Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: संभागीय आयुक्त ने की नहरबंदी की तैयारियों की समीक्षा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > नहरबंदी > संभागीय आयुक्त ने की नहरबंदी की तैयारियों की समीक्षा
नहरबंदीबीकानेर

संभागीय आयुक्त ने की नहरबंदी की तैयारियों की समीक्षा

editor
editor Published March 14, 2023
Last updated: 2023/03/14 at 4:06 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर, 14 मार्च। संभागीय आयुक्त डॉ नीरज के पवन ने नहरबंदी के दौरान पेयजल आपूर्ति सुचारू रखने के लिए जिले के समस्त रिजर्वायर चिन्हित कर उन्हें समय पर ही पूरा भर लेने के निर्देश दिए हैं।

संभागीय आयुक्त ने नहरबंदी तैयारियों की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग, सीएडी एवं सिंचाई विभाग द्वारा जल भंडारण के लिए निर्मित तालाबों को वैकल्पिक पेयजल स्टोरेज के रूप में रखा जाए तथा आवश्यकता होने पर निजी डिग्गियों एवं तालाबों को भी जल रखने के लिए काम में लें।

पानी चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए निर्धारित स्थानों पर पुलिस को अतिरिक्त समन्वय करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि पानी चोरी के घटना पर लीगल एक्शन लें। संभाग के जिलों का पानी अन्य जिलों द्वारा उपयोग में लिये जाने के संबंध में संबंधित जिलों के अधिकारियों से चर्चा कर ली जाए तथा किसी भी प्रकार की आकस्मिक स्थितियों से निपटने के लिए पूर्व में ही तैयारी रखें।

संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने कहा कि आमजन को पीने के पानी के सम्बंध में कोई समस्या ना हो इसके लिए आवश्यकतानुसार पेयजल परिवहन की व्यवस्था रहे। पेयजल स्टोरेज, फिल्टर की स्थिति एवं पेयजल वितरण व्यवस्था का समुचित निरीक्षण कर सतत पर्यवेक्षण की व्यवस्था बनाई जाए। निर्धारित जल की मात्रा से कम मात्रा में जल मिलने की संभावना के मद्देनजर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा विभागीय कार्य योजना तैयार कर ली जाए। पेयजल आपूर्ति की पाईप लाइनों में किसी प्रकार की खामी या लीकेज पाए जाने पर तत्काल मरम्मत करवाई जाए। संभागीय आयुक्त ने निर्देश दिए कि नहरबंदी के दौरान जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, इंदिरा गांधी नहर परियोजना, जल संसाधन विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग तथा जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिकारी पूर्ण समन्वय के साथ कार्य करें।

- Advertisement -

Share News

editor March 14, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सिंथेसिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ प्रभावशाली सेमिनार
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता
बीकानेर
ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा
बीकानेर
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का बीकानेर में शुभारम्भ
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में जटिल हार्ट ब्लॉकेज का सफल इलाज
बीकानेर
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बीकानेर में भव्य स्वागत
बीकानेर
सुजानदेसर में घर के अंदर युवक का शव मिला, जांच शुरू
बीकानेर
अमित शाह के बीकानेर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा कड़ी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरशिक्षा

सिंथेसिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ प्रभावशाली सेमिनार

Published May 25, 2026
बीकानेर

बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता

Published May 25, 2026
बीकानेर

ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा

Published May 25, 2026
बीकानेर

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का बीकानेर में शुभारम्भ

Published May 25, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?