Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: 9वीं कक्षा की 3.50 लाख छात्राओं को अब 10वीं में मिलेगी साइकिल
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > 9वीं कक्षा की 3.50 लाख छात्राओं को अब 10वीं में मिलेगी साइकिल
बीकानेर

9वीं कक्षा की 3.50 लाख छात्राओं को अब 10वीं में मिलेगी साइकिल

editor
editor Published April 28, 2023
Last updated: 2023/04/28 at 12:16 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। राज्य के सरकारी स्कूलों में 9वीं कक्षा में प्रवेशित लगभग 3.50 लाख छात्राओं को इस बार स्कूलों से साइकिल का वितरण नहीं होगा। बल्कि वे खुद दुकान पर जाकर अपनी पसंद की साईकिल खरीद सकेंगी।‌ 9वीं कक्षा की छात्राओं के लिए लागू साइकिल योजना के प्रावधानों में इस बार बदलाव किया गया है। योजना के तहत शिक्षा विभाग पात्र छात्राओं को साइकिल की जगह ई- वाउचर देगा। इस बाउचर के जरिए छात्राएं अपनी मनपसंद साइकिल खरीद सकेंगी।
साइकिल की रेट और मॉडल तय करने के लिए अगले महीने 9 मई को टेंडर प्रक्रिया होगी। उसके बाद छात्राओं को साइकिल का वितरण शुरू किया जाएगा। यदि छात्राओं को उसी मॉडल की कोई ओर साइकिल पसंद है तो छात्राएं अतिरिक्त पैसा देकर अपनी पसंद की साइकिल भी ले सकेंगी। आमतौर पर सरकारी स्कूलों की 9वीं कक्षा में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को सितंबर माह में साइकिल का वितरण शुरू हो जाता है। लेकिन इस बार योजना में हुए बदलाव के कारण 9वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं समाप्त हो जाने के बाद भी छात्राओं को साइकिल का वितरण नहीं हुआ है। ‌एक मई से नया सत्र शुरू हो जाएगा। 9 मई को टेंडर होंगे। इन बालिकाओं को अब 10वीं कक्षा में साइकिल मिलेगी।
2007-08 में शुरू हुई योजना, वर्ष 2013-14 में नगद भुगतान हुआ
सरकारी स्कूलों में बालिकाओं का नामांकन बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने 2007-08 में निशुल्क साईकिल वितरण की योजना शुरू की थी। वर्ष 2013-14 चुनावी वर्ष होने के कारण छात्राओं को साइकिल की जगह नगद भुगतान किया गया था।
साइकिल वितरण योजना के प्रावधानों में कुछ बदलाव किया गया है। साइकिल वितरण के लिए टेंडर मई में होंगे। बालिकाओं को इस बार साइकिल खरीद के लिए ई-वाउचर दिया जाएगा। -गौरव अग्रवाल, निदेशक, माध्यमिक शिक्षा


Share News

editor April 28, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

हर्षिता पंचारिया ने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में जीता सिल्वर मेडल
बीकानेर
मॉडर्न मार्केट में हादसा, छठी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत
बीकानेर
ईरान ने बढ़ाई सैन्य तैयारी, होर्मुज स्ट्रेट बना बड़ा दांव
देश-दुनिया
राजस्थान में बदलेगा मौसम, बीकानेर में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी
राजस्थान
सर्वोदय बस्ती में पानी संकट पर लोगों का फिर फूटा गुस्सा
बीकानेर
खेजड़ी पौधारोपण कर अमित शाह ने बिश्नोई समाज को किया नमन
बीकानेर
भेड़-बकरियों से भरा ट्रक पलटा, एक दर्जन जानवरों की मौत
बीकानेर
बीकानेर के नमकीन उद्योगों को अब मिलेगा अनुदान लाभ
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

हर्षिता पंचारिया ने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में जीता सिल्वर मेडल

Published May 27, 2026
बीकानेर

मॉडर्न मार्केट में हादसा, छठी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत

Published May 27, 2026
बीकानेर

सर्वोदय बस्ती में पानी संकट पर लोगों का फिर फूटा गुस्सा

Published May 27, 2026
बीकानेर

खेजड़ी पौधारोपण कर अमित शाह ने बिश्नोई समाज को किया नमन

Published May 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?