Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बुधवार का राशिफल:वृषभ राशि के लोग अपने काम की गति और क्वालिटी पर दें ध्यान, कर्क राशि के लोग व्यर्थ चिंताएं से बचें
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राशिफल > बुधवार का राशिफल:वृषभ राशि के लोग अपने काम की गति और क्वालिटी पर दें ध्यान, कर्क राशि के लोग व्यर्थ चिंताएं से बचें
राशिफल

बुधवार का राशिफल:वृषभ राशि के लोग अपने काम की गति और क्वालिटी पर दें ध्यान, कर्क राशि के लोग व्यर्थ चिंताएं से बचें

editor
editor Published January 10, 2023
Last updated: 2023/01/11 at 8:27 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

मेष : लक्ष्य की वजह से चिंता हो सकती है। जो लोग आपके लिए दिक्कतें बढ़ा रहे हैं, उनसे दूर रहने की कोशिश करें। दूसरों के स्वभाव और मूड का प्रभाव खुद पर न हो, इस बात का ध्यान रखें।

वृषभ : अपने काम को आगे बढ़ाते समय गति के साथ ही क्वालिटी पर भी ध्यान देना होगा। परिवार से संबंधित जिम्मेदारियां ठीक से निभाएं। जरूरत से अधिक पैसा खर्च होने की संभावना बन रही है। जो आपके लिए चिंता का कारण बन सकती है।

मिथुन : आपके द्वारा किए किसी कार्य की वजह से प्रशंसा मिल सकती है, जो आपके विश्वास को बढ़ा सकती है। परिवार के लोगों के बीच अपना स्थान बनाने के लिए व्यक्तिगत जिम्मेदारियां ठीक से निभाने की कोशिश करें। अन्य लोगों की खुशी और अपेक्षाओं को पूरा करते समय आप खुद का महत्व न खोएं, इस बात का ध्यान रखना होगा।

- Advertisement -

कर्क: केवल अपने लक्ष्य के बारे में विचार करें। जिन बातों की वजह से चिंता होती है, उनका प्रभाव भी रहेगा, फिर भी जैसी मेहनत करेंगे, उसके हिसाब से परिस्थिति बदलती हुई नजर आएगी। चिंता से अधिक सकारात्मक बातों को ध्यान में रखें।

सिंह :जाने-अनजाने में किसी व्यक्ति के द्वारा बोली गई बातों के कारण क्रोध बढ़ सकता है। काम की वजह से जीवन में व्यस्तता बढ़ती हुई नजर आएगी। बड़े लक्ष्य आसानी से पूरे होंगे। फिर भी आलस और निराशा की वजह से अपने मार्ग से न भटकें, इस बात का ध्यान रखना होगा।

कन्या: अधिक चिंता करने से नकारात्मकता बढ़ रही है। लोगों के साथ मानसिक रूप से जुडऩे की कोशिश करें। आपकी अधिकतर समस्याओं का हल वक्त के साथ मिलेगा, इसलिए बेकार की चिंता न करें। खुद सकारात्मक बनाए रखने की कोशिश करें।

तुला : पुरानी बातों का प्रभाव खत्म करने के लिए किए प्रयत्न सफलता दिला सकते हैं। लालच बढऩे से कोई गलती होने की संभावना है। जिस बात का डर आपको होता है, उससे संबंधित जानकारी प्राप्त करके अपनी कार्यक्षमता बढ़ाएं। जीवन के कई पैटर्न बदलते हुए नजर आएंगे।

वृश्चिक : अभी परिस्थिति जैसी है, वैसी स्वीकार करें। किसी काम में किए गए बदलाव की वजह से निर्णय गलत होने की संभावना बन रही है। लोगों के साथ जुड़े रहने के बाद भी अकेलापन महसूस होगा। जीवन में किसी भी प्रकार का तनाव और भागदौड़ न बढ़े, इस बात का ध्यान रखें।

धनु : अपनी भावनाओं को ठीक से लोगों के सामने प्रकट करें। खुद का ख्याल रखने की कोशिश करें, इस कारण पिकनिक या यात्रा से संबंधित योजना बनाई जाएगी।

मकर:मानसिक दुविधा दूर करने का रास्ता प्राप्त होगा। अच्छे लोगों के साथ जुड़े रहने की वजह से नकारात्मकता दूर होगी। परिवार के लोगों को आपकी मदद की आवश्यकता होगी। अपनी क्षमता के अनुसार मदद करते रहें।

कुंभ : आपके द्वारा बनाई गई योजना में कई बदलाव होंगे। आज हर एक काम जटिल नजर आएगा, लेकिन आप अपना हौसला बनाए रखें। दिन अंत में किए कामों की वजह से प्रसन्नता मिल सकती है।

मीन :परिस्थिति में सकारात्मकता होने के बावजूद भी चिंता रहेगी। दबाव और नकारात्मक विचारों के कारण नए अवसर ढूंढ पाना कठिन होगा। नए अनुभव और लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपना नजरिया बदलना होगा।


Share News

editor January 10, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

महंगाई और पानी-बिजली संकट पर कांग्रेस करेगी मटका फोड़ प्रदर्शन
बीकानेर
आवारा पशु से टकराई बाइक, 15 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत
बीकानेर
राजस्थान को जल्द मिलेंगी 200 नई ट्रेनें, रेलमंत्री का बड़ा ऐलान
बीकानेर
श्रीगंगानगर-नान्देड एक्सप्रेस में बढ़ाया गया थर्ड एसी कोच
बीकानेर
बीकानेर के केयर मार्ट में भीषण आग, लाखों का सामान राख
बीकानेर
हर्षिता पंचारिया ने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में जीता सिल्वर मेडल
बीकानेर
मॉडर्न मार्केट में हादसा, छठी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत
बीकानेर
ईरान ने बढ़ाई सैन्य तैयारी, होर्मुज स्ट्रेट बना बड़ा दांव
देश-दुनिया

You Might Also Like

राशिफल

आर्द्र नक्षत्र में शुक्र प्रवेश, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Published May 21, 2026
राशिफल

शनि जयंती पर करें ये उपाय, मिलेगा शनि दोष से छुटकारा

Published May 16, 2026
राशिफल

अक्टूबर तक इन राशियों पर शनि का असर, बढ़ेंगी परेशानियां

Published May 12, 2026
राशिफल

शनि जयंती 2026 पर बनेगा केदार योग, 4 राशियों को लाभ

Published May 8, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?