Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: शहर के नामी सटोरियों दुबई से लौटने के बाद दिल्ली- मुंबई में छिपे है
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > रायपुर > शहर के नामी सटोरियों दुबई से लौटने के बाद दिल्ली- मुंबई में छिपे है
रायपुर

शहर के नामी सटोरियों दुबई से लौटने के बाद दिल्ली- मुंबई में छिपे है

editor
editor Published September 26, 2022
Last updated: 2022/09/26 at 8:05 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

रायपुर । महादेव बुक आनलाइन सट्टा का जाल छत्तीसगढ़ के लगभग 12 जिलों में फैल चुका है। पुलिस ने 80 सट्टेबाजों की सूची बनाई है। उनके यहां लौटने का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि दुबई से लौटे सट्टेबाज गिरफ्तारी के डर से मुंबई व दिल्ली में होटलों के साथ ही रिश्तेदारों एवं दोस्तों के घर पर छिपे हुए हैं। पुलिस की जांच में मुख्य सरगना सौरभ चंद्राकर के पाकिस्तानियों से तार जुड़े निकले हैं। पुलिस जल्द ही लुकआउट नोटिस जारी करेगी। पुलिस ने कार में बैठकर सट्टा खिला रहे नौ सटोरियों को गिरफ्तार किया है। छह लैपटाप, 10 मोबाइल और पैसे जब्त आरोपित महादेव, रेड्डी अन्ना एप से सट्टा संचालित कर रहे थे। ये भिलाई, दुर्ग के रहने वाले हैं। पुलिस ने छह लैपटाप, 10 मोबाइल, 15 हजार रुपये, कार और लाखों रुपये की सट्टा-पट्टी का हिसाब जब्त किया है। पिछले एक हफ्ते में 99 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पिछले दिनों डीडी नगर पुलिस ने 25 सटोरियों को गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ में कई जानकारी मिली थी। शनिवार रात गंज पारा स्थित मैदान में चार व्यक्ति कार में आनलाइन सट्टे का संचालन कर रहे थे।
300 से अधिक बैंक खाते मिले
आरोपियों ने अपना नाम विजय कुमार गिरी, आयुष निर्मल, राज यादव और सुंदरलाल विश्वकर्मा निवासी दुर्ग बताया। इसके बाद आरोपितों ने भिलाई, दुर्ग निवासी एसए आसिफ, पी. जार्ज, आकाश, धर्मेंद्र और गणेश के बारे में बताया। इसके बाद बाकी को भिलाई से गिरफ्तार किया गया। आरोपित विजय कुमार गिरी एक्सिस बैंक में काम करता है। वह आसानी सेखाता उपलब्ध करवा देता था। इसमें एसए आसिफ पूरे अकाउंट को चलाता था। एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट के एएसपी अभिषेक माहेश्वरी ने बताया कि गिरफ्तार सटोरियों के 300 से अधिक बैंक खाते मिले हैं। इनमें से अधिकांश खाते झारखंड, उत्तर प्रदेश में हैं। जांच के बाद ही साफ होगा कि कितनी राशि का ट्रांजेक्शन हुआ है। आरोपी पाकिस्तानियों के संपर्क में गिरफ्तार सटोरियों से पूछताछ से पता चला है कि सौरभ और रवि उप्पल ने दुबई पहुंचने के बाद दो पाकिस्तानियों से संपर्क किया। दोनों को बिजनेस पार्टनर बनाकर आनलाइन सट्टे के कारोबार में करोड़ों रुपये निवेश कराए। सट्टे के गेम प्लान में पहले ही सौरभ और रवि ने दुबई के एक शेख को जोड़ रखा था। फिर हैदराबाद के रेड्डी अन्ना एप के संचालक से मिलकर इस अवैध कारोबार की ट्रेनिंग ली। इन निवेशकों के साथ रायपुर और भिलाई के करीब आठ सराफा, कपड़ा कारोबारी समेत बिल्डर और सफेदपोश भी सट्टेबाजी के खेल में शामिल हैं।


Share News

editor September 26, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर के पूर्व सांसद को मरणोपरांत पद्म विभूषण, पत्नी ने ग्रहण किया
बीकानेर
राजस्थान स्कूलों में छात्रों के मोबाइल उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध
बीकानेर
बीकानेर हाईवे पर नाकाबंदी में डोडा-पोस्त छोड़ फरार हुआ तस्कर
बीकानेर
अमित शाह के दौरे से बीकानेर में जाम और परेशानी बढ़ी
बीकानेर
सांचू बॉर्डर पहुंचे अमित शाह, जवानों का बढ़ाया हौसला
बीकानेर
फर्जी ज्योतिष अकाउंट से ठगी करने वाला आरोपी जयपुर से गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर बॉर्डर से अमित शाह करेंगे वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम की शुरुआत
बीकानेर
बीकानेर से दिल्ली फ्लाइट जून से नए समय पर शुरू
बीकानेर

You Might Also Like

जयपुरराजस्थानरायपुर

राहुल की यात्रा तक गहलोत-पायलट में सियासी सीजफायर गद्दार विवाद के बाद पहली बार दोनों आमने-सामने होंगे

Published November 29, 2022
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?