता है। आग पर समय रहते काबू पाया जाया। इसको लेकर ना तो ऊर्जा मंत्री और ना ही स्थानीय जनप्रतिनिधि गंभीर है। आग में गरीब का आशियाना राख हो जाता है तो वनों में आग लगने से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। शनिवार को भी नहर की आरडी 860 के वन क्षेत्र में आग से सैकड़ों पेड़ जल गए।इससे पूर्व एक माह 21 अप्रेल को भी आरडी 860 के वन क्षेत्र में इस स्थान पर आग लगी थी। उस समय ऊर्जा मंत्री भी जनप्रतिनिधियों व प्रशासन के साथ मौके पर पहुंचे और बज्जू क्षेत्र में बढ़ती आग की घटनाओं को देखते हुए एक दमकल गर्मियों में बज्जू में ही रखने के निर्देश दिए, लेकिन आज पूरा एक माह हो चुका है, ना तो दमकल मिली और ना ही दमकल को लेकर कोई प्रयास किया गया।100 किमी दूर से आती दमकलज्जू से बीकानेर की दूरी करीब 100 किमी है और दमकल आने में करीब दौ घंटे लग जाते हैं। इससे आगे घटना स्थल पर जाने के लिए भी समय लग जाता है। मौके पर दमकल के पहुंचते-पहुंचते सब कुछ राख हो जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक दशक से बज्जू उपखंड मुख्यालय पर दमकल को लेकर आंदोलन किए, लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात वाला रहा। शनिवार को बज्जू से करीब 70 किमी दूर गजेवाला में खेताराम का आशियाना भी आग से जल गा।वन विभाग के पास संसाधन नहीं बज्जू उपखंड में वन विभाग का बड़ा क्षेत्र होने के साथ-साथ यहां किसानों के फसलों व आमजन के आशियाने गर्मियों में आग लगने से जल जाते है, लेकिन किसी के पास आग बुझाने का कोई संसाधन नही है। क्षेत्र में विशेषकर वन क्षेत्र में आग की घटनाएं होती रहती है, लेकिन वन विभाग के पास कोई भी संसाधन नही है। विभाग आग लगने पर कुआं खोदने की कहावत चरितार्थ करते हुए आमजन से पानी के टैंकर मांगता नजर आता है।


Share News

editor May 21, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

खेजड़ी पौधारोपण कर अमित शाह ने बिश्नोई समाज को किया नमन
बीकानेर
भेड़-बकरियों से भरा ट्रक पलटा, एक दर्जन जानवरों की मौत
बीकानेर
बीकानेर के नमकीन उद्योगों को अब मिलेगा अनुदान लाभ
बीकानेर
बीकानेर के इस क्षेत्र में कल दो घंटे बिजली रहेगी बंद
बीकानेर
राजघराना ट्रस्ट विवाद में कोर्ट का बड़ा आदेश जारी
बीकानेर
बीकानेर के पूर्व सांसद को मरणोपरांत पद्म विभूषण, पत्नी ने ग्रहण किया
बीकानेर
राजस्थान स्कूलों में छात्रों के मोबाइल उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध
बीकानेर
बीकानेर हाईवे पर नाकाबंदी में डोडा-पोस्त छोड़ फरार हुआ तस्कर
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

खेजड़ी पौधारोपण कर अमित शाह ने बिश्नोई समाज को किया नमन

Published May 26, 2026
बीकानेर

भेड़-बकरियों से भरा ट्रक पलटा, एक दर्जन जानवरों की मौत

Published May 26, 2026
बीकानेर

बीकानेर के नमकीन उद्योगों को अब मिलेगा अनुदान लाभ

Published May 26, 2026
बीकानेर

बीकानेर के इस क्षेत्र में कल दो घंटे बिजली रहेगी बंद

Published May 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?