Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: गहलोत बोले-हम मजबूरी में शराबबंदी नहीं कर पा रहे, धीरे-धीरे केंद्र को हमारी योजनाओं को लागू करना पड़ेगा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > गहलोत बोले-हम मजबूरी में शराबबंदी नहीं कर पा रहे, धीरे-धीरे केंद्र को हमारी योजनाओं को लागू करना पड़ेगा
जयपुरमुख्यमंत्रीराजस्थान

गहलोत बोले-हम मजबूरी में शराबबंदी नहीं कर पा रहे, धीरे-धीरे केंद्र को हमारी योजनाओं को लागू करना पड़ेगा

editor
editor Published April 15, 2023
Last updated: 2023/04/15 at 7:54 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। सीएम अशोक गहलोत ने कहा है कि हम मजबूरी में शराबबंदी लागू नहीं कर सकते, मेरे राज में भी शराब बिक रही है। मेंने अपने जीवन की शुरुआत एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में की थी, मैं गांधी पीस फाउंडेशन का साधारण वर्कर था। हम लोग उस समय शराबबंदी के लिए भी आवाज उठाते थे। गहलोत बिरला ऑडिटोरियम में बजट घोषणाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए हुई वर्कशॉप में बोल रहे थे।

गहलोत ने कहा कि ओपीएस से लेकर राइट टू हेल्थ जैसी हमारी योजनाओं को धीरे धीरे केंद्र सरकार को लागू करना पड़ेगा। मैंने पीएम मोदी से देश भर में राइट टू सोशल सिक्योरिटी एक्ट लागू करने की मांग की है। इसके लिए सिविल सोसाइटी भी मुहिम चलाएं, मैं भी केंद्र पर सोशल सिक्योरिटी लागू करने का दबाव बनाता रहूंगा, मैं इसे लागू करने तक केंद्र को छोडऩे वाला नहीं हूं।
ओपीएस पर केंद्र की कमेटी पहले भी बन सकती थी
गहलोत ने कहा- आज ओल्ड पेंशन स्कीम की पूरे देश में चर्चा हो रही है। 30 साल सरकार की सेवा करने वाले कर्मचारी को हम शेयर मार्केट के भरोसे कैसे छोड़ सकते हैं। ओपीएस आपको पेंशन की गारंटी देता है। अब तो 10 दिन पहले भारत सरकार ने भी कमेटी बनाई है। यह कमेटी पहले भी बन सकती थी, हमने जब मांग की तब तो हमारा सुझाव स्वीकार नहीं किया। मैंने कहा था कि केंद्र सरकार ओपीएस को लागू करे और इसे एग्जामिन करवाए।
जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में हुई बजट वर्कशॉप में सीएम अशोक गहलोत ने स्टेट लेवल अंबेडकर अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। गहलोत ने कहा कि बजट की घोषणाओं को धरातल पर लागू करने के लिए जल्द एक रिव्यू बैठक की जाएगी।
जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में हुई बजट वर्कशॉप में सीएम अशोक गहलोत ने स्टेट लेवल अंबेडकर अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। गहलोत ने कहा कि बजट की घोषणाओं को धरातल पर लागू करने के लिए जल्द एक रिव्यू बैठक की जाएगी।
धीरे-धीरे केंद्र हमारी योजनाओं को लागू करना पड़ेगा
गहलोत ने कहा- धीरे-धीरे केंद्र सरकार हमारी योजनाओं चाहे ओपीएस हो या राइट टू हेल्थ हो इन्हें लागू करनापड़ेगा। मैंने एक और मांग की थी पीएम मोदी से कि पूरे देश में सोशल सिक्योरिटी लागू की जाए। हम 21 वीं सदी में हैं। विश्व गुरु बनने की बात कर रहे हैं, कम से कम हर परिवार को सामाजकि सुरक्षा दें। विदेशों में जरूरतमंद परिवारों को वीकली पैसा मिलता है। हमारे देश में भी राइट टू सोशल सिक्योरिटी लागू होना चाहिए।
मैं मेरी जाति का अकेला विधायक फिर भी तीन बार सीएम
गहलोत ने कहा- आपने मुझे तीन बार सीएम बनाया, यह कम बात नहीं होती। लोग जाति धर्म के नाम पर राजनीति करते हैं। मैं जब अपनी तरफ देखता हूं तो अपनी जाति का एक ही विधायक हूं और वह मैं खुद हूं। आज सभी जातियों धर्म के लोग सही रास्ता दिखाएं। धर्म और जाति के नाम पर नफरत फैलाने की राजनीति सही नहीं है। गांधीजी ने कहा था कि हिंसा का जवाब हिंसा नहीं हो सकता। आज देश में हिंसा और नफरत का माहौल है। आज अमीरी गरीबी की खाई बढ़ रही है। सरकारों की जिम्मेदारी है कि वह इसे रोकें। मैंने पिछले बजट में नए टैक्स नहीं लगाए ताकि लोगों पर बोझ नहीं पड़े।


Share News

editor April 15, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

जन सुरक्षा के लिए आंधी के समय बंद की जाती है बिजली आपूर्ति
बिजली बीकानेर
रेलवे दोहरीकरण कार्य से लालगढ़ एक्सप्रेस का मार्ग बदला
बीकानेर
सड़क हादसों में राहत के लिए पुलिस के विशेष रेस्क्यू वाहन शुरू
बीकानेर
क्रिकेट सट्टे पर पुलिस की कार्रवाई, बुकी करोड़ों के हिसाब सहित गिरफ्तार
बीकानेर
डंपर चालक से मारपीट, रॉयल्टी पर्ची फाड़ी और नकदी छीनी
बीकानेर
पीबीएम से दो प्रसूताओं को मिली छुट्टी, अन्य की हालत में सुधार
बीकानेर
बीकानेर में घर में घुसकर फायरिंग, जातिसूचक गालियों का आरोप
बीकानेर
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर पांच भेड़ों की मौत
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

दिव्यांग युवाओं को मिलेगी स्कूटी, 31 जुलाई तक करें आवेदन

Published June 16, 2026
राजस्थान

राजस्थान की तीनों राज्यसभा सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

Published June 11, 2026
राजस्थान

राज्यभर में 12 जून से शहरी सेवा शिविर, मिलेगा राहत का लाभ

Published June 11, 2026
राजस्थान

सोशल मीडिया ट्रोलिंग से परेशान इन्फ्लुएंसर ने जहर पिया

Published June 4, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?