Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: शहरी क्षेत्र की बेसिक कॉलेज ने बच्चों को दिये नए आयाम: व्यास
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > शहरी क्षेत्र की बेसिक कॉलेज ने बच्चों को दिये नए आयाम: व्यास
बीकानेरशिक्षा

शहरी क्षेत्र की बेसिक कॉलेज ने बच्चों को दिये नए आयाम: व्यास

editor
editor Published September 28, 2022
Last updated: 2022/09/28 at 3:35 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। बेसिक महाविद्यालय संभाग का एक मात्र ऐसा निजी कॉलेज है,जहां महाविद्यालय के नियमित विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक पाठ्यक्रम के अध्ययन के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये नि:शुल्क कक्षाएं भी निरन्तर संचालित हो रही है। महाविद्यालय द्वारा छात्रों के समय का सदुपयोग करवाने के उद्देश्य से ई-लाईब्रेरी की व्यवस्था भी की गई है जहाँ उच्च तकनीकी के कम्प्यूटरों के साथ-साथ वाई-फाई इंटनरेट के जरिये विद्यार्थी ऑनलाईन अध्ययन का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। पत्रकारों को राईज कार्यक्रम के तहत कॉलेज के शैक्षणिक,खेलकूद व अन्य गतिविधियों की जानकारी देते हुए प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामजी व्यास ने बताया कि ई-लाईब्रेरी में सभी संकायों के विषयों से संबंधित लगभग पचास हजार से भी अधिक पुस्तकों का संकलन उपलब्ध है। यहीं नहीं महाविद्यालय ने रोजगारपरक शिक्षा के उद्देश्यों को पूरा करते हुए कैम्पस प्लेसमेंट का शुरू किया है जिसमें विद्यार्थियों के लिए विभिन्न कम्पनियां कैम्पस प्लेसमेंट के जरिए रोजगार उपलब्ध करवाती है। वर्तमान में पीएस इन्वेस्टमेंट कम्पनी द्वारा आयोजित कैम्पस प्लेसमेंट में 100 से अधिक विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई जिसमें से 25 विद्यार्थियों का कम्पनी द्वारा रोजगार हेतु चयन भी किया गया। महाविद्यालय द्वारा सह-शैक्षणिक गतिविधियों के रूप में नि:शुल्क स्पोकन इंग्लिश एवं पर्सनल्टी डवलपमेंट की कक्षाएं भी आयोजित की जाती हैं। महाविद्यालय में दुर्गा देवी व्यास फाउण्डेशन के साथ संयुक्त तत्वावधान में विद्यार्थियों को वित्तीय सहायता के रूप में छात्रवृत्तियां प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त केन्द्र और राज्य सरकारों की विभिन्न सरकारी योजनाओं के अनुरूप विद्यार्थियों के लिए सभी प्रकार की सरकारी छात्रवृत्तियाँ भी विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध रहती है।
इस वर्ष 518 विद्यार्थी प्रथम
प्राचार्य डॉ सुरेश पुरोहित ने बताया कि इस साल जिन कक्षाओं के अब तक परीक्षा परिणाम सामने आए हैं,उनमें 518 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से पास हुए है। महाविद्यालय के सभी संकायों का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। इस वर्ष महाविद्यालय के 518 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं तथा विज्ञान संकाय (प्रथम वर्ष) की छात्रा लतिका स्वामी 93.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बीकानेर की टॉपर रही। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय शिक्षा के साथ ही व्यवहारिक ज्ञान, खेलकूद , स्काउ-गाइड, एनएसएस सहित प्रत्येक गतिविधियों में बढ़चढकर भागीदारी निभा रहे हैं। इसकी असल वजह है यहां प्रत्येक विषय के विशेषज्ञ अध्यापक विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान भी कराते हैं। फिर बात चाहे विज्ञान, वाणज्यि, कला, कम्प्यूटर किसी भी विषय की क्यों नहीं हो, इन विषयों के विद्यार्थी पूरी तरह पारंगत होते है। रामजी व्यास ने बताया इसके लिए वाकायदा संबंधित विषय का अध्यापक उन विद्यार्थियों को भ्रमण पर ले जाते है।
खेलों में लहराया परचम
अध्यक्ष ने बताया कि कॉलेज शिक्षा के साथ ही खेलों में भी लगातार बेहतर परिणाम दे रही है। कॉलेज की एक छात्रा तैराकी में राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर लगातार श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही है। इसके अलावा अन्य खेलों में भी विद्यार्थी अपना उम्दा परिणाम दे रहे हैं। रामजी व्यास के अनुसार इस साल बेसिक पीजी कॉलेज को विश्वविद्यालय की ओर से साइक्लिंग की प्रतियोगिता की मेजबानी करने की जिम्मेवारी सौंपी है।
पत्रकारिता कोर्स शुरू करने की मंशा
बेसिक पीजी कॉलेज के अध्यक्ष रामजी व्यास ने बताया कि भविष्य में उनकी मंशा कॉलेज में पत्रकारिता कोर्स शुरू कराने की है। इसकी प्रक्रिया भी चल रही है। एनओसी मिल चुकी है, अब विश्वविद्यालय से सहमति का इंतजार है। कॉलेज प्राचार्य डॉ.सुरेश पुरोहित ने बताया कि इस साल क ॉलेज में ई-लाइब्रेरी शुरू की गई है। इसका फायदा विद्यार्थियों को मिल रहा है। प्रेस वार्ता में कॉलेज के प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य डॉ धीरज कल्ला,व्याख्याता डॉ मुकेश ओझा,डॉ रमेश पुरोहित,रितेश पुरोहित,वासुदेव पंवार ने भी विचार रखे।


Share News

editor September 28, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

शिवबाड़ी कार आगजनी मामले में चार आरोपी राउंडअप, सोशल मीडिया वीडियो से खुलासा
बीकानेर
बीकानेर रोजगार मेले में 307 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
बीकानेर
ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बीकानेर की मेडिकल दुकानें बंद
बीकानेर
पब्लिक पार्क गेट के खतरनाक गड्ढे भरे, बीडीए ने शुरू किया सुधार कार्य
बीकानेर
बीकानेर में कल तीन घंटे बिजली बंद रहेगी, रखरखाव कार्य जारी
बीकानेर
अंबेडकर कॉलोनी में घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़, मामला दर्ज
बीकानेर
शादी के 13 दिन बाद दुल्हन जेवरात लेकर फरार
बीकानेर
उधार के पैसे मांगने पर भाई-भतीजों ने की मारपीट
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

शिवबाड़ी कार आगजनी मामले में चार आरोपी राउंडअप, सोशल मीडिया वीडियो से खुलासा

Published May 23, 2026
बीकानेर

बीकानेर रोजगार मेले में 307 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र

Published May 23, 2026
बीकानेर

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बीकानेर की मेडिकल दुकानें बंद

Published May 23, 2026
बीकानेर

पब्लिक पार्क गेट के खतरनाक गड्ढे भरे, बीडीए ने शुरू किया सुधार कार्य

Published May 23, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?