Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: जवान ने 50 रुपए के स्टाम्प पर सुसाइड नोट लिखकर मौत को लगा लिया गले,पत्नी पर लगाये गंभीर आरोप
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > जवान ने 50 रुपए के स्टाम्प पर सुसाइड नोट लिखकर मौत को लगा लिया गले,पत्नी पर लगाये गंभीर आरोप
crimeराजस्थान

जवान ने 50 रुपए के स्टाम्प पर सुसाइड नोट लिखकर मौत को लगा लिया गले,पत्नी पर लगाये गंभीर आरोप

editor
editor Published October 4, 2022
Last updated: 2022/10/04 at 6:19 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

सिरोही। एयरफोर्स में जम्मू में तैनात एक जवान सुसाइड के लिए एक दिन की छुट्‌टी लेकर घर आया और फंदे से झूल गया। मौत से पहले उसने 50 रुपए के स्टाम्प पर सुसाइड नोट लिखा। इसमें लिखा की एयरफोर्स की नौकरी सम्मान की नौकरी है, लेकिन वह सुसाइड जैसा कायरता पूर्ण कार्य कर रहा है। इसलिए उसके अधिकारियों को यह बताया जाए कि उसे सांप ने डंस लिया है न की सुसाइड की है। मामला सिरोही के कालंद्री कस्बे का है। कालंद्री थानाधिकारी गनी मोहम्मद ने बताया कि कस्बे की बैजनाथ कॉलोनी निवासी नायक निर्मल कुमार (30) पुत्र वीसाराम मेघवाल ने 2011 में एयरफोर्स जॉइन की थी। वर्तमान में वह जम्मू में तैनात था। वह लीव लेकर 2 अक्टूबर को घर आया था। उसने सोमवार सुबह करीब 11 बजे कमरे में फंदा लगा लिया। जब उसकी मां कमरे में पहुंची तो वह फंदे पर लटका नजर आया। मां के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग आए और उन्होंने निर्मल कुमार को फंदे से नीचे उतार कर कालंद्री अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल से सूचना मिलने पर कालंद्री थानाधिकारी गनी मोहम्मद अस्पताल पहुंचे तथा उन्होंने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों ने बताया कि निर्मल के भाई के अहमदाबाद से आने के बाद देर रात करीब 11 बजे रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने इस मामले की सूचना जम्मू एयरफोर्स के अधिकारियों को दी। पुलिस ने मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। जवान की अंतिम इच्छा के अनुसार उसे पचरंगी साफा पहनाया गया। माउंट आबू एयरफोर्स के अधिकारी अनिल कुमार टीम के साथ निर्मल कुमार के घर पहुंचे तथा राजकीय सम्मान के साथ उसकी शवयात्रा निकाली गई। श्मशान में सलामी दी गई इसके बाद परिजनों ने मुखाग्नि दी।
50 रुपए के स्टांप पर लिखा सुसाइड नोट
निर्मल कुमार ने 50 रुपए के स्टांप पेपर पर सुसाइड नोट लिखा। उसने लिखा कि एयरफोर्स की सम्मान की नौकरी होती है, जिससे वह बहुत खुश है फिर भी वह कायरता पूर्ण कार्य कर रहा है। वह सुसाइड करने के लिए ही 1 दिन की छुट्टी लेकर घर आया है। सुसाइड नोट में उसने लिखा कि उसके अधिकारियों को यह बताया जाए कि उसे सांप ने डंस लिया है न कि मैंने सुसाइड की है। सुसाइड नोट में लिखा कि मेरे ससुराल से किसी को भी मत बुलाना। मेरे खाते में काफी पैसा है, जब भी जरूरत पड़े निकाल लेना। सुसाइड नोट के साथ ही एक डायरी भी मिली है, जिसमें उसने अपनी दैनिक दिनचर्या लिखी हुई है।
रिपोर्ट में पत्नी पर लगाए आरोप
निर्मल कुमार के दादा मोती लाल रेवदर विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 1967 में सोशलिस्ट वर्कर्स पार्टी से विधायक रह चुके हैं। इस मामले में मृतक के बड़े भाई सतपाल पुत्र वीसाराम मेघवाल ने कालंद्री थाने में मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में उसकी पत्नी के ऊपर आरोप लगाए गए हैं। रिपोर्ट में बताया कि निर्मल की पत्नी और ससुराल वाले उसे मानसिक रूप से प्रताडि़त करते थे। इसके चलते उसने सुसाइड की है। निर्मल कुमार की शादी वर्ष 2019 में शिवगंज निवासी हेमलता के साथ हुई थी। हेमलता निर्मल कुमार के साथ जम्मू में रहती थी। एक महीने पहले निर्मल कुमार पत्नी हेमलता को उसके मायके शिवगंज छोड़ गया था। उनके अभी कोई बच्चा नहीं हुआ है।


Share News

editor October 4, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

एमआरजी चेस चैंपियनशिप 2026 का भव्य समापन, 61 हजार की पुरस्कार राशि वितरित
बीकानेर
सूने मकान को बनाया निशाना, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर
बीकानेर
रोजगार की मांग पर धरना, टेंट हटाने को लेकर ग्रामीणों और पुलिस में विवाद
बीकानेर
बीकानेर रेंज में विदेशी हथियारों का जाल, चार माह में 206 हथियार बरामद
बीकानेर
बीकानेर के कई इलाकों में आज बिजली रहेगी बंद, रखरखाव कार्य के चलते कटौती
बीकानेर
भजनलाल सरकार का बड़ा एक्शन, 20 अधिकारी बर्खास्त, 332 निलंबित
राजस्थान
सहकारिता मंत्री के खिलाफ पूर्व पुलिसकर्मियों का उग्र प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग
बीकानेर
आईआईटी एडवांस्ड 2026 में सिंथेसिस के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भजनलाल सरकार का बड़ा एक्शन, 20 अधिकारी बर्खास्त, 332 निलंबित

Published June 1, 2026
राजस्थान

जून की शुरुआत के साथ बदले कई नियम, जानें असर

Published June 1, 2026
राजस्थान

1 जून से परिवहन सेवाओं में बड़ा बदलाव, 58 सुविधाएं होंगी ऑनलाइन – Rajasthan News

Published May 31, 2026
राजस्थान

AI वॉइस क्लोनिंग से बढ़ा साइबर ठगी का खतरा, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

Published May 31, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?