Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: क्रिकेट सट्टेबाजों पर आईटी की  विभाग की सबसे बड़ी कार्रवाई, 100 करोड़ से ज्यादा की काली कमाई का खुलासा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > क्रिकेट सट्टेबाजों पर आईटी की  विभाग की सबसे बड़ी कार्रवाई, 100 करोड़ से ज्यादा की काली कमाई का खुलासा
जयपुरबीकानेरराजस्थान

क्रिकेट सट्टेबाजों पर आईटी की  विभाग की सबसे बड़ी कार्रवाई, 100 करोड़ से ज्यादा की काली कमाई का खुलासा

editor
editor Published November 7, 2022
Last updated: 2022/11/07 at 4:36 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर/बीकानेर।  राजस्थान में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट  ने क्रिकेट सट्टेबाजों  के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए उनकी करोड़ों रुपये अघोषित संपति का खुलासा किया है. आईटी विभाग ने यह कार्रवाई बीकानेर और जोधपुर में की है. आयकर विभाग ने क्रिकेट सट्टेबाजी से जुड़े कई ग्रुपों पर छापामार कार्रवाई कर उनमें खलबली मचा दी. इस कार्रवाई में बड़े पैमाने पर काली कमाई का खुलासा हुआ है. आयकर विभाग की पांच दिन की कार्रवाई में क्रिकेट सट्टेबाजी से जुड़े ग्रुपों से सौ करोड़ रुपये से ज्यादा की अघोषित संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए गए हैं.
आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबकि क्रिकेट सट्टेबाजी में शामिल बीकानेर के सुखदेव चायल ग्रुप, नोखा के झंवर ग्रुप और राठी ग्रुप ने अपनी तरफ से आयकर विभाग के सामने 70 करोड़ रुपये की अघोषित आय स्वीकार कर ली है. छापे की इस कार्रवाई में आयकर विभाग को 15 से ज्यादा अघोषित लॉकर्स मिले हैं. इनमें कई अहम दस्तावेजों के साथ नकदी और ज्वेलरी बाहर निकलने की उम्मीद है. बीकानेर, नोखा और जोधपुर में की गई इस कार्रवाई में सवा करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गई है.
2.5 करोड़ रुपये की बेशकीमती ज्वेलरी भी जब्त की जा चुकी है
आयकर विभाग की ओर से इस कार्रवाई में 2.5 करोड़ रुपये की बेशकीमती ज्वेलरी भी जब्त की जा चुकी है. आयकर विभाग को छापों में अलग-अलग ठिकानों से बड़े पैमाने पर प्रॉपर्टी में निवेश संबंधी दस्तावेज भी मिले हैं. आयकर विभाग की टीमों की छापे की कार्रवाई के दौरान की गई जांच में सामने आया है कि इन ग्रुपों ने कोलकाता में कई बेनामी कंपनियां बना रखी है. इन फर्जी कंपनियों में डमी डायरेक्टर बनाकर बड़े स्तर पर निवेश करने की तैयारी की जा रही थी.
मोटे ब्याज पर देने उधार देने का कारोबार भी किया जाता है
वहीं ग्रुप के लोगों की ओर से क्रिकेट सट्टेबाजी से की गई काली कमाई को मोटे ब्याज पर देने का कारोबार भी किया जाता रहा है. हुंडी के इस कारोबार में भारी भरकम ब्याज वसूलने के दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं. सूत्रों के अनुसार ब्लैक मनी को व्हाइट मनी में बदने के लिए इस गिरोह के साथ कई दूसरे लोगों से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं. आयकर विभाग इन लोगों को नोटिस देकर पूछताछ के लिए तलब कर सकता है.
250 से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे
आयकर विभाग की इस कार्रवाई में करीब 250 से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे. सभी अधिकारी और कर्मचारी 40 ठिकानों पर की गई कार्रवाई को अंजाम देकर वापस लौट आए हैं. आयकर विभाग की ओर से जब्त किए गए दस्तावेजों, कम्प्यूटर, लेपटॉप और हार्ड डिस्क जैसे सभी उपकरणों की आईटी विशेषज्ञों से जांच करवाएगा. आयकर विभाग की जांच में अघोषित आय का आंकड़ा और बढ़ सकता है.

Share News

editor November 7, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

कोटगेट क्षेत्र की डिस्पेंसरी में विवाद, पुलिस मौके पर पहुंची
बीकानेर
जेएनवीसी थाना क्षेत्र में लूट और मारपीट का मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर जिले में धूलभरी आंधी से दिन में छाया अंधेरा
बीकानेर
बीकानेर समेत कई जिलों में बारिश-ओलों का अलर्ट जारी
बीकानेर
पीबीएम नेत्र चिकित्सालय को 2200 काले चश्मों का सहयोग
बीकानेर
पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टर से मारपीट, सेवाएं प्रभावित
बीकानेर
बीकानेर रूट पर कई ट्रेनें प्रभावित, यात्रा से पहले जांचें
बीकानेर
एआई से अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर युवती को किया ब्लैकमेल
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

कोटगेट क्षेत्र की डिस्पेंसरी में विवाद, पुलिस मौके पर पहुंची

Published May 30, 2026
बीकानेर

जेएनवीसी थाना क्षेत्र में लूट और मारपीट का मामला दर्ज

Published May 30, 2026
बीकानेर

बीकानेर जिले में धूलभरी आंधी से दिन में छाया अंधेरा

Published May 30, 2026
बीकानेर

बीकानेर समेत कई जिलों में बारिश-ओलों का अलर्ट जारी

Published May 30, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?