Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर से बड़ी खबर: दो सगी बहनों के साथ दो युवकों ने किया दुष्कर्म
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > बीकानेर से बड़ी खबर: दो सगी बहनों के साथ दो युवकों ने किया दुष्कर्म
crimeबीकानेर

बीकानेर से बड़ी खबर: दो सगी बहनों के साथ दो युवकों ने किया दुष्कर्म

editor
editor Published December 10, 2022
Last updated: 2022/12/10 at 11:11 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र में दो सगी बहनों के साथ बलात्कार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिवारवालों के मुताबिक, उन्हें घटना का पता आठ दिन पहले चला है। पीडि़ता के परिजनों ने दो युवकों पर बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
सीओ सदर शालिनी बजाज ने बताया कि नापासर थाना क्षेत्र निवासी दो सगी बहनों के साथ तेजरासर निवासी राजाराम उर्फ राजू पुत्र भगवानाराम जाट एवं जयचंद पुत्र मानाराम जाट पर बलात्कार का आरोप लगाया गया है। पीडि़ता के परिजनों ने बताया कि आरोपितों ने उनकी फोटो-वीडियो भी बना लिए और इस बारे में किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने एवं परिवार को जान से मारने की धमकी दी, जिससे बेटियां डर गईं। सोमवार को पीडि़त बालिकाओं का मेडिकल कराया गया।
छह महीने से कर रहा बलात्कार
परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपी राजाराम उसकी बड़ी बेटी के साथ पिछले छह माह से बलात्कार कर रहा था। उसने उसके वीडियो व फोटो बना लिए थे। इसलिए वह डरती रही। एक दिन आरोपी राजाराम ने छोटी बेटी की पहचान आरोपी जयचंद से करवाई। तब मौका पाकर आरोपी जयचंद ने छोटी बेटी के साथ बलात्कार किया और उसकी भी फोटो खींच ली व वीडियो बना लिया। उन्हीं की आड़ में ब्लैकमेल करते हुए पिछले दो महीने से वह बार-बार खोटा काम कर रहा था।
एक दिसंबर को पता चली घटना
परिवादी ने बताया कि एक दिसंबर की रात को उसका परिवार कहीं गया हुआ था। ढाणी में छोटी बेटी व वृद्ध माता-पिता और वह खुद था। आधी रात को उसकी आंख खुली, तो छोटी बेटी ढाणी में नहीं थी। उसकी तलाश की। काफी देर बाद मोनिका ढाणी में आई, तो उसने बताया कि आरोपी जयचंद उसे बुलाकर बलात्कार करता है। उसने बताया कि राजराम बड़ी बहन के साथ और जयचंद उसके साथ लंबे समय से बलात्कार कर रहे हैं।
गांव में नहीं बनी बात, तो पहुंचे थाने
परिवादी ने बताया कि आरोपी राजाराम व जयचंद की आपराधिक हरकतों के बारे में गांव में बात की। गांव के बड़े-बुजुर्गों ने थाने जाने से रोक दिया और कहा कि गांव व परिवार की बदनामी होगी। इसलिए पंचायत में ही मामला सुलझा लेंगे। आरोपियों को अपराध की सजा देंगे। पंचायत ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, इसलिए अब पुलिस थाने में आकर मामला दर्ज कराया है।


Share News

editor December 10, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बिना हस्ताक्षर चालान पेश करने पर थानाधिकारी तलब, कोर्ट सख्त
बीकानेर
तमिलनाडु में विजय की एंट्री से बदला खेल, बंगाल में BJP बढ़त
देश-दुनिया
बीकानेर दौरे पर आ सकते हैं सीएम भजनलाल शर्मा, तैयारियां तेज
बीकानेर
आज का राशिफल 04 मई 2026: जानिए सभी राशियों का हाल
राशिफल
चुनाव परिणामों की बड़ी तस्वीर: पांच राज्यों में बदलते रुझान
बीकानेर
बीकानेर के खारा में दाल मिल में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में बिजली आपूर्ति मजबूत, 37 टीमें तैनात; नीट में नहीं आई बाधा – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर पश्चिम विधायक की सीएम से मुलाकात, विकास कार्यों पर जोर – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बिना हस्ताक्षर चालान पेश करने पर थानाधिकारी तलब, कोर्ट सख्त

Published May 4, 2026
बीकानेर

बीकानेर दौरे पर आ सकते हैं सीएम भजनलाल शर्मा, तैयारियां तेज

Published May 4, 2026
बीकानेर

चुनाव परिणामों की बड़ी तस्वीर: पांच राज्यों में बदलते रुझान

Published May 4, 2026
बीकानेर

बीकानेर के खारा में दाल मिल में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान – Bikaner News

Published May 3, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?