Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सचिवालय कर्मियों के बराबर मिलेगी सैलरी:डिप्टी डायरेक्टर; निगम-बोर्ड कर्मचारियों को मिल सकती है
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > सचिवालय कर्मियों के बराबर मिलेगी सैलरी:डिप्टी डायरेक्टर; निगम-बोर्ड कर्मचारियों को मिल सकती है
बीकानेर

सचिवालय कर्मियों के बराबर मिलेगी सैलरी:डिप्टी डायरेक्टर; निगम-बोर्ड कर्मचारियों को मिल सकती है

editor
editor Published January 21, 2023
Last updated: 2023/01/21 at 12:18 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों को सरकार बजट में दो बड़ी सौगात दे सकती है। पहली एक लाख मंत्रालयिक कर्मचारियों क्लर्कको सचिवालय सेवा के बराबर सैलरी-प्रमोशन मिल सकता है। दूसरी सरकारी निगम-बोर्डों में कार्यरत एक लाख कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ देने की घोषणा हो सकती है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 8 फरवरी को राजस्थान का पेश करेंगे। हालांकि बजट पेश होने में अब कम समय ही बचा है, ऐसे में वित्त विभाग इन दोनों मांगों के रिव्यू और रिपोर्ट तैयार करने के लिए किसी रिटायर आईएएस अफसर की अध्यक्षता में कमेटी बनाएगी। हाल ही में 18 जनवरी को सीएम गहलोत ने मुख्य सचिव उषा शर्मा सहित कई विभागों के अफसरों के साथ कर्मचारियों के 59 संघों की 100 से ज्यादा मांगों पर 6 घंटे मंथन किया था।
वित्त विभाग के हरी झंडी दिखाने के बाद होगी बजट में घोषणा
सूत्रों ने बताया कि कर्मचारी संघों ने 110 मांगें रखी हैं। हालांकि कर्मचारी वर्ग की सबसे बड़ी यह दो ही मांगें हैं। इन्हें पूरा करने पर अन्य मांगें स्वत: ही खत्म हो जाएंगी। ऐसे में सरकार इन्हीं दो मांगों पर फोकस कर रही है। इन मांगों को पूरा करने पर कर्मचारी वर्ग को संतुष्ट किया जा सकता है। चुनावी साल होने से सीएम गहलोत कर्मचारियों को लेकर कोई कसर नहीं छोडऩा चाहते हैं।
कर्मचारी नेता सूरज प्रकाश टांक, लिखमाराम जाखड़, महेंद्र धायल ने भास्कर को बताया कि कर्मचारी सरकार के विरोध में नहीं है। कर्मचारी भी सरकार के अंग होते हैं। ऐसे में सरकार के अर्थ-वित्त संसाधनों को समझना बहुत जरूरी है। सरकार इन दो बड़ी मांगों को पूरा करती है तो कर्मचारियों का एक बहुत बड़ा वर्ग संतुष्ट होगा।


Share News

editor January 21, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

हर्षिता पंचारिया ने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में जीता सिल्वर मेडल
बीकानेर
मॉडर्न मार्केट में हादसा, छठी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत
बीकानेर
ईरान ने बढ़ाई सैन्य तैयारी, होर्मुज स्ट्रेट बना बड़ा दांव
देश-दुनिया
राजस्थान में बदलेगा मौसम, बीकानेर में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी
राजस्थान
सर्वोदय बस्ती में पानी संकट पर लोगों का फिर फूटा गुस्सा
बीकानेर
खेजड़ी पौधारोपण कर अमित शाह ने बिश्नोई समाज को किया नमन
बीकानेर
भेड़-बकरियों से भरा ट्रक पलटा, एक दर्जन जानवरों की मौत
बीकानेर
बीकानेर के नमकीन उद्योगों को अब मिलेगा अनुदान लाभ
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

हर्षिता पंचारिया ने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में जीता सिल्वर मेडल

Published May 27, 2026
बीकानेर

मॉडर्न मार्केट में हादसा, छठी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत

Published May 27, 2026
बीकानेर

सर्वोदय बस्ती में पानी संकट पर लोगों का फिर फूटा गुस्सा

Published May 27, 2026
बीकानेर

खेजड़ी पौधारोपण कर अमित शाह ने बिश्नोई समाज को किया नमन

Published May 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?