Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: Aaj Ka Rashifal 5 May 2023: बुद्ध पूर्णिमा- चंद्र ग्रहण का अद्भुत संयोग आज, इन राशि वालों को मिलेंगी चुनाैतियां,जानें आज का राशिफल
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राशिफल > Aaj Ka Rashifal 5 May 2023: बुद्ध पूर्णिमा- चंद्र ग्रहण का अद्भुत संयोग आज, इन राशि वालों को मिलेंगी चुनाैतियां,जानें आज का राशिफल
राशिफल

Aaj Ka Rashifal 5 May 2023: बुद्ध पूर्णिमा- चंद्र ग्रहण का अद्भुत संयोग आज, इन राशि वालों को मिलेंगी चुनाैतियां,जानें आज का राशिफल

editor
editor Published May 5, 2023
Last updated: 2023/05/05 at 8:25 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

मेष राशि

आज आपका मन आध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। कोई नया काम शुरू करने का विचार आपके मन में आयेगा। किसी दोस्त से अचानक मुलाकात आपके भविष्य लिए फायदेमंद साबित होगी। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आएगा। दम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

लकी रंग – मैरून

लकी नंबर- 6

- Advertisement -

वृष राशि

आज कामकाज में सावधानी बरतने की जरूरत है। छोटे स्तर पर शुरू किया गया व्यापार आपके लिए लाभकारी रहेगा। आपने जो लक्ष्य निर्धारित कर रखें हैं, आज उनके काफी करीब पहुंच जायेंगे। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, लेकिन अपनी समझदारी से आप उन्हें कामयाब नहीं होने देंगे। जरुरी कामों को आज दूसरों के भरोसे न छोड़ें। इस राशि के छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। घरवालों से किसी विषय पर सलाह मिलेगी, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

लकी रंग – हरा

लकी नंबर- 5

मिथुन राशि

आज का दिन खुशियां लेकर आया है। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जो लोग उच्च शिक्षा पाने की इच्छा रखते हैं, उन्हें आज किसी अच्छे कॉलेज में दाखिला मिलेगा। आप मानसिक रूप से स्वस्थ बने रहेंगे। आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। अपने भाई-बहनों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने का प्लान बनायेंगे। आपको पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

लकी रंग – पीला

लकी नंबर- 1

कर्क राशि

आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आपको अपने वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। इस राशि के जो लोग डॉक्टर हैं आज वो नई क्लीनिक की ओपनिंग करने का मन बनायेंगे, जिसमें परिवारवालों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपके बिजनेस में बढ़ोतरी होगी। समाज सेवा के लिए की गई कोशिशें आपकी अलग पहचान बनायेंगी। इस राशि के छात्र आज किसी एकान्त जगह पर जाकर पढ़ाई करें, तो पढ़ाई में मन लगेगा।

लकी रंग – गोल्डन

लकी नंबर- 2

सिंह राशि

आज का दिन शानदार रहने वाला है। किसी सरकारी अधिकारी का सहयोग मिलने से कोई प्रसाशनिक कार्य पूरा होगा। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी। आपके दिमाग में नये-नये विचार आयेंगे। लेखन का कार्य कर रहे लोगों की रचनाओं की लोग तारीफ करेंगे। व्यर्थ की बातों में उलझने से बचें। लवमेट्स एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे। अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

लकी रंग – पर्पल

लकी नंबर- 7

कन्या राशि

आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। साइंस और रिसर्च की फिल्ड से जुड़े लोगों को आज कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा। पुराने कामों का निपटारा करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। लोग आपकी मदद के लिए भी तैयार रहेंगे। बड़ों का दिया हुआ सुझाव आज आपके काम आएगा। बिजनेस सम्बन्धी मीटिंग में आज आप सही ढ़ग से अपनी बात रखेंगे। जीवनसाथी से कार्यों में सहयोग मिलेगा। छात्र आज कुछ ऑनलाइन सीखने की कोशिश करेंगे।

लकी रंग – पीच

लकी नंबर- 6

तुला राशि

आज किस्मत आपके साथ रहेगी। समाज में आपकी एक अलग ही छवि निखर कर सामने आयेगी। ऑफिस में जो काम आपने किया है, उसका श्रेय किसी और को न ले जाने दें। बॉस आपको किसी जरूरी काम से दूसरे शहर की यात्रा पर भेज सकते हैं। आप कुछ ऐसे कार्यो को करने के लिए तैयार रहेंगे, जिन्हें करके आप प्रसन्न होंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी। नया व्यापार शुरू करने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा।

