Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: रिश्तेदार की डीपी लगाकर शहीद की पत्नी से ठग लिये रुपए
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > रिश्तेदार की डीपी लगाकर शहीद की पत्नी से ठग लिये रुपए
crimeबीकानेर

रिश्तेदार की डीपी लगाकर शहीद की पत्नी से ठग लिये रुपए

editor
editor Published December 2, 2022
Last updated: 2022/12/02 at 11:42 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। राजस्थान पुलिस साइबर क्राइम की घटनाओं पर लगाम को लेकर चाहें जितने दावे करे, लेकिन जमीनी हकीकत इसके ठीक उलट है। ताजा मामला नोखा कस्बे का सामने आया है, जहां एक साइबर फ्रॉड ने शहीद जगदीश बिश्नोई की वीरांगना पत्नी रचना बिश्नोई की वॉट्सऐप डीपी का इस्तेमाल करके फर्जी नंबर से उसके रिश्तेदारों से ठगी कर रहे थे। मामले का संज्ञान लेकर पुलिस साइबर सेल को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।
शहीद जगदीश के बड़े भाई रामनिवास बिश्नोई ने बताया कि ठगी और आई टी ऐक्ट के तहत ठगी की जानकारी बीकानेर पुलिस के अधिकारियों को दी है व 1930 नंबर पर शिकायत दर्ज करवाई है। रामनिवास ने बताया कि उनके रिश्तेदारों से ठगों ने 13 हजार रुपए की ठगी की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
आम आदमियों को भी बना रहे थे अपना शिकार
जानकारी के मुताबिक साइबर अपराधी फर्जी नंबर पर नोखागांव के मूलसिंह की डीपी की फोटो लगाकर उनके रिश्तेदारों और आम लोगों को ठगने का प्रयास कर रहे थे, मामला मूलसिंह की जानकारी में आने के बाद उन्होंने सोशल नेटवर्क पर ठग का फेक नंबर जारी कर लोगों से अपील करते हुए सावधान, सतर्क रहने को कहा। मूलसिंह ने सोशल नेटवर्क पर नंबर व स्क्रीनशॉल जारी कर लोगों से किसी प्रकार की अपनी कोई डिटेल या जानकारी न देने की अपील की। मूलसिंह ने बताया कि इस दौरान उनके मोबाईल की कॉन्टेक्ट लिस्ट भी मोबाईल की हट गई व मोबाईल ने काम करना भी बंद कर दिया व सिर्फ इनकमिंग कॉल ही जारी थे।
साइबर क्राइम से बचाव ही उपाय है पिछले कुछ समय में ऑनलाइन फ्रॉड का ग्राफ तेजी से बढ़ा है, जिसमें खासे पढ़े-लिखे लोग भी ठगे जा रहे हैं। साइबर अपराधों में सोशल मीडिया को अक्सर माध्यम बनाया जाता है। ऐसे में शिक्षित कर साइबर अपराध से स्वयं को बचाने तथा अपने दोस्तों व रिश्तेदारों को भी इसकी जानकारी देकर फ्रॉड से उन्हें बचाने के लिए मुख्य बातों को ध्यान में रखा जाए। अपना बैंक एकाउंट नंबर, पासवर्ड आदि किसी को न बताएं। अपने इंटरनेट बैंकिंग और बैंकिग ट्रांजिक्शन का इस्तेमाल कभी भी सार्वजनिक स्थान जैसे कि साइबर कैफे, पार्क, सार्वजनिक मीटिंग और किसी भीड़-भाड़ वाले स्थान पर न करें। अपना एटीएम का पिन कोड लिख कर नहीं रखें और न हीं किसी को ओटीपी बताएं। फर्जी कॉल से बचें। किसी प्रकार के प्रलोभन वाले कॉल से बचे एवं बिना जांच-परख के किसी को भी अपने बैंक खाता से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी न बताएं।


Share News

editor December 2, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

20 लाख की सोना चोरी का दो माह बाद भी सुराग नहीं
बीकानेर
जूनागढ़ किले में योगाभ्यास कर दिया स्वास्थ्य का संदेश
बीकानेर
टीईटी विवाद पर शिक्षकों का हल्ला बोल, केंद्र से राहत की मांग
बीकानेर
लक्ष्मीनाथ मंदिर मेले की तैयारियों में जुटी विकास समिति
बीकानेर
हाईटेंशन लाइन पर करंट लगने से युवक की मौत
बीकानेर
बीकानेर में 2026 के लिए दो स्थानीय अवकाश घोषित
बीकानेर
युवा सम्बल योजना के लिए नया EEMS 2.0 पोर्टल शुरू
बीकानेर
किसान की ढाणी से 35 लाख नकद चोरी, हड़कंप
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

20 लाख की सोना चोरी का दो माह बाद भी सुराग नहीं

Published June 18, 2026
बीकानेर

जूनागढ़ किले में योगाभ्यास कर दिया स्वास्थ्य का संदेश

Published June 18, 2026
बीकानेर

टीईटी विवाद पर शिक्षकों का हल्ला बोल, केंद्र से राहत की मांग

Published June 18, 2026
बीकानेर

लक्ष्मीनाथ मंदिर मेले की तैयारियों में जुटी विकास समिति

Published June 18, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?