Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: साइबर टीम ने 15 घंटों में ही ठगों से निकाल लिये 10 लाख रुपये
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > साइबर टीम ने 15 घंटों में ही ठगों से निकाल लिये 10 लाख रुपये
crimeबीकानेरराजस्थान

साइबर टीम ने 15 घंटों में ही ठगों से निकाल लिये 10 लाख रुपये

editor
editor Published September 15, 2022
Last updated: 2022/09/15 at 8:29 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर । बीकानेर की सायबर सैल ने ऐतिहासिक कार्य करते हुए राजस्थान पुलिस की छवि में चार चांद लगा दिए हैं। मामला बीकानेर के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी की जीवनभर की पूंजी से जुड़ा है। पूंजी इतनी थी कि अगर सायबर सैल मदद नहीं करती तो पीडि़त का पूरा परिवार ही बर्बाद हो जाता।  जिन्ना रोड़ निवासी मंजूर अली के खाते में सेवानिवृत्ति के बाद की पहली किस्त आई थी। यह किस्त 10 लाख 42 हजार रूपए की थी। 11 सितंबर को मंजूर अली के पास एक फ्रॉड का फोन आया था। कहा कि वह एसबीआई बैंक के से बोल रहा है। फ्रॉड ने कहा कि आपका योनो आईडी ब्लॉक है, उसे पुन: सुचारू करने के लिए आपके पास एक ओटीपी आया है, वह हमें बताओ। इस पर मंजूर ने ओटीपी बता दिया। मंजूर उसके बाद बात भूल गए। अगले दिन बैंक गए तो पता चला कि खाते से 10 लाख 42 हजार रूपए डेबिट हो चुके हैं। दिनभर इधर उधर पता करने के साथ, मंजूर ने समझदारी दिखाई और रात नौ बजे सायबर क्राइम रेस्पॉन्स सैल के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज करवाई।
सैल के कांस्टेबल प्रदीप जांगिड़ ने तुरंत सूचना प्रभारी देवेंद्र सोनी को दी। तुरंत प्रभाव से शिकायत दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई। सैल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सारी ताकत झोंक दी। कमाल की बात यह है कि शिकायत दर्ज होने के 15 घंटों के भीतर ही पैसे रिफंड करवा दिए गए। इतनी तीव्र गति से कार्रवाई करने में एसबीआई बैंक जयपुर के नोडल अधिकारी बिरेंद्र कुमार मय टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनकी टीम में अंशुल शर्मा व सुरेश शर्मा शामिल थे। वहीं सायबर सैल की देवेंद्र सोनी मय टीम में कांस्टेबल प्रदीप जांगिड़, कांस्टेबल सत्यनारायण व कांस्टेबल सुशीला सिंवर शामिल रहीं।
उल्लेखनीय है कि बीकानेर की सायबर क्राइम रेस्पॉन्स सैल राजस्थान की पहली सायबर इकाई है। दस लाख रिफंड करवाने की यह कार्रवाई अपने आप में ऐतिहासिक कार्रवाई है?। महत्वपूर्ण बात यह भी है कि पीडि़त मंजूर अली ने भी समय रहते सैल से संपर्क कर लिया। अगर समय पर सायबर सैल से संपर्क किया जाए तो ठगों के मुंह से निवाला छीनकर मेहनत की कमाई रिफंड करवाना आसान हो जाता है।


Share News

editor September 15, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

भीषण गर्मी से बीकानेर पर्यटन ठप, पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट
बीकानेर
बीकानेर: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की जेल
बीकानेर
केईएम रोड पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का शुभारंभ, राहगीरों को राहत
बीकानेर
हल्दीराम प्याऊ के पास रॉन्ग साइड कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर
बीकानेर
बीकानेर में पारिवारिक जुड़ाव बढ़ाने को खास कार्यक्रम की तैयारी
बीकानेर
बीकानेर की छात्राओं ने विधि परीक्षा में मेरिट सूची में स्थान पाया
बीकानेर
बीकानेर के नरसिंह मंदिरों में सदियों पुरानी आस्था की परंपरा
बीकानेर
बीकानेर ने राज्य पावरलिफ्टिंग में 300 खिलाड़ियों के बीच मारी बाजी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

भीषण गर्मी से बीकानेर पर्यटन ठप, पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट

Published April 30, 2026
बीकानेर

बीकानेर: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की जेल

Published April 30, 2026
बीकानेर

केईएम रोड पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का शुभारंभ, राहगीरों को राहत

Published April 30, 2026
बीकानेर

हल्दीराम प्याऊ के पास रॉन्ग साइड कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर

Published April 30, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?