Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: आज का राशिफल: इन राशियों के लिए आज दिन शुभ रहेगा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राशिफल > आज का राशिफल: इन राशियों के लिए आज दिन शुभ रहेगा
राशिफल

आज का राशिफल: इन राशियों के लिए आज दिन शुभ रहेगा

editor
editor Published October 18, 2022
Last updated: 2022/10/18 at 8:50 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

मंगलवार, मेष राशि के लोग व्यर्थ कामों के लिए समय बर्बाद करने से बचें। वृष राशि के लोगों के व्यक्तिगत जीवन में बदलाव आ सकते हैं। कन्या राशि के लोगों को निराशा से बचना होगा।

 

मेष : व्यर्थ कामों से ज्यादा आर्थिक स्थिति पर ध्यान देने की जरूरत है। अपना आर्थिक पक्ष मजबूत बनाने के लिए उठाए गए कदम सही हैं या गलत, इसका ठीक से अवलोकन करें। जितना ध्यान आप कमाई बढ़ाने पर दे रहे हैं, उतना ही ध्यान निवेश पर भी देने की जरूरत है। बड़ी खरीदारी के बारे में अभी से विचार करके प्रयत्न शुरू करें।

वृषभ : परिवार के लोगों की वजह से व्यक्तिगत जीवन में बदलाव नजर आएगा। महत्वपूर्ण दस्तावेज संबंधित काम को आगे बढ़ा पाना संभव हो सकता है। सरकारी काम से जुड़े लोगों को हर काम पर ठीक से ध्यान देने की आवश्यकता होगी। कायदे से संबंधित तकलीफ उत्पन्न होने की संभावना बन रही है।

- Advertisement -

मिथुन  : पुरानी बातों के बारे में सोच-विचार करके निराशा हो सकती है। जो अवसर खो चुका है, उस बारे में विचार न करते हुए भविष्य संबंधी बातों पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। बेचैनी दूर करने की क्षमता आप में है। सीमित विचारों से बाहर निकलने की कोशिश करें।

कर्क : काम का बोझ बढ़ सकता है, बेकार की बातों से खुद को दूर रखने की कोशिश करें। चुनिंदा लोगों का साथ आपके लिए महत्वपूर्ण है। अभी के समय में केवल लक्ष्य पर ध्यान रखें। जीवन में भागदौड़ बढ़ती हुई नजर आ रही है, लेकिन आप अपने जीवन को योग्य दिशा में ले जा रहे हैं, इसलिए मेहनत करते रहें।

सिंह : यात्रा से संबंधित निर्णय आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। परिवार के लोगों को थोड़ा वक्त देने की कोशिश करें। काम के अलावा जीवन से संबंधित अन्य बातों पर ध्यान देना आपके लिए आवश्यक होगा। अपने कर्तव्य और जिम्मेदारियों को निभाते समय भावनात्मक बातों को नजरअंदाज न करें।

कन्या :अपने विचारों को अन्य लोगों के सामने प्रकट न करने से थोड़ी निराशा हो सकती है। अभी आप खुद की समस्याओं का हल ढूंढने की कोशिश करते रहेंगे। पैसों से संबंधित निवेश बड़ी मात्रा में होता हुआ नजर आ रहा है। अपने जीवन को सुधारने के लिए की गई हर एक कोशिश आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।

तुला :आर्थिक पक्ष के साथ ही जीवन की अन्य बातों पर भी ध्यान देना होगा। जब तक लोगों के साथ मानसिक रूप से नहीं जुड़ेंगे, तब तक रिलेशनशिप संबंधी समस्या को समझना मुश्किल लगेगा। परिवार के लोगों की जरूरतों को समझने के लिए उन्हें वक्त देने की आवश्यकता होगी।

वृश्चिक : भावनात्मक रूप से होने वाली तकलीफ और जिन बातों पर आपका नियंत्रण नहीं है, इन दोनों के बारे में विचार करके आप खुद को कमजोर बना रहे हैं। लोगों की कटु बातों को भूलकर अपने कर्तव्य पूरे करने की कोशिश करें। हर एक व्यक्ति को अपनी परिस्थिति के बारे में समझाने से वक्त बर्बाद हो सकता है।

धनु : अचानक से मिले अवसर के कारण जीवन को नई दिशा प्राप्त हो सकती है। अपने काम पर ध्यान बनाए रखना होगा। बेकार की बातों से दूर रहें। परिवार के लोगों के द्वारा मिल रहे साथ का ठीक से उपयोग करके खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करनी होगी।

मकर :परिस्थिति आपके पक्ष में होने के बाद भी केवल आलस की वजह से अवसर खोने की संभावना बन रही है। मित्रों के साथ वक्त बिताएं, लेकिन अपना कीमती वक्त जाया न हो, इस बात का ध्यान रखने की आवश्यकता है। हर एक काम पर ध्यान देना आपके लिए जरूरी है।

कुंभ : महत्वपूर्ण, दस्तावेज और कीमती वस्तुओं को ठीक से संभालकर रखने की आवश्यकता होगी। यात्रा करते समय अपनी सेहत का ध्यान रखें। काम की शुरुआत पूरे उत्साह और सकारात्मक तरीके से करने की कोशिश करें।

मीन : अपने निर्णय के परिणामों का विचार न करते हुए आगे बढऩा आपके लिए अत्यंत तकलीफदायक साबित होगा। जिस निर्णय को आप अमल में लाना चाहते हैं, उससे संबंधित हर एक जिम्मेदारी लेने की आवश्यकता है। आपके द्वारा किए गए बदलाव के कारण लोगों का साथ तुरंत प्राप्त नहीं होगा।


Share News

editor October 18, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सीईएससी राजस्थान ने स्थानीय इंजीनियरिंग छात्रों को दिया रोजगार
बीकानेर
फायरिंग केस में गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता गिरफ्तार
बीकानेर
शनिवार को बीकानेर के कई इलाकों में बिजली कटौती रहेगी
बीकानेर
प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज में मुफ्त यात्रा हेतु पोर्टल शुरू
राजस्थान
बीकानेर रेलखंड पर ब्लॉक, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
बीकानेर
बीकानेर में नाबालिग से गैंगरेप, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में महिला एईएन से मारपीट, पति पर केस दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में पानी-बिजली संकट पर कांग्रेस का मटका फोड़ प्रदर्शन
बीकानेर

You Might Also Like

राशिफल

आर्द्र नक्षत्र में शुक्र प्रवेश, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Published May 21, 2026
राशिफल

शनि जयंती पर करें ये उपाय, मिलेगा शनि दोष से छुटकारा

Published May 16, 2026
राशिफल

अक्टूबर तक इन राशियों पर शनि का असर, बढ़ेंगी परेशानियां

Published May 12, 2026
राशिफल

शनि जयंती 2026 पर बनेगा केदार योग, 4 राशियों को लाभ

Published May 8, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?