Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द, लोकसभा स्पीकर का फैसला
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द, लोकसभा स्पीकर का फैसला
देश-दुनियाराजनीति

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द, लोकसभा स्पीकर का फैसला

editor
editor Published March 24, 2023
Last updated: 2023/03/24 at 4:21 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता शुक्रवार को रद्द कर दी गई है। वह केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य थे। लोकसभा सचिवालय से पत्र जारी कर इस बात की जानकारी दी गई है। मानहानि केस में सूरत की कोर्ट ने गुरुवार को उन्हें 2 साल की सजा सुनाई थी। राहुल गांधी ने 2019 में कर्नाटक की सभा में मोदी सरनेम को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था- सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है।

इस मामले में सूरत कोर्ट ने उन्हें सजा सुनाई। सुप्रीम कोर्ट ने 2013 में फैसला दिया था कि अगर किसी जन प्रतिनिधि जैसे विधायक या सांसद को 2 साल या उससे ज्यादा की सजा दी जाती है तो उसकी सदस्यता रद्द कर दी जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि अगर सजा के खिलाफ प्रतिनिधि ऊपरी अदालत में अपील करता है तो यह नियम लागू नहीं होगा।

सूरत कोर्ट के फैसले खिलाफ अपील के लिए 30 दिन का समय मिला था

सूरत कोर्ट के फैसले के खिलाफ राहुल गांधी को अपील दायर करने के लिए 30 दिनों का समय दिया गया था। राहुल गांधी के वकील ने भी कहा था कि हम फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे। अभी तक हाईकोर्ट में राहुल की तरफ से अपील नहीं की गई है।

- Advertisement -

अब जानिए राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता क्यों गई

2019 लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक के कोलार में एक रैली के दौरान राहुल गांधी ने कहा था, ‘चोरों का सरनेम मोदी है। सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है, चाहे वह ललित मोदी हो या नीरव मोदी हो चाहे नरेंद्र मोदी।’

इसके बाद सूरत पश्चिम के बीजेपी विधायक पूर्णेश मोदी ने राहुल के खिलाफ मानहानि का केस किया था। उनका कहना था कि राहुल गांधी ने हमारे पूरे समाज को चोर कहा है और यह हमारे समाज की मानहानि है। इस केस की सुनवाई के दौरान राहुल गांधी तीन बार कोर्ट में पेश हुए थे। आखिरी बार अक्टूबर 2021 की पेशी के दौरान उन्होंने खुद को निर्दोष बताया था।

उनके वकील के मुताबिक, ‘राहुल ने कहा कि बयान देते वक्त मेरी मंशा गलत नहीं थी। मैंने तो भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई थी।’

 


Share News

editor March 24, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न, पूजा-अर्चना कर बांटी मिठाई
बीकानेर
श्रीगंगानगर हादसे में कांस्टेबल व मासूम बेटी की मौत, परिवार सदमे में
बीकानेर
बीकानेर में नशे का फैलता जाल, कई इलाकों में खुलेआम तस्करी
बीकानेर
एसआई भर्ती 2021 रद्द बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने अपील खारिज की
बीकानेर
बीकानेर में 5 मई को अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली कटौती, जानें समय
बीकानेर
बीकानेर पुलिस ने नेत्रहीन मासूम को बंधन से छुड़ाकर पेश की मानवता की मिसाल
बीकानेर
बिना हस्ताक्षर ई-चालान पर कोर्ट सख्त, थानाधिकारी तलब
बीकानेर
बंगाल में भाजपा की बढ़त से जश्न, बीकानेर तक गूंजा उत्साह
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

तमिलनाडु में विजय की एंट्री से बदला खेल, बंगाल में BJP बढ़त

Published May 4, 2026
देश-दुनिया

भारत ने लॉन्च किया दुनिया का पहला ऑप्टो-SAR सैटेलाइट, स्पेस में बड़ी छलांग – National News

Published May 3, 2026
देश-दुनिया

पश्चिम बंगाल में चुनावी तनाव, फाल्टा में विरोध और 285 बूथों पर दोबारा मतदान

Published May 3, 2026
देश-दुनिया

मई से लागू बड़े बदलाव: गैस महंगी, गेमिंग नियम सख्त

Published May 1, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?