Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पटवारी, तहसीलदार सेवा के कार्मिक रहे अवकाश पर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > पटवारी, तहसीलदार सेवा के कार्मिक रहे अवकाश पर
बीकानेर

पटवारी, तहसीलदार सेवा के कार्मिक रहे अवकाश पर

editor
editor Published April 21, 2023
Last updated: 2023/04/21 at 6:29 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। राजस्थान राजस्व सेवा परिषद एवं राजस्थान कानूनगो संघ, राजस्थान पटवार संघ की ओर से शुक्रवार को सभी कार्मिकों ने अपनी मांगों को लागू करवाने के लिए दूसरे दिन सामूहिक अवकाश लिया। जिले के उपखंड मुख्यालय पर तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो, पटवारियों ने धरना प्रदर्शन कर सीएमआर में 4 अक्टूबर 2021को हुए समझौते व 7 सूत्री मांगे को लेकर संघ लगातार आंदोलनरत है।इसी क्रम में समझौते की क्रियान्वित को लागू करवाने के लिए 24 अप्रैल से महंगाई राहत कैंप व प्रशासन गांवों एवं शहरों के संघ अभियान का बहिष्कार किया जायेगा।
राजस्थान तहसीलदार सेवा परिषद के मो. इम्तियाज एवं शिव प्रसाद गौड़ ने बताया है कि पटवारी, गिरदावर, नायब तहसीलदार, तहसीलदार अवकाश पर रहे और उपखंड अधिकारी कार्यालय के आगे धरना प्रदर्शन कर सरकार से अपनी मांगे पूरी करने की मांग की। गौड ने बताया कि राजस्थान राज्य सेवा परिषद व राज्य सरकार में हुए समझौते के बावजूद भी लंबे समय से परिषद की 7 सूत्री मांगे लंबित चल रही है।उन्होंने बताया कि नायब तहसीलदार का पद शत प्रतिशत पदोन्नति पर घोषित करने, तहसीलदार सेवा के पद 50 प्रतिशत पदोन्नति से व 50 प्रतिशत सीधी भर्ती से भरने,
सीधी भर्ती के आर. टी. एस को तहसीलदार पद पर संस्थित करना,पटवारी ,भू अभिलेख निरीक्षक,नायब तहसीलदार व तहसीलदार को कैडर पुन: गठित किया जाकर आवश्यकता अनुसार नवीन पद सृजित किया जाना,आर. ए. एस कैडर का रिव्यू करवाए जाने तथा तहसीलदार से आर. ए. एस के जूनियर स्केल में रिक्त पदों को पदोन्नति/ तदतर्थ पदोन्नति से भरे जाने की मांग की है।
इसके अलावा पटवारी व भू अभिलेख निरीक्षक के लिए स्थाई स्पष्ट स्थानांतरण नीति बनाने,
पटवारी, भू अभिलेख निरीक्षक, नायब तहसीलदार व तहसीलदार के वेतनमान का पुन: निर्धारण,
पटवारी पद को तकनीकी पद घौषित करते हुए पटवारी पद का वेतनमान एल 8 (ग्रेड पे 2800) निर्धारित किया जाने सहित 7 सूत्री मांग के हुए समझौते को लागू करवाए जाने की मांग की जा रही है।
इस अवसर पर तहसीलदार राजकुमारी, राजस्थान कानूनगो संघ के जिलाध्यक्ष सतवीर सिंह,राजस्थान पटवार संघ के जिलाध्यक्ष राकेश डूडी, कैलाश दान,रामदेव सारस्वत,श्याम सुथार,मनोज पुरोहित,शाकिर अली,अनवर अली,हरी नारायण सिंह,सवाई दान,दीपक भियानी,प्रभुदयाल,सरोज बिश्नोई,सत्यनारायण सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे ।


Share News

editor April 21, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

हर्षिता पंचारिया ने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में जीता सिल्वर मेडल
बीकानेर
मॉडर्न मार्केट में हादसा, छठी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत
बीकानेर
ईरान ने बढ़ाई सैन्य तैयारी, होर्मुज स्ट्रेट बना बड़ा दांव
देश-दुनिया
राजस्थान में बदलेगा मौसम, बीकानेर में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी
राजस्थान
सर्वोदय बस्ती में पानी संकट पर लोगों का फिर फूटा गुस्सा
बीकानेर
खेजड़ी पौधारोपण कर अमित शाह ने बिश्नोई समाज को किया नमन
बीकानेर
भेड़-बकरियों से भरा ट्रक पलटा, एक दर्जन जानवरों की मौत
बीकानेर
बीकानेर के नमकीन उद्योगों को अब मिलेगा अनुदान लाभ
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

हर्षिता पंचारिया ने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में जीता सिल्वर मेडल

Published May 27, 2026
बीकानेर

मॉडर्न मार्केट में हादसा, छठी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत

Published May 27, 2026
बीकानेर

सर्वोदय बस्ती में पानी संकट पर लोगों का फिर फूटा गुस्सा

Published May 27, 2026
बीकानेर

खेजड़ी पौधारोपण कर अमित शाह ने बिश्नोई समाज को किया नमन

Published May 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?