Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: प्राइवेट अस्पताल में ओपीडी सेवाएं बंद, परेशान रोगियों के लिए सरकारी अस्पताल ही सहारा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Health > प्राइवेट अस्पताल में ओपीडी सेवाएं बंद, परेशान रोगियों के लिए सरकारी अस्पताल ही सहारा
Healthhospitalबीकानेर

प्राइवेट अस्पताल में ओपीडी सेवाएं बंद, परेशान रोगियों के लिए सरकारी अस्पताल ही सहारा

editor
editor Published March 20, 2023
Last updated: 2023/03/20 at 6:01 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। राइट टू हेल्थ बिल का विरोध कर रहे प्राइवेट अस्पताल में सोमवार को भी ओपीडी बंद रहे। इमरजेंसी सेवाएं भी पूरी तरह बाधित रही। ऐसे में सरकारी अस्पतालों पर रोगियों का दबाव ज्यादा रहा। उधर, प्राइवेट हॉस्पिटल संचालकों ने कहा है कि इस बिल का विरोध करने से आम आदमी को ही लाभ होने वाला है। सरकार की नीतियां इस बिल में स्पष्ट नहीं है।

जीवनरक्षा अस्पताल के संचालक डॉ. विकास पारीक ने बताया कि राइट टू हेल्थ बिल के चलते प्राइवेट अस्पतालों का अस्तित्व संकट में आ सकता है। सरकार जिस तरह का बिल ला रही है, उससे गुणवत्ता वाला इलाज नहीं मिल सकेगा। राजस्थान के लोगों को गुणवत्ता का इलाज देने के लिए खर्चे करने पड़ते हैं। सरकार चाहती है कि सबका इलाज एक जैसा हो। जो लोग बेहतर इलाज लेना चाहते हैं, वो बेहतर सुविधा लेते हैं। ऐसे में ये छूट आम आदमी को मिलनी चाहिए कि उसे कैसा इलाज मिलना चाहिए। डॉ. पारीक ने कहा कि अगर आम आदमी राइट टू हेल्थ बिल के बारे में कोई जानकारी लेना चाहता है तो धरना स्थल पर आ सकता है।

वरिष्ठ डॉक्टर्स भी पहुंचे

मेडिकल कॉलेज के सामने चल रहे धरने पर बीकानेर के कई वरिष्ठ डॉक्टर भी पहुंचे। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. पी.सी. खत्री भी धरना स्थल पर पहुंचे और “नो टू आरटीएच” का नारा लगाया। इसके अलावा डॉ. आनन्द बिन्नाणी भी इस आंदोलन को समर्थन कर रहे हैं। प्राइवेट अस्पताल के अधिकांश संचालक भी इस आंदोलन का साथ दे रहे हैं।

- Advertisement -

Share News

editor March 20, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

लाली बाई पार्क योग शिविर में उमड़ी भीड़, बच्चों को सिखाए जा रहे योग और ध्यान
बीकानेर
असम विमान हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत, जांच के आदेश
बीकानेर
अनाज मंडी में दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत
बीकानेर
श्रीमद्भागवत कथा में गूंजी कृष्ण बाल लीलाएं, श्रद्धालुओं ने किए छप्पन भोग के दर्शन
बीकानेर
राजस्थान में फिर बदला मौसम, बीकानेर समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
बीकानेर
रिहायशी इलाके में धंसी जमीन, 40 फीट गहरे गड्ढे से दहशत
बीकानेर
पहली बारिश में डूबा बीकानेर, जलभराव ने खोली व्यवस्थाओं की पोल
बीकानेर
ऑपरेशन नीलकंठ के तहत हिस्ट्रीशीटर के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

लाली बाई पार्क योग शिविर में उमड़ी भीड़, बच्चों को सिखाए जा रहे योग और ध्यान

Published June 13, 2026
बीकानेर

असम विमान हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत, जांच के आदेश

Published June 13, 2026
बीकानेर

अनाज मंडी में दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

Published June 13, 2026
बीकानेर

श्रीमद्भागवत कथा में गूंजी कृष्ण बाल लीलाएं, श्रद्धालुओं ने किए छप्पन भोग के दर्शन

Published June 13, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?