मेष: आप खुद में बहुत कॉन्फिडेंस महसूस करेंगे। अपनी काबिलियत से उपलब्धि हासिल कर लेंगे। पिता या पिता जैसे किसी इंसान की सलाह और मार्गदर्शन पर जरूर चलें।
वृष: – समय अनुकूल है। किसी बड़े सदस्य की मदद से आपको अच्छा फायदा हो सकता है। काफी समय से रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। कोशिश करते रहें।
मिथुन : किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले उसकी योजना तथा रूपरेखा बनाएं, उसके पश्चात कार्य शुरू करें। प्रॉपर्टी संबंधी किसी भी प्रकार के कार्य में सफलता निश्चित है। जनसंपर्क बढ़ाने में अधिक ध्यान दें।
- Advertisement -
कर्क: व्यापारिक दृष्टिकोण रखें। ज्यादा भावुकता और उदारता जैसा स्वभाव आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। काफी समय बाद नजदीकी रिश्तेदारों के साथ गेट-टुगेदर होने से सभी सदस्य बहुत आनंदित महसूस करेंगे।
सिंह: कुछ समय अपने मन मुताबिक कामों में बीताने से आपको रोजमर्रा के तनाव से राहत मिलेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े किसी मामले में आज सफलता मिल सकती है। तथा आप एक नए आत्मविश्वास के साथ कुछ नई योजना प्रणाली में जुट जाएंगे।
कन्या: दिन सुखद व्यतीत होगा। सभी कार्य मनोनुकूल तरीके से संपन्न होते जाएंगे। आज युवाओं का करियर से संबंधित कोई प्रयास सफल होने की पूरी संभावना है। आय और व्यय का उचित समन्वय बना रहेगा। समय हंसी-खुशी व्यतीत होगा।
तुला : आप अपनी सूझबूझ व समझदारी से कोई पारिवारिक मामला सुलझाने में सक्षम रहेंगे। किसी निकट संबंधी की परेशानी में उसकी मदद करने से आपको हार्दिक खुशी महसूस होगी। साथ ही संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी।
वृश्चिक: आपको खुद की मेहनत के उचित रिजल्ट मिलेंगे। जिसकी वजह से मानसिक सुकून रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में भी आपकी सम्मानजनक स्थिति रहेगी। विद्यार्थी किसी नए विषय से संबंधित पढ़ाई को लेकर उत्साहित रहेंगे।
धनु : इस समय का ग्रह गोचर आपके लिए बहुत ही अनुकूल है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह व सहयोग द्वारा सामाजिक रूप से आप अपनी छवि को निखारने में सक्षम रहेंगे। नजदीकी संबंधियों के साथ आपके संबंधों में और अधिक मधुरता बढ़ेगी।
मकर: आज दिन कुछ परिवर्तनशील रहेगा। स्थान परिवर्तन संबंधी कोई योजना बन रही है, तो उसके फलीभूत होने का अनुकूल समय है। संतान के करियर संबंधित भी कोई शुभ समाचार मिलेगा। कोई धार्मिक यात्रा भी हो सकती है।
कुंभ :कुछ समय आध्यात्मिक तथा धार्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत करने से आप सुकून और शांति महसूस करेंगे। अचानक ही कोई रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से राहत मिलेगी। और आप तनाव मुक्त होकर अन्य गतिविधियों पर ध्यान दे पाएंगे।
मीन : आज परिस्थितियों में बहुत ही सकारात्मक रहेंगे तथा उसका सुखद असर आपके व्यक्तित्व पर भी पड़ेगा। किसी नजदीकी मित्र अथवा रिश्तेदार के साथ चल रही गलतफहमी दूर होगी और संबंधों में पुन: मधुरता आएगी। सुकून पाने के लिए कोई मनोरंजन यात्रा भी हो सकती हैं।
