Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: महिला पुलिसकर्मियों के लिए आया अब नया फरमान, करनी है नौकरी तो करना होगा ये काम
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > महिला पुलिसकर्मियों के लिए आया अब नया फरमान, करनी है नौकरी तो करना होगा ये काम
crimeबीकानेर

महिला पुलिसकर्मियों के लिए आया अब नया फरमान, करनी है नौकरी तो करना होगा ये काम

editor
editor Published December 10, 2022
Last updated: 2022/12/10 at 2:32 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। पुलिस की खाकी वर्दी का रौब ही अलग है। इसे पहनने के लिए हजारों युवा लालायित रहते हैं। अफसोस जिन्हें यह वर्दी पहनने का मौका मिला है, वे वर्दी को सलीके से पहनने से गुरेज करते हैं। खाकी पैंट-शर्ट व टोपी वाली वर्दी पहनने वाले को कानून का रखवाला मानते हैं, लेकिन महकमे के कुछ एक पुलिस अफसर-कर्मचारी एवं खासकर महिला पुलिस कर्मचारी पूरी वर्दी नहीं पहनतीं और न ही वर्दी के पूरे ड्रेसकोड का पालन करती हैं। पुलिस मुख्यालय ने पुलिस वर्दी के ड्रेस कोड का पालन नहीं करने को गंभीरता से लिया है। मुख्यालय बार-बार पूरी वर्दी सलीके से पहनने के आदेश जारी कर चुका है। हाल ही फिर स्मरण-पत्र जारी कर पुलिस अधीक्षकों को अधीनस्थ कर्मियों को पूरी वर्दी पहनने एवं महिला कर्मचारियों को निर्धारित पैटर्न में यूनिफॉर्म पहनने के लिए पाबंद करने की हिदायत दी है। पुलिस मुख्यालय ने सीधे-तौर पर संदेश दिया है कि पुलिस की नौकरी करनी है, तो फैशन से दूरी बनानी ही होगी।
यह यह आदेश जारीमहानिरीक्षक ( कानून-व्यवस्था ), जयपुर भरतलाल मीणा ने प्रदेश के सभी रेंज पुलिस महानिरीक्षकों, पुलिस अधीक्षकों एवं पुलिस ट्रेनिंग सेंटरों आदि को पत्र भेजा है। पत्र में निर्देशित किया गया है कि पुलिस मुख्यालय पर पांच दिसंबर, 22 को समन्वय बैठक हुई, जिसमें पुलिस महानिदेशक को बताया गया कि महकमे में महिला पुलिस कर्मचारी निर्धारित पैटर्न के प्रत्येक यूनिफार्म आइटम का उपयोग नहीं कर रही है। रंग-बिरंगे जूते पहनना, टोपी नहीं पहनना, केश सज्जा में काम आने वाले आइटम आदि का उपयोग कर रही हैं।
यह हैं नियमनियम के मुताबिक पुलिसकर्मियों के लिए ड्रेसकोड निर्धारित है। पैंट-शर्ट, नेम प्लेट, बैज, बेल्ट और जूते-मोजे एवं टोपी पहनना होता है। इनमें से एक चीज मौजूद न हो, तो वर्दी पूरी नहीं मानी जाती। ट्रेनिंग में भी पुलिस वालों को पूरी वर्दी का महत्व बताया जाता है। महिलाओं और पुरुष पुलिस कर्मचारियों के लिए एक-जैसा ड्रेस कोड है। केवल महिलाओं को बालों में लगाने के लिए काले रंग का रिबन या जूड़ा लगाने की अनुमति है, लेकिन अधिकतर महिला पुलिसकर्मी टोपी पहनती ही नहीं हैं। बालों में अलग-अलग कलर के रिबन व कलरफुल जूते उपयोग करती हैं। मुंह पर स्कार्फ बांधकर रखती हैं। यह अनुशासनहीनता के साथ-साथ वर्दी का भी अपमान है।


Share News

editor December 10, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

अनियंत्रित होकर पलटी लोक परिवहन बस, मासूम की मौत
बीकानेर
आंधी-बारिश से बिजली लाइन क्षतिग्रस्त, पांच घंटे अंधेरा
बीकानेर
एमबीए-एमसीए प्रवेश प्रक्रिया 23 जून से होगी शुरू
बीकानेर
नई सड़कों की खामियां बनीं जलभराव की बड़ी वजह
बीकानेर
जेट स्ट्रीम के असर से राजस्थान में मानसून की रफ्तार धीमी
राजस्थान
20 लाख की सोना चोरी का दो माह बाद भी सुराग नहीं
बीकानेर
जूनागढ़ किले में योगाभ्यास कर दिया स्वास्थ्य का संदेश
बीकानेर
टीईटी विवाद पर शिक्षकों का हल्ला बोल, केंद्र से राहत की मांग
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

अनियंत्रित होकर पलटी लोक परिवहन बस, मासूम की मौत

Published June 19, 2026
बीकानेर

आंधी-बारिश से बिजली लाइन क्षतिग्रस्त, पांच घंटे अंधेरा

Published June 19, 2026
बीकानेर

एमबीए-एमसीए प्रवेश प्रक्रिया 23 जून से होगी शुरू

Published June 19, 2026
बीकानेर

नई सड़कों की खामियां बनीं जलभराव की बड़ी वजह

Published June 19, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?