Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पेपरलीक मामले में बेरोजगारों पर चली लाठियां
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > पेपरलीक मामले में बेरोजगारों पर चली लाठियां
राजस्थान

पेपरलीक मामले में बेरोजगारों पर चली लाठियां

editor
editor Published February 7, 2023
Last updated: 2023/02/07 at 8:15 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

अजमेर। अजमेर में मंगलवार को प्रदर्शन कर रहे बेरोजगारों को पुलिस ने डंडे मारकर खदेड़ दिया। इस दौरान राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव समेत एक युवक को गिरफ्तार किया गया। दरअसल, बेरोजगार युवा अपनी मांगों को लेकर राजस्थान लोक सेवा आयोग के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। बेरोजगारों की मांग थी कि पेपरलीक मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए। साथ ही स्कूल लेक्चरर एग्जाम का रिजल्ट जारी किया जाए।

राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव के नेतृत्व में बेरोजगार आरपीएससी पर जमा हुए थे। मांगों को लेकर बेरोजगार युवाओं ने आरपीएससी के बाहर प्रदर्शन किया। जब जब युवा बोला है, राज सिंहासन डोला है…, हमारी मांगे पूरी करो… सहित नारेबाजी की। इस दौरान हंगामा कर रहे युवाओं को पुलिस ने लाठियां मार कर खदेड़ा।

इससे पहले उपेन यादव ने बताया- उनकी मुख्य मांगों में अक्टूबर महीने में आयोजित स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा का परिणाम जल्द से जल्द जारी करने, कनिष्ठ अनुदेशक भर्ती के नियम संशोधन की फाइल जल्द से जल्द विभाग को अनुमोदन करके भिजवाने और सेकंड ग्रेड भर्ती परीक्षा पेपरलीक के दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने और पेपरलीक के सरगनाओं का खुलासा कर पेपरलीक की जांच सीबीआई को देना शामिल है। युवाओं को जब तक पूरा न्याय नहीं मिलता। तब तक आन्दोलन जारी रखेंगे। इस बार चुनाव में युवा अहम भूमिका निभाएंगे।

उपेन यादव ने कहा- पेपरलीक में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। सरकार के खिलाफ आक्रोश है। अब चुनाव है। नेताओं का भविष्य हमारे हाथ में है। चार साल तक सब इनके भरोसे रहे। अगर न्याय नहीं मिलता है तो वोट की चोट करेंगे। अगर सरकार जांच करने में असक्षम है तो सीबीआई को जांच देना चाहिए।

- Advertisement -

धारा 144 का हवाला देते हुए चलाई गई लाठियां

बता दें कि बेरोजगार युवा सुबह करीब साढे़ 11 बजे आरपीएससी पहुंचे थे। पुलिस जाब्ता पहले से तैनात था। आरपीएससी का गेट बंद कर दिया गया। बेरोजगार युवाओं की भीड़ एकत्र होती गई। जो आरपीएससी की तरफ बढ़ने लगी। यहां जमकर नारेबाजी की। करीब 12 बजे पुलिस ने उनको वहां से दूर जाने की बात कही, लेकिन वे दूर नहीं गए। इसके बाद पुलिस ने धारा 144 का हवाला देते हुए लाठियां मारकर खदेड़ा।

सिविल लाइन थाना प्रभारी दलबीरसिंह फौजदार ने बताया कि आरपीएससी के निर्धारित दायरे में धारा 144 लागू है। इसके बावजूद कुछ लोगों ने आरपीएससी पहुंचकर हंगामा कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर खदेड़ा। उपेन यादव व उसके एक साथी को शांति भग के आरोप में गिरफ्तार किया है।


Share News

editor February 7, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

एमजीएसयू में चार नए रोजगारपरक कोर्स शुरू, सत्र 2026-27 से प्रवेश शुरू
बीकानेर
जुलाई में मिलेगा तीन महीने का गेहूं, विभाग ने जारी किए निर्देश
बीकानेर
मंगलवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर
बीकानेर
20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी
राजस्थान
पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर
बीकानेर
भिवानी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन बोरीवली तक ही चलेगी
जयपुर
पानी की टंकी में डूबने से 11 वर्षीय बालिका की मौत
बीकानेर
बिजली लाइन सुधारते समय करंट, ठेकाकर्मी समेत तीन गंभीर झुलसे
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी

Published July 6, 2026
राजस्थान

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News

Published July 5, 2026
राजस्थानशिक्षा

कम नामांकन वाले अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पर होगा फैसला: दिलावर | Rajasthan News

Published July 5, 2026
Medicalदेश-दुनियाबीकानेरराजस्थान

मालदीव में बीकानेर का बजा डंका: राजेश खत्री, डॉ. प्रियंका और डॉ. अंकुर ‘मास्टर ऑफ होम्योपैथिक अवार्ड’ से सम्मानित

Published July 4, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?