Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बजरी से भरे ट्रेलर में लगी आग, बड़ा हादसा टला
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > बजरी से भरे ट्रेलर में लगी आग, बड़ा हादसा टला
crimeबीकानेर

बजरी से भरे ट्रेलर में लगी आग, बड़ा हादसा टला

editor
editor Published December 9, 2022
Last updated: 2022/12/09 at 11:20 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर । बीकानेर-जयपुर नेशनल हाइवे पर बजरी से भरे ट्रेलर में अचानक आग लग गई। हालांकि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है लेकिन आग से ट्रेलर के आगे का हिस्सा काफी जल गया। चालक ने बुद्धिमानी दिखाते हुए ट्रेलर के पीछे के हिस्से को अलग कर दिया।
शुक्रवार सुबह बजरी से भरा एक ट्रेलर श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर की ओर जा रहा था। इसी दौरान शेरुणा गांव के पास इस ट्रेलर से धुआं निकलता दिखाई दिया। किसी राहगीर ने ट्रेलर चालक को चेताया तो उसने किनारे रोक लिया। आग बढऩे की आशंका को देखते हुए उसने ट्रेलर के पीछे के हिस्से को अलग कर दिया। आग ट्रेलर में लगे टायर से लगी थी। इस आग ने धीरे धीरे ट्रेलर को अपनी चपेट में ले लिया।
ट्रेलर को काफी नुकसान हुआ है। हाइवे पर दोनों तरफ से आ रही गाडिय़ों को एक बार रोक दिया गया। जिससे दोनों तरफ जाम लग गया। बाद में शेरुणा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने बाद में रास्ता खुलवाया। आग बुझाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, बजरी सडक़ पर फैल गयी। गनीमत रही कि ट्रेलर पूरा चपेट में नहीं आया, इससे पहले राहगीरों ने ड्राइवर को चेतावनी दे दी। जिससे ड्राइवर व खलासी को नुकसान नहीं हुआ। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।

Share News

editor December 9, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

अनियंत्रित होकर पलटी लोक परिवहन बस, मासूम की मौत
बीकानेर
आंधी-बारिश से बिजली लाइन क्षतिग्रस्त, पांच घंटे अंधेरा
बीकानेर
एमबीए-एमसीए प्रवेश प्रक्रिया 23 जून से होगी शुरू
बीकानेर
नई सड़कों की खामियां बनीं जलभराव की बड़ी वजह
बीकानेर
जेट स्ट्रीम के असर से राजस्थान में मानसून की रफ्तार धीमी
राजस्थान
20 लाख की सोना चोरी का दो माह बाद भी सुराग नहीं
बीकानेर
जूनागढ़ किले में योगाभ्यास कर दिया स्वास्थ्य का संदेश
बीकानेर
टीईटी विवाद पर शिक्षकों का हल्ला बोल, केंद्र से राहत की मांग
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

अनियंत्रित होकर पलटी लोक परिवहन बस, मासूम की मौत

Published June 19, 2026
बीकानेर

आंधी-बारिश से बिजली लाइन क्षतिग्रस्त, पांच घंटे अंधेरा

Published June 19, 2026
बीकानेर

एमबीए-एमसीए प्रवेश प्रक्रिया 23 जून से होगी शुरू

Published June 19, 2026
बीकानेर

नई सड़कों की खामियां बनीं जलभराव की बड़ी वजह

Published June 19, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?