Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पिस्तौल लेकर बदमाश घर में घुस आये और परिजनों से मारपीट की
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > पिस्तौल लेकर बदमाश घर में घुस आये और परिजनों से मारपीट की
crimeबीकानेर

पिस्तौल लेकर बदमाश घर में घुस आये और परिजनों से मारपीट की

editor
editor Published April 2, 2023
Last updated: 2023/04/02 at 3:51 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। जब परिवार के लोग रात को खाना खाने के बाद सोने की तैयारी कर रहे थे। उसी दरम्यान पिस्तौल लेकर बदमाश घर में घुस आये और सोने-चांदी के जेवर व नगदी के साथ महिला के मुंह पर हाथ रखकर गाड़ी में डालकर ले जाने लगे। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने परिजनों से मारपीट की और इस दरम्यान एक बदमाश ने पिस्तौल निकालकर हवा में लहराते हुए कहा कि मेरे पास कोई आया तो गोली मार दूंगा।

दरअसल, यह किसी फिल्म का सीन नहीं है, किंतु फिल्मी सीन से कम भी नहीं है। कुछ ऐसा ही मामला बीकानेर के कालू पुलिस थाना क्षेत्र में सामने आया है। जहां 29 मार्च की रात को तकरीबन 11 बजे खोडाला गांव निवासी अजय कुमार जाट पुत्र सीताराम के घर पिस्तौल लेकर बदमाश घुस आये। इस आशय की रिपोर्ट अजय कुमार जाट ने थाने में दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक उस रात परिवार के सभी लोग खाना खाने के बाद सोने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान महेन्द्र, कालूराम पुत्र महेन्द्र, विनोद पुत्र महेन्द्र जाट निवासी पल्लू व श्रवण जाट निवासी चन्देड़ी थाना पल्लू अनाधिकृत रूप से उनके घर में प्रवेश किया। आरोप है कि आरोपियों ने चारपाई पर सो रही उसकी पत्नी को जबरन उठाकर चारपाई के नीचे पड़ी संदूक में से सोने की मोहर, बोरिया,चैन, डेढ़ किलोग्राम चांदी के आभूषण कड़ला पायजेब, 45 हजार रुपये नगदी चुरा लिये तथा उसकी पत्नी के मुंह पर हाथ रखकर उसको जबरन जीप में डालकर ले जाने का प्रयास किया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने थाप-मुक्कों से मारपीट करनी शुरू कर दी। शोर सुनकर मौके पर उसकी मां चन्दादेवी, भाई राकेश, भाभी शारदा तथा पड़ौसी सुभाष, लिच्छीराम जाट पहुंच गये। इससे डरकर महेन्द्र ने पिस्तौल निकाल ली तथा हवा में लहराते हुए गोली मारने की धमकी देते हुए कहा कि यदि कोई मेरे पास आया तो गोली मार दूंगा। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


Share News

editor April 2, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर मेड़तिया प्रकरण: भाजपा ने बनाई दूरी, बार काउंसिल हुआ सक्रिय
बीकानेर
एक भूखंड पर दो पट्टे देने पर यूआईटी सचिव सहित पांच सस्पेंड
बीकानेर
मिलावट पर बीकानेर में बड़ा एक्शन: 16 खाद्य उत्पाद प्रतिबंधित
बीकानेर
बीकानेर बस में महिलाओं से अभद्रता: नीलम ट्रेवल्स स्टाफ पर गंभीर आरोप
बीकानेर
योग दिवस पर 15 दिन की निशुल्क योग कक्षाएं
बीकानेर
प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 60 पत्रकारों की जांच
बीकानेर
बिना टिकट सफर पर अब देना होगा दोगुना जुर्माना
बीकानेर
योग दिवस से रेल सेवा तक, बीकानेर में वीआईपी दौरा
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर मेड़तिया प्रकरण: भाजपा ने बनाई दूरी, बार काउंसिल हुआ सक्रिय

Published June 20, 2026
बीकानेर

एक भूखंड पर दो पट्टे देने पर यूआईटी सचिव सहित पांच सस्पेंड

Published June 20, 2026
बीकानेर

मिलावट पर बीकानेर में बड़ा एक्शन: 16 खाद्य उत्पाद प्रतिबंधित

Published June 20, 2026
बीकानेर

बीकानेर बस में महिलाओं से अभद्रता: नीलम ट्रेवल्स स्टाफ पर गंभीर आरोप

Published June 20, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?