Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सोमवार का राशिफल: आज इन राशियों के होगा धन लाभ
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राशिफल > सोमवार का राशिफल: आज इन राशियों के होगा धन लाभ
राशिफल

सोमवार का राशिफल: आज इन राशियों के होगा धन लाभ

editor
editor Published October 24, 2022
Last updated: 2022/10/24 at 8:47 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

सोमवार, 24 अक्टूबर को मेष राशि के लोग अपनी अपेक्षाओं पर ध्यान दें, ज्यादा मेहनत करेंगे तो सफलता मिल सकती है। मिथुन राशि के लोगों की बेचैनी दूर हो सकती है। तुला राशि के लोगों को जिम्मेदारियां ठीक से निभानी होंगी।

 

मेष : सकारात्मक बदलाव होने से कठिन बातों पर ध्यान दिया जाएगा। खुद की अपेक्षाओं को पूरा करने की कोशिशें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं, आप ज्यादा मेहनत करेंगे। जीवन में डिसिप्लिन बनाए रखना होगा। निराशा का असर काम पर न होने दें।

वृषभ : नकारात्मक विचारों की वजह से समझौता करना पड़ सकता है, लेकिन ये किसी समस्या की शुरुआत जैसा है। अन्य लोगों की बातों को स्वीकार करते समय अपनी अपेक्षाओं को ध्यान में रखें।

- Advertisement -

मिथुन : बेचैनी दूर करने का मार्ग भी आप के पास है। वर्तमान से जुड़ी बातों पर ध्यान देकर भविष्य सुधारने की कोशिश करें। किसी व्यक्ति के लिए बदल रहे विचारों को ठीक से समझें। जब तक आपका संकल्प पक्का नहीं होता, तब तक काम की शुरुआत न करें। आपके जीवन को योग्य और नई दिशा प्राप्त होती हुई नजर आ रही है।

कर्क : आर्थिक स्थिति सुधरती हुई नजर आ रही है, इस कारण निजी भविष्य में सपने साकार होंगे। नकारात्मकता दूर करने के लिए विचारों में बदलाव सही साबित होगा।

सिंह : लोगों की अपेक्षाओं का बोझ खुद पर बना रहे हैं। निर्णय लेने के लिए आप स्वतंत्र हैं, इस बात को ध्यान में रखकर काम की शुरुआत करें। किसी भी निर्णय से संबंधित परिणामों की जिम्मेदारी आपको उठानी होगी। आपके आसपास के लोग और ऊर्जा बदलती हुई नजर आ रही है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

कन्या :यात्रा से संबंधित बनाई गई योजना सफल होगी। जिस व्यक्ति के साथ बातचीत बंद हुई है, वह शुरू हो सकती है। पुराने गिले-शिकवे मिटाना आवश्यक है, तभी मानसिक स्थिति में सुधार नजर आएगा। किसी भी व्यक्ति के साथ बातचीत करते समय शांति भंग न हो, इस बात का ध्यान रखना होगा।

तुला : परिवार से संबंधित जिम्मेदारियां और व्यक्तिगत बातें सुधारने की कोशिश सफलता देगी। भावनात्मक रूप से होने वाली तकलीफ दूर करने का मार्ग प्राप्त होगा। जिन रिश्तों के कारण निजी जीवन में तनाव बन रहा है, वह दूर होने लगेगा। लोगों की बातों का प्रभाव अपने जीवन पर न हो, इस बात का ध्यान रखें।

वृश्चिक : किसी भी काम से संबंधित जिम्मेदारी निभाते समय काम से जुड़े हुए लोगों की नीयत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कुछ लोगों के द्वारा आपको पीछे खींचने की कोशिश किए जा सकती है, लेकिन आपका नुकसान नहीं होगा। बेकार के विवादों से बचें।

धनु: समस्याओं को दूर करने का हर एक स्रोत प्राप्त होने के बाद भी इसका ठीक से इस्तेमाल न करना आपके लिए नुकसान का कारण बन सकता है। हर एक बात में नकारात्मकता ढूंढने की आदत को बदलने की कोशिश करें।

मकर : परिवार के लोगों के साथ विवाद दूर करने के लिए तालमेल बनाए रखें। व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी बातों में कठिनाइयां महसूस हो रही हैं, उन्हें दूर करने के लिए  प्रयत्न करें। परिस्थिति के अनुसार अपनी स्थिति में बदलाव करें।

कुंभ : व्यक्तिगत जीवन में हर एक बात महत्वपूर्ण रहेगी, इसलिए हर काम पर ध्यान देना होगा। सेहत और आर्थिक पक्ष मजबूत बनाए रखने पर ध्यान दें, इन्हीं दो बातों के जरिए अन्य पहलुओं को सुधारा जा सकता है।

मीन : जिन बातों में स्पष्टता महसूस नहीं हो रही है, उन्हें समझने के लिए किसी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। अभी के समय में अपने संकल्प को बरकरार रखना  आपके लिए अत्यंत आवश्यक है। अपने स्वभाव में सकारात्मक बदलाव करने के लिए पुरानी आदतों को धीरे-धीरे छोडक़र डिसिप्लिन बढ़ाने की कोशिश करें। जरूरत पडऩे पर लोगों की मदद अवश्य प्राप्त होगी। खुद को अकेला न समझें।


Share News

editor October 24, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

शिवबाड़ी कार आगजनी मामले में चार आरोपी राउंडअप, सोशल मीडिया वीडियो से खुलासा
बीकानेर
बीकानेर रोजगार मेले में 307 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
बीकानेर
ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बीकानेर की मेडिकल दुकानें बंद
बीकानेर
पब्लिक पार्क गेट के खतरनाक गड्ढे भरे, बीडीए ने शुरू किया सुधार कार्य
बीकानेर
बीकानेर में कल तीन घंटे बिजली बंद रहेगी, रखरखाव कार्य जारी
बीकानेर
अंबेडकर कॉलोनी में घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़, मामला दर्ज
बीकानेर
शादी के 13 दिन बाद दुल्हन जेवरात लेकर फरार
बीकानेर
उधार के पैसे मांगने पर भाई-भतीजों ने की मारपीट
बीकानेर

You Might Also Like

राशिफल

आर्द्र नक्षत्र में शुक्र प्रवेश, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Published May 21, 2026
राशिफल

शनि जयंती पर करें ये उपाय, मिलेगा शनि दोष से छुटकारा

Published May 16, 2026
राशिफल

अक्टूबर तक इन राशियों पर शनि का असर, बढ़ेंगी परेशानियां

Published May 12, 2026
राशिफल

शनि जयंती 2026 पर बनेगा केदार योग, 4 राशियों को लाभ

Published May 8, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?