Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सोमवार का राशिफल: कर्क राशि के लोगों को उत्साह से लाभ मिल सकता है, कन्या राशि के लोगों की भागदौड़ बढ़ सकती है
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राशिफल > सोमवार का राशिफल: कर्क राशि के लोगों को उत्साह से लाभ मिल सकता है, कन्या राशि के लोगों की भागदौड़ बढ़ सकती है
राशिफल

सोमवार का राशिफल: कर्क राशि के लोगों को उत्साह से लाभ मिल सकता है, कन्या राशि के लोगों की भागदौड़ बढ़ सकती है

editor
editor Published October 31, 2022
Last updated: 2022/10/31 at 10:24 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

मेष: काम संबंधी खुश खबर मिल सकती है, लेकिन चिंता बनी रहेगी और उसे दूर करने का मार्ग भी नजर आएगा। तनाव किसी व्यक्ति के साथ बांटने की वजह से गलतियों का एहसास होगा। परिवार के लोगों के लिए प्रेम और आदर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है।वृषभ : लोगों के साथ मेल-मिलाप बढ़ता हुआ नजर आ रहा है, इस कारण अकेलेपन की भावना दूर होने लगेगी। मित्रों के साथ बिताए हुए वक्त की वजह से खुद में बदलाव आएगा। दूसरों की मदद करने की इच्छा बढ़ सकती है, इस कारण आप सामाजिक कार्य का हिस्सा बनने की कोशिश करेंगे।

मिथुन : अभी अधिक इंतजार न करते हुए काम करने पर जोर देने की कोशिश करें। जिन बातों में आपको सकारात्मकता नजर आ रही है, उनके लिए प्रयत्न बढ़ाएं। डर वक्त के साथ दूर होगा। खुद पर विश्वास बनाए रखें।

कर्क : अपेक्षा के अनुसार लव लाइफ में बदलाव आएंगे। उत्साह की वजह से जीवन के हर एक काम को बेहतर बनाने की कोशिश करें। जो नाराजगी है, वह दूर होगी।

सिंह : दुविधाएं दूर करने के लिए परिस्थिति पर ठीक से ध्यान देने की कोशिश करें। जरूरी बातें नजरअंदाज न हों, इस बात का ध्यान रखने की आवश्यकता है। अभी के समय में भावनाओं को महत्व देकर आपके द्वारा निर्णय लिए जा सकते हैं।

- Advertisement -

कन्या : बढ़ती भागदौड़ को नियंत्रित रखने की कोशिश करें। जिन जिम्मेदारियों को आप नहीं निभा सकते हैं, उनके बारे में स्पष्ट बातचीत करें। परिवार के लोगों की जरूरत पडऩे पर मदद मांगें। हर एक काम को खुद ही करने की जिद तनाव बढ़ा सकती है।

तुला : चिंता दूर करने के लिए मेडिटेशन करें। हर एक सवाल का जवाब तुरंत प्राप्त करना आपके लिए अभी संभव नहीं है, इसलिए संयम बनाए रखें। समस्याओं को दूर करने के लिए प्रयत्न जारी रखें।

वृश्चिक : अपनी क्षमता को ठीक से समझकर आत्मविश्वास बनाए रखें। लोगों की आलोचना के कारण आपके विचार नकारात्मक हो सकते हैं। अपने सपनों को साकार करने से अधिक अन्य लोगों को खुश करने की बेकार कोशिश में आपकी दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

धनु : एक ही बात पर ध्यान देते हुए काम करने की कोशिश करें। अभी आप दुखी महसूस करेंगे, लेकिन नकारात्मकता दूर करने की इच्छा बढ़ती हुई नजर आएगी। इस कारण आपके द्वारा प्रयत्न भी उसी दिशा में किए जाएंगे।

मकर : निर्णय में आए बदलाव के कारण परिस्थिति के साथ समझौता करना मुश्किल हो सकता है। कुछ काम अभी रुक सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत बनाने के लिए खुद को तैयार करके अपने लक्ष्य की ओर बढ़ें।

कुंभ : कठिनाइयों का सामना करने के बाद ही हल प्राप्त होंगे। जीवन से जुड़ी हर एक बात के बारे में जागरूक रहना आवश्यक है। बड़ा निवेश करने से पहले सोच-समझकर करें, किसी का मार्गदर्शन जरूर लें। बड़ी खरीदारी करना अभी संभव नहीं है, इस बात के कारण दुख हो सकता है।

मीन : परिस्थिति सकारात्मक होने के बाद भी आप गलत बातों पर ध्यान दे रहे हैं। परिवार के निर्णय को स्वीकार करके आगे बढऩे की कोशिश करें। प्रॉपर्टी से संबंधित अटके काम आगे बढऩे लगेंगे, इस कारण फायदा हो सकता है।


Share News

editor October 31, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सीईएससी राजस्थान ने स्थानीय इंजीनियरिंग छात्रों को दिया रोजगार
बीकानेर
फायरिंग केस में गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता गिरफ्तार
बीकानेर
शनिवार को बीकानेर के कई इलाकों में बिजली कटौती रहेगी
बीकानेर
प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज में मुफ्त यात्रा हेतु पोर्टल शुरू
राजस्थान
बीकानेर रेलखंड पर ब्लॉक, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
बीकानेर
बीकानेर में नाबालिग से गैंगरेप, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में महिला एईएन से मारपीट, पति पर केस दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में पानी-बिजली संकट पर कांग्रेस का मटका फोड़ प्रदर्शन
बीकानेर

You Might Also Like

राशिफल

आर्द्र नक्षत्र में शुक्र प्रवेश, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Published May 21, 2026
राशिफल

शनि जयंती पर करें ये उपाय, मिलेगा शनि दोष से छुटकारा

Published May 16, 2026
राशिफल

अक्टूबर तक इन राशियों पर शनि का असर, बढ़ेंगी परेशानियां

Published May 12, 2026
राशिफल

शनि जयंती 2026 पर बनेगा केदार योग, 4 राशियों को लाभ

Published May 8, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?