लकी रंग – लाल

लकी नंबर- 2

वृश्चिक राशि

आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। महिलाएं आज रसोई घर में काम करते हुए थोड़ी सावधानी जरूर बरतें। आज आपमें सफलता और उच्चपद पाने की इच्छा जागृत होगी, जिससे आप और अधिक मेहनत करेंगे। इस राशि के जो लोग एक्टिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं आज उन्हें कोई बड़ा ऑफर मिलेगा। हर प्रकार की बिजनेस डील में सफलता मिलेगी। लवमेट्स एक दूसरे को उपहार देंगे, साथ ही कहीं घूमने भी जायेंगे। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

लकी रंग – पिंक

लकी नंबर- 6

धनु राशि

भविष्य की योजनायें बनाने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। इस राशि के जो लोग मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं आज उन्हें काफी धन लाभ होने वाला है। जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान निकलेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपके सामने कुछ ऐसी परिस्थितियां सामने आयेंगी, जिससे आप थोड़ा उलझन में पड़ सकते हैं। नवविवाहित दंपत्ति में मीठी नोक-झोंक होगी, जिससे रिश्ते में और मिठास बढ़ेगा। लवमेट्स एक दूसरे पर विश्वास बनाये रखें, रिश्ता और मजबूत होगा।

लकी रंग – ग्रे

लकी नंबर- 4

मकर राशि

आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। किसी कार्य में पड़ोसियों का सहयोग मिलेगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सफलता में आ रहीं दिक्कते दूर होंगी। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कार्यों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। परिवार के सभी सदस्यों में आपसी सौहार्द बना रहेगा। लवमेट आज एक-दूसरों की भावनाओं को समझने की कोशिश करें, तो रिश्तों में मधुरता आएगी।

लकी रंग – सिल्वर

लकी नंबर- 9

कुंभ राशि

आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। कोर्ट कचहरी में चल रहे मुकदमों का फैसला आपके पक्ष में आयेगा। राजीनीति से जुड़े लोगों को आज किसी सामाजिक समरोह में जाने का मौका मिलेगा। आपको अचानक धन लाभ होने वाला है। अगर आप कोई नई जमीन खरीदना चाह रहे हैं तो पहले उसके बारे में ठीक से जानकारी कर लें। व्यापार में आज आपको खूब तरक्की मिलेगी। जीवनसाथी से उपहार मिलेगा। लवमेट्स आज एक दूसरे से फ़ोन पर देर तक बात करेंगे।

लकी रंग – ब्लू

लकी नंबर- 3

मीन राशि

आज का दिन मिला-जुली प्रतिक्रिया देने वाला है। कुछ नए मौके भी मिलेंगे, जो आपको आर्थिक लाभ कराएंगे। पहले किए गए प्रयासों का फल आज मिलने वाला है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में और मधुरता बढ़ेगी। आपकी सेहत में काफी सुधार आएगा। छात्रों को आज सफलता मिलने वाली है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी दोस्त की मदद मिलेगी।

लकी रंग – बैंगनी

लकी नंबर- 2


Share News

editor May 5, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

खेजड़ी पौधारोपण कर अमित शाह ने बिश्नोई समाज को किया नमन
बीकानेर
भेड़-बकरियों से भरा ट्रक पलटा, एक दर्जन जानवरों की मौत
बीकानेर
बीकानेर के नमकीन उद्योगों को अब मिलेगा अनुदान लाभ
बीकानेर
बीकानेर के इस क्षेत्र में कल दो घंटे बिजली रहेगी बंद
बीकानेर
राजघराना ट्रस्ट विवाद में कोर्ट का बड़ा आदेश जारी
बीकानेर
बीकानेर के पूर्व सांसद को मरणोपरांत पद्म विभूषण, पत्नी ने ग्रहण किया
बीकानेर
राजस्थान स्कूलों में छात्रों के मोबाइल उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध
बीकानेर
बीकानेर हाईवे पर नाकाबंदी में डोडा-पोस्त छोड़ फरार हुआ तस्कर
बीकानेर

You Might Also Like

राशिफल

आर्द्र नक्षत्र में शुक्र प्रवेश, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Published May 21, 2026
राशिफल

शनि जयंती पर करें ये उपाय, मिलेगा शनि दोष से छुटकारा

Published May 16, 2026
राशिफल

अक्टूबर तक इन राशियों पर शनि का असर, बढ़ेंगी परेशानियां

Published May 12, 2026
राशिफल

शनि जयंती 2026 पर बनेगा केदार योग, 4 राशियों को लाभ

Published May 8, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